Month: May 2026

KATIHAR : कटिहार गोलीकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा ||  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

24 घंटे के भीतर पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद कटिहार । कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित संदलपुर गांव में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में फैली दहशत कुछ हद तक कम हुई है। जानकारी के अनुसार 23 मई की रात करीब 11 बजे 21 वर्षीय युवक मो. तारिक को सिर में गोली मार दी गई थी। परिजनों ने बताया कि तारिक घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। कुछ देर बाद वह गंभीर रूप से घायल अवस्था […]

KATIHAR : जनता दरबार में फरियादी ने पी ली फिनाइल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कटिहार समाहरणालय में मचा हड़कंप, इलाज के बाद हालत स्थिर कटिहार । कटिहार समाहरणालय में सोमवार को आयोजित जिलाधिकारी के जनता दरबार के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फरियादी ने कथित रूप से न्याय नहीं मिलने से आहत होकर फिनाइल पी लिया। समय रहते अधिकारियों और चिकित्सकों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी मनोज कुमार झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई वर्षों से जमीन विवाद के मामले को लेकर प्रशासनिक कार्यालयों का चक्कर लगा रहा था और लगातार […]

PURNIA : पूर्णिया में वॉकी-टॉकी से नकल का खुलासा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

परीक्षा केंद्र के बाहर से भेजे जा रहे थे जवाब, एक युवक गिरफ्तार पूर्णिया । पूर्णिया में डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल कराने का मामला सामने आया है। शहर के महाराजी हाता स्थित सेंट पीटर्स स्कूल परीक्षा केंद्र पर जैमर लगे होने के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए परीक्षार्थी तक जवाब पहुंचाए जा रहे थे। मामले का खुलासा छात्रों की सतर्कता से हुआ। जानकारी के अनुसार परीक्षा की पहली पाली के दौरान एक महिला परीक्षार्थी केंद्र के अंदर परीक्षा दे रही थी, जबकि बाहर उसका पति और एक सहयोगी संत बिहार कॉलोनी के पास एक घर के समीप छिपकर वॉकी-टॉकी के माध्यम से उत्तरों का आदान-प्रदान कर रहे थे। मोहल्ले में मौजूद कुछ छात्रों […]

PURNIA : ज्ञान भारतम् मिशन के तहत चिमनी बाजार खानकाह की ऐतिहासिक पांडुलिपियों का हुआ अवलोकन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । भारत सरकार के महत्वपूर्ण “ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि संरक्षण कार्यक्रम” के तहत सोमवार को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल ने सदर अनुमंडल स्थित ऐतिहासिक खानकाह चिमनी बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों का खानकाह से जुड़े लोगों द्वारा स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान खानकाह मुस्ताफिया चिमनी बाजार के वर्तमान खादिम मौलाना नूर आलम एवं मौलाना कमाल ने अधिकारियों के समक्ष चार सौ वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां प्रस्तुत कीं। अवलोकन के दौरान पाया गया कि खानकाह में उर्दू, अरबी और फारसी भाषा की सैकड़ों दुर्लभ पांडुलिपियां सुरक्षित हैं, जो प्राचीन पूर्णिया के इतिहास, सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई हैं। इन पांडुलिपियों में हजरत बंदगी मुस्तफा उस्मानी के हस्तलिखित पत्रों […]

PURNIA : विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्रों से रूबरू हुए विधायक विजय खेमका  || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सिंघिया दीवानगंज विद्यालय में विकास कार्यों की दी स्वीकृति पूर्णिया । पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिंघिया दीवानगंज के निरीक्षण के दौरान विधायक विजय खेमका ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यार्थियों से शिक्षकों की उपस्थिति, नियमित पठन-पाठन, छात्रवृत्ति, पोशाक राशि, साइकिल योजना, पुस्तक वितरण, कंप्यूटर एवं प्रयोगशाला व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही विद्यालय परिसर में शौचालय, पेयजल, बिजली और स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया। विधायक विजय खेमका ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी कक्षाओं का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों […]

PURNIA : स्नातक नामांकन आवेदन शुल्क माफ करने की मांग || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

छात्र राजद ने पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन पूर्णिया । पूर्णिया विश्वविद्यालय में नए सत्र 2026-30 के स्नातक नामांकन के लिए लिए जा रहे आवेदन शुल्क को लेकर सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (छात्र राजद) ने विरोध जताया है। संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने छात्र कल्याण पदाधिकारी से मिलकर आवेदन प्रक्रिया को निःशुल्क करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। पीयूष पुजारा ने कहा कि हाल ही में पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक नामांकन के लिए आवेदन तिथि जारी की गई है, जिसमें आवेदन शुल्क के रूप में लगभग 600 रुपये तक लेने की बात कही गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामर्थ पोर्टल एक सरकारी पोर्टल है, जहां कई विश्वविद्यालय या तो निःशुल्क आवेदन लेते हैं या […]

PURNIA : नीट पेपर लीक मामले पर राकेश कुमार ने जताई चिंता || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कहा- ढुलमुल नीतियों से छात्रों का भरोसा टूटा, व्यवस्था परिवर्तन जरूरी पूर्णिया । नीट (NEET) परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेट सदस्य एवं बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने देश की परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए व्यापक सुधार और व्यवस्था परिवर्तन की मांग की है। राकेश कुमार ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का भरोसा परीक्षा प्रणाली से लगातार कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर जिस तरह का सशक्त विरोध होना चाहिए था, वैसा देखने को नहीं मिला। कुछ राजनीतिक दलों ने केवल […]

PURNIA : कल्याणी वृद्धा आश्रम पहुंच विद्यार्थियों ने बांटा सेवा और सम्मान का संदेश || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल की पहल से भावुक हुए वृद्धजन पूर्णिया । जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया द्वारा रविवार को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक सामाजिक पहल के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को कल्याणी वृद्धा आश्रम ले जाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वृद्धजनों को खाद्य सामग्री भेंट कर सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में पूर्व से लगाए गए डोनेशन कैंप में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी इच्छा व सामर्थ्य के अनुसार दान सामग्री एकत्रित की। बाद में बच्चों ने स्वयं वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, अंताक्षरी, “पासिंग द पिलो” खेल, कविता पाठ और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वृद्धजनों […]

PURNIA : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मिले कंप्यूटरोनिक्स के निदेशक || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

चंचल कुमार झा ने पूर्णिया आगमन का दिया आमंत्रण पूर्णिया । बिहार के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से कंप्यूटरोनिक्स (Computroneex) परिवार की ओर से संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक चंचल कुमार झा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर शिक्षा विभाग का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान चंचल कुमार झा ने शिक्षा मंत्री को पूर्णिया आने तथा कंप्यूटरोनिक्स संस्थान का दौरा करने के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में तकनीकी और आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है और ऐसे में शिक्षा मंत्री का दौरा युवाओं के लिए प्रेरणादायी होगा। चंचल कुमार झा ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को […]

PURNIA : धमदाहा में बनेगा आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

16.62 करोड़ की योजना का मंत्री लेशी सिंह ने किया शिलान्यास पूर्णिया । बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा में 16 करोड़ 62 लाख 10 हजार रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आम लोगों को बेहतर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि “मेरे लिए धमदाहा केवल मेरा चुनाव क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरी कर्मभूमि है। इस धरती से मेरा रिश्ता सिर्फ जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसा है।” […]