Tag Archives: Purnia

PURNIA : चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर मौत, दो हिरासत में || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित फूलबड़िया कॉलोनी गांव में बच्चा चोरी के शक में एक युवक की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पदाधिकारी के बयान पर कई नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रखल मंडल और उसके बेटे शंभू कुमार मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात एक युवक पर बच्चे को उठाकर ले […]

KISHANGANJ : किशनगंज: जंगली हाथियों का कहर, शाम ढलते ही गांवों में दहशत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

किशनगंज जिले के दिघलबैंक पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। शाम होते ही हाथियों की मौजूदगी से लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, दिघलबैंक पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित आमडांगी गांव में हाथियों का झुंड अचानक पहुंच गया। इस दौरान हाथियों ने देव नाथ महतो के केले के बागान को भारी नुकसान पहुंचाया और कई आवासीय घरों को भी क्षति पहुंचाई। किसानों का कहना है कि हर साल उन्हें हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथियों का एक जोड़ा अलग होकर इंडो-नेपाल सड़क पर कदम चौक और धनतोला स्कूल चौक […]

PURNIA : पूर्णिया कोर्ट स्टेशन का होगा कायाकल्प, भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए राहत और विकास की बड़ी खबर सामने आई है। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। रविवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया तथा रेलवे अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर कई अहम फैसले लिए। बैठक में लंबे समय से लंबित पूर्णिया-भागलपुर रेल सेवा की मांग पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से भागलपुर के लिए जल्द ही स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे सीमांचल और भागलपुर के बीच आवागमन एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन को अमृत […]

PURNIA : मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश School में रविवार को मातृ दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों की माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा ने कहा कि मदर्स डे प्रत्येक वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और परिवार के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने का अवसर है। कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं उपस्थित माताओं ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग […]

PURNIA : पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की उठी मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई है। खिलाड़ियों ने इस दिशा में पहल करने वाले अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनने की सभी संभावनाएं मौजूद हैं। युवा खिलाड़ियों ने कहा कि पूर्णिया हवाई मार्ग, सड़क मार्ग एवं बेहतर यातायात व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यहां बेहतर आवासीय होटल, अभ्यास के लिए उपयुक्त खेल मैदान तथा छोटे-बड़े कई खेल परिसर उपलब्ध हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिया प्रमंडल अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं से जुड़ा हुआ क्षेत्र है। ऐसे में यहां अंतरराष्ट्रीय […]

PURNIA : पूर्णिया में जन सुराज पार्टी का संगठन विस्तार, डॉ. कृष्णमोहन कुमार बने जिलाध्यक्ष || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।बिहार में तेजी से संगठन विस्तार कर रही जन सुराज पार्टी ने पूर्णिया जिले के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती द्वारा जारी सूची में डॉ. कृष्णमोहन कुमार को पूर्णिया जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की हैं। सुधा कुमारी को महिला जिलाध्यक्ष, अमर नाथ उपाध्याय को महामंत्री तथा रणजीत कुमार राय को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। वहीं राहुल झा एवं सन्नू कुमारी को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के लिए पार्टी ने अलग-अलग प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। अमन कुमार पासवान […]

PURNIA : पूर्णिया में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की बैठक, संगठन विस्तार और समाज सुरक्षा पर बनी रणनीति || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को पूर्णिया नगर कार्यालय, बाड़ी हाट वार्ड संख्या 21 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने की। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सनातन समाज को मजबूत बनाने, हिंदू समाज की समस्याओं के समाधान, गौ सेवा, बहन-बेटियों की सुरक्षा तथा संगठन विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सनातन धर्म, राष्ट्र गौरव और हिंदू स्वाभिमान की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज सेवा, धर्म रक्षा और हिंदू हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा। बैठक […]

KISHANGANJ : किशनगंज में शव वाहन रोकने के मामले में तीन गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस से दुर्व्यवहार का आरोप, अन्य आरोपियों की तलाश जारी किशनगंज : किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, शव वाहन रोककर हंगामा करने एवं पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अर्राबाड़ी थाना कांड संख्या 12/26 के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालूबाड़ी निवासी अल्ताफ, मोहम्मद इदरीश एवं मोहम्मद सुलेमान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को बालूबाड़ी निवासी अंसार आलम की पत्नी संजरी बेगम का शव मक्के के खेत में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था। सूचना मिलने पर अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष कनक लता पुलिस बल के साथ मौके […]

ARARIA : अररिया में सरपंच 16 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 165 लीटर शराब बरामद अररिया : बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच अररिया जिले में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरपंच को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरगामा थाना क्षेत्र के पेकवार गांव वार्ड संख्या 10 निवासी एवं सरपंच राजकुमार मेहता के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की छापेमारी में 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा करीब 165 लीटर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि सरपंच राजकुमार मेहता के खिलाफ लंबे समय से अवैध शराब की खरीद-बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। […]

PURNIA : मातृ दिवस समारोह में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ, रवीन्द्रनाथ टैोर की जयंती भी मनाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल (MLZS) विद्यालय परिसर में शनिवार को मातृ दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, माताओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खुशियों के माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में नृत्य, गीत, कविता एवं विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ पेश कीं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से मातृत्व के प्रेम, त्याग और स्नेह को भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया, जिससे उपस्थित माताओं का मन भावुक हो उठा। माताओं के लिए विद्यालय की ओर से कई […]