Month: April 2026

PURNIA : पूर्णिया के ऐतिहासिक अभिलेख राज्य अभिलेखागार पटना को हस्तांतरित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।पूर्णिया जिले के ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक महत्व के दस्तावेजों को सुरक्षित संरक्षण और डिजिटाइजेशन के उद्देश्य से बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय, पटना को हस्तांतरित किया गया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी सह समाहर्ता श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश के आलोक में की गई। जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार को बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय, पटना से आए विभागीय पदाधिकारी श्री राम कुमार सिंह को जिला अभिलेखागार, पूर्णिया में संरक्षित भीलेज नोटिस के कुल 25 वॉल्यूम सौंपे गए। यह हस्तांतरण जिला अभिलेखागार प्रभारी पदाधिकारी डॉ. जयशंकर प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बताया गया कि पूर्णिया जिला अभिलेखागार में संरक्षित पौराणिक, ऐतिहासिक तथा प्रशासनिक अभिलेख अब राज्य स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे, जिससे देश-विदेश के शोधार्थियों एवं […]

PURNIA : जनभावनाओं और बेटियों के सम्मान पर केंद्रित रही प्रियंका गांधी–पप्पू यादव की मुलाकात || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश और बिहार की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सांसद पप्पू यादव ने इसे औपचारिक भेंट से अधिक जनभावनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सार्थक बातचीत बताया। उन्होंने कहा कि चर्चा के केंद्र में आम जनता की समस्याएं, सामाजिक न्याय तथा देश की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे रहे। सांसद यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी की संवेदनशील सोच यह दर्शाती है कि उनके लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का मार्ग है। […]

PURNIA : आंगनवाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में चापाकल मरम्मत को प्राथमिकता देने का निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विभाग को प्राप्त चापाकल मरम्मत लक्ष्य के अंतर्गत सबसे पहले आंगनवाड़ी केंद्रों और सरकारी विद्यालयों में स्थापित खराब चापाकलों को दुरुस्त किया जाए। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि छोटे बच्चों और स्कूली छात्र-छात्राओं को […]

ARARIA: अररिया में पीएम सूर्यघर योजना को लेकर तेजी, DM ने बिजली विभाग की समीक्षा; 882 आवेदन प्राप्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया जिले में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने रफ्तार बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने बिजली विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अप्रैल माह तक विद्युत प्रमंडल अररिया में 212 और फारबिसगंज में 670 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह पूरे जिले में अब तक कुल 882 आवेदन मिल चुके हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजना का लाभ जल्द से जल्द पात्र परिवारों तक पहुंचाया जाए, ताकि लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल सके और बिजली बिल में कमी आए। जिलाधिकारी ने बैंक ऋण की प्रक्रिया को भी सरल और तेज करने पर जोर दिया, ताकि सोलर पैनल […]

PURNIA : नव-नियुक्त एएनएम का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया के तत्वावधान में मंगलवार को नव-नियुक्त एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) के लिए जिला स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या-531 के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम में मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत उपलब्ध 12 सेवा पैकेजों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यू-विन (U-WIN) पोर्टल के संचालन एवं डाटा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड स्तर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM) एवं प्रखंड सामुदायिक प्रबंधक (BCM) ने सक्रिय […]

PURNIA : “श्रीजन साथी अभियान” को लेकर पूर्णिया में कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन मजबूती पर जोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले के गोकुल कृष्ण आश्रम में मंगलवार को “श्रीजन साथी अभियान” के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम ने की, जबकि प्रभारी किशोरी लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी किशोरी लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि “श्रीजन साथी अभियान” की सफलता पूरी तरह कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के बीच उनकी सक्रियता पर निर्भर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान […]

NAUGACHIA : भाकपा (माले) का 9वां जिला सम्मेलन शुरू, जनप्रतिरोध मजबूत करने का आह्वान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। बिहार को “बुलडोजर राज” की प्रयोगशाला बनाए जाने के खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा करने, एकजुट रहने तथा न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करने के नारों के साथ भाकपा (माले) भागलपुर जिला का 9वां जिला सम्मेलन 26-27 अप्रैल 2026 को कदवा स्थित गंगानगर में आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय यह सम्मेलन कॉमरेड बमबम मंडल मंच एवं कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव सभागार, शहीद कॉमरेड महेश्वर भगत, उदय भगत नगर में प्रारंभ हुआ। सम्मेलन की शुरुआत वरिष्ठ साथी कॉमरेड संथाल जी उर्फ फागू मंडल द्वारा पार्टी का झंडा फहराकर की गई। इसके उपरांत शहीद साथियों एवं हाल ही में दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं—भरोसा सिंह टोला कदवा के पूर्व ब्रांच सचिव कॉमरेड नरेश शाह, खैरपुर ब्रांच के सदस्य कॉमरेड बमबम मंडल, […]

NAUGACHIA : लापता दो सगे नाबालिग भाई पटना से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर  थाना क्षेत्र से लापता हुए दो सगे नाबालिग भाइयों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस का आभार जताया है। मिली जानकारी के अनुसार डिमाहा गांव निवासी राजेश चौधरी के दो पुत्र हर्ष राज और उनका छोटा भाई मोक्ष कुमार कुछ दिन पहले साइकिल लेकर घर से निकले थे। इसी दौरान अभिया के पास दोनों अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने गोपालपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। इसी क्रम […]

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस की कार्रवाई: 143 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । मद्य निषेध कानून के विरुद्ध नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान के दौरान रंगरा थाना पुलिस एवं डीआईयू की संयुक्त टीम ने एनएच-31 स्थित चापर चेक पोस्ट के समीप एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। जांच के दौरान कार (बीआर 10 एई-4878) से विभिन्न कंपनियों की कुल 143.250 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके पर ही वाहन चालक अमन कुमार (पिता- छोटेलाल मंडल), निवासी कुतरू मंडल टोला, थाना रंगरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन को भी विधिवत जब्त कर लिया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या-104/26 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत […]