Month: May 2026

NAUGACHIA : अपहरण के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार, तीन अपहृताओं को पुलिस ने किया बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला में अपहरण के अलग-अलग मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अपहृताओं को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पूर्णिया जिला के केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमचुरा निवासी राजीव कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर ले गया है। मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पहले ही अपहृता को बरामद कर लिया था। वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपित राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद […]

Noimg

NAUGACHIA : बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नवादा निवासी राजन मंडल के पुत्र फेको मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का […]

NAUGACHIA : तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, किसानों-बागवानों की बढ़ी चिंता || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया क्षेत्र में सोमवार को दिनभर भीषण उमस और गर्मी का असर बना रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान दिखे। चिपचिपी गर्मी के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। दिनभर बिजली की आंखमिचौली और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। इसी बीच रात करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ बादल घिर आए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया और ठंडी हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत […]

Noimg

बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नवादा निवासी राजन मंडल के पुत्र फेको मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का […]

NAUGACHIA : युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाने में शिकायत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र की एक युवती ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए साइबर थाना नवगछिया में शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता ने मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने साइबर थाना को दिए आवेदन में बताया है कि पिछले करीब पांच माह से उसके नाम का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर गलत और भ्रामक पोस्ट किए जा रहे हैं। आरोप है कि उक्त आईडी से गंदे गानों के साथ तस्वीरें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री अपलोड कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। युवती ने शंकरपुर निवासी चुन्ना कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अभिषेक कुमार और नीतिश […]

NAUGACHIA : घरेलू विवाद से परेशान युवक ने जान देने की कोशिश, पूर्णिया रेफर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने जीवन लीला समाप्त करनें का प्रयास किया। हालांकि परिजनों की सतर्कता से समय रहते उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में युवक को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान डुमरिया निवासी श्रीकांत ठाकुर के पुत्र शिव नंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और घरेलू तनाव के कारण युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी तनाव में उसने घर के अंदर फंदे से लटककर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना के […]

Noimg

NAUGACHIA : बाइक की ठोकर से तीन वर्षीय बच्ची घायल, अस्पताल में भर्ती || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के नवटोलिया तीनटंगा दियारा में तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान आशुतोष राज की पुत्री अनन्या कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल बच्ची को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। DESK 113Naugachia@1998

NAUGACHIA : लीची बगीचे में घुसकर लीची तोड़ने का विरोध करने पर मारपीट, पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र में लीची बगीचे में जबरन घुसकर लीची तोड़ने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में 112 पुलिस टीम के कर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित विनीत कुमार साहू, पिता बाल किशोर साहू, निवासी साहु परबत्ता, थाना परबत्ता, जिला भागलपुर ने दिए आवेदन में बताया कि उनका लीची बगीचा कोरन बहियार, खाता संख्या 344, खेसरा संख्या 22, रकबा 3 एकड़ 8 डिसमिल, मौजा जगतपुर में स्थित है। उन्होंने आरोप लगाया कि 29 मई 2026 को जब वह अपने बगीचे पहुंचे तो देखा कि पांच-छह लोग बगीचे में घुसकर […]

BHAGALPUR : थैलेसीमिया मरीजों के लिए बरारी में रक्तदान शिविर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान भागलपुर । भागलपुर के बरारी रिफ्यूजी कॉलोनी में थैलेसीमिया मरीजों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व प्रसिद्ध यूट्यूबर आदर्श आनंद ने किया। इस सामाजिक पहल में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर में संग्रहित रक्त को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा कराया जाएगा, ताकि जरूरतमंद थैलेसीमिया मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा गया कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। शिविर में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते […]

NAUGACHIA : बकरीद को लेकर गोपालपुर थाना में शांति समिति की बैठक || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील नवगछिया । बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार दोपहर गोपालपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने की। बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने कहा कि बकरीद के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गलत सूचनाओं से सतर्क […]