Month: May 2026

Noimg

Purnia: अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव प्लेसमेंट ड्राइव में VVIT पूर्णिया के 17 विद्यार्थियों का चयन-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

संस्थान में खुशी की लहर, प्रबंधन ने दी बधाई पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT), पूर्णिया के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि Ultraviolette Automotive Pvt. Ltd. द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के 17 विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन हुआ है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लगातार किए जा रहे प्लेसमेंट प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। चयनित विद्यार्थियों में दिनेश बेसरा, चमनदीप कुमार, मो. दिलखुश आलम, शिवानी कुमारी, मनीष कुमार यादव, सानू बेसरा, गंधर्व किरणकार, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, लव, रविकांत झा, ईशा, सुमन कुमार, अंकुर कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार एवं जियाउर रहमान शामिल हैं। विभागवार चयन इस प्रकार हुआ है — मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) – 10 विद्यार्थी इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Noimg

Purnia: ईद-उल-अजहा पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों पहुंचे सांसद पप्पू यादव-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

लोगों को दी मुबारकबाद, भाईचारे और अमन-चैन का दिया संदेश पूर्णिया। ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों का दौरा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारा, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। सांसद पप्पू यादव सुबह सबसे पहले लाइन बाजार स्थित सज्जादिया ईदगाह पहुंचे, जहां ईद की नमाज अदा करने आए लोगों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने खजांची हाट जामा मस्जिद सहित नगर निगम क्षेत्र के कई अन्य मस्जिदों और ईदगाहों का भी दौरा किया। हर जगह लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद पप्पू […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया में भाजपा का दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ 30 एवं 31 मई को-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर होगा विशेष प्रशिक्षण पूर्णिया : भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का आयोजन 30 एवं 31 मई को पाट व्यवसायिक भवन, गुलाबबाग, पूर्णिया में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण महाभियान में केंद्र और बिहार सरकार के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष के उपनेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री एवं […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया विश्वविद्यालय की नीतियों के खिलाफ 30 मई से अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के एसएसएआई (सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) सह छात्र राजद के अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों के विरोध में 30 मई से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के साथ आर्थिक शोषण और दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पीयूष पुजारा ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से छात्र लगातार यह मांग कर रहे हैं कि स्नातक नामांकन आवेदन के लिए लिए जा रहे शुल्क में राहत दी जाए। उनका आरोप है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक नामांकन आवेदन के नाम पर सीमांचल के छात्रों से 600 रुपये तक की राशि वसूली जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित और […]

Purnia : मुख्यमंत्री से मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कटिहार आगमन का दिया निमंत्रण, विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा कटिहार । बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कटिहार आने का न्योता दिया तथा जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, औद्योगिक विकास, पर्यटन संभावनाओं और आधारभूत संरचना को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार जिले में चल रही विकास योजनाओं का अवलोकन करने के लिए मुख्यमंत्री से शीघ्र कटिहार आगमन का आग्रह किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जल्द कटिहार आने का आश्वासन देते हुए कहा कि कटिहार के विकास के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। […]

Noimg

NAUGACHIA :लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न-GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल बने अध्यक्ष, डॉ अनंत विक्रम सचिव एवं मनोज कुमार सर्राफ कोषाध्यक्ष निर्वाचित नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के वर्ष 2026-27 सत्र हेतु नए पदाधिकारियों का निर्वाचन बुधवार को हरि कुंज, स्टेशन रोड स्थित परिसर में संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत लायन्स विश्व प्रार्थना के साथ हुई। निर्वाचन प्रक्रिया डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल की देखरेख में संपन्न कराई गई। बैठक में क्लब के डायरेक्टर लायन अजय कुमार रूंगटा ने अध्यक्ष पद के लिए लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल, सचिव पद के लिए लायन डॉ. अनंत विक्रम तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन मनोज कुमार सर्राफ के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव […]

Noimg

लीची बगीचा विवाद : ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई और डायल-112 चालक निलंबित-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले लीची बगीचा विवाद मामले में एसपी वैभव शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही और अनुचित व्यवहार के आरोप में एएसआई बिंदु भूषण तथा डायल-112 वाहन चालक सुभाष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामला साहू परवत्ता निवासी विनीत कुमार साहू के आवेदन के बाद सामने आया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि जब वह अपने लीची बगीचे पहुंचे तो वहां पांच-छह लोग लीची तोड़ रहे थे। मौके पर डायल-112 की पुलिस टीम भी मौजूद थी। आरोप है कि पुलिस पदाधिकारी भी लीची तोड़ रहे लोगों के साथ बगीचे में मौजूद थे। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध […]

Noimg

दहेज हत्या मामले में इंसाफ की गुहार, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की आस-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना कांड संख्या 110/26 में मृतका सपना कुमारी के पिता पूरण भगत ने बुधवार को एसपी वैभव शर्मा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बेटी की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी पूरण भगत ने बताया कि करीब 11 महीने पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री सपना कुमारी की शादी बिहपुर थाना क्षेत्र के नुरुउद्दीनपुर दुधैला निवासी दीपक भगत के साथ की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी में अपनी सामर्थ्य से बढ़कर दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार पांच लाख रुपये नकद और […]

Noimg

सोनपुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में उठे रेलवे विकास के मुद्दे-GS NEWS

UncategorizedDESK 1130

भागलपुर संसदीय क्षेत्र के कई स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं की मांग भागलपुर । सोनपुर स्थित रेल अधिकारी क्लब में आयोजित सोनपुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में भागलपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। बैठक में भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल के प्रतिनिधि के रूप में गौरव कुमार शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने की। बैठक के दौरान भागलपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्ताव रखे गए। सांसद अजय कुमार मंडल के निर्देशानुसार कटरिया रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15713/15714 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13163/13164 हाटे-बाजारे एक्सप्रेस […]

Noimg

Naugachia: 12 वर्षीय बालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार परेशान -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव से 12 वर्षीय बालक निखिल कुमार के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में चिंता और दहशत का माहौल है। बालक के पिता प्रवेश यादव ने बुधवार को नवगछिया पुलिस जिला के एसपी वैभव शर्मा से मुलाकात कर अपने पुत्र की जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार निखिल कुमार 21 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे बासा से घर आने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिवार वालों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, […]