Month: May 2026

PURNIA : पूर्णिया में जन सुराज पार्टी का संगठन विस्तार, डॉ. कृष्णमोहन कुमार बने जिलाध्यक्ष || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।बिहार में तेजी से संगठन विस्तार कर रही जन सुराज पार्टी ने पूर्णिया जिले के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती द्वारा जारी सूची में डॉ. कृष्णमोहन कुमार को पूर्णिया जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की हैं। सुधा कुमारी को महिला जिलाध्यक्ष, अमर नाथ उपाध्याय को महामंत्री तथा रणजीत कुमार राय को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। वहीं राहुल झा एवं सन्नू कुमारी को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के लिए पार्टी ने अलग-अलग प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। अमन कुमार पासवान […]

PURNIA : पूर्णिया में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की बैठक, संगठन विस्तार और समाज सुरक्षा पर बनी रणनीति || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को पूर्णिया नगर कार्यालय, बाड़ी हाट वार्ड संख्या 21 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने की। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सनातन समाज को मजबूत बनाने, हिंदू समाज की समस्याओं के समाधान, गौ सेवा, बहन-बेटियों की सुरक्षा तथा संगठन विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सनातन धर्म, राष्ट्र गौरव और हिंदू स्वाभिमान की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज सेवा, धर्म रक्षा और हिंदू हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा। बैठक […]

BHAGALPUR : सबौर कॉलेज में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

माताओं के त्याग, समर्पण और स्नेह को किया गया नमन भागलपुर  : सबौर कॉलेज, सबौर में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर एक भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और प्रेम व्यक्त करते हुए उनके त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ स्नेह को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को माताओं के महत्व से अवगत कराना तथा उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या डॉ. नाज़ परवीन ने महाविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में […]

NAUGACHIA : नवगछिया में ‘Jio’ बोलो तो Royal Stag, ‘Vodafone’ कहो तो Blender’s Pride! || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

शराब तस्करों का नया कोडवर्ड नेटवर्क, पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती नवगछिया : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद नवगछिया पुलिस जिला में अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अंग्रेजी और देसी शराब की उपलब्धता को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। अब शराब तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए नया तरीका अपनाया है, जिसने प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। सूत्रों के अनुसार नवगछिया के जाह्नवी चौक इलाके में शराब बेचने के लिए इन दिनों “कोड वर्ड सिस्टम” का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां ग्राहक सीधे शराब का नाम लेने के बजाय मोबाइल कंपनियों के नाम के जरिए […]

NAUGACHIA : जमीनी विवाद में हुई हत्या मामले का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बड़े भाई की हत्या कर शव टंकी में फेंकने का आरोप, मृतक का भाई गिरफ्तार नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के सधवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में मृतक के भाई रूदल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है। नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को रंगरा थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम सधवा में जमीनी विवाद को लेकर रूदल सिंह ने अपने बड़े भाई की हत्या कर शव को पानी की टंकी में फेंक दिया है। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और […]

NAUGACHIA : एनएच-31 किनारे खड़े भारी वाहन बन रहे हादसों की वजह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

होटल, ढाबा और बालू डिपो के सामने ट्रक-हाइवा की लंबी कतार, यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी नवगछिया : नवगछिया में एनएच-31 किनारे संचालित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं बालू डिपो के सामने भारी वाहनों के खड़े रहने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रंगरा थाना क्षेत्र से लेकर भवानीपुर थाना क्षेत्र तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सैकड़ों होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और बालू डिपो संचालित हो रहे हैं, जहां हर समय ट्रक, हाइवा एवं अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने से एनएच-31 की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और हादसों की आशंका बनी रहती है। खासकर रात […]

NAUGACHIA : सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

स्टेयरिंग में फंस गया चालक, कटर से गाड़ी काटकर निकाला गया शव नवगछिया  : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बस स्टैंड समीप एनएच-31 पर शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक पिकअप चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उपचालक आंशिक रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप के टकराने से हुआ। घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन काफी तेज गति में था। अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण चालक सड़क किनारे खड़ी ट्रक को समय पर देख नहीं पाया और पिकअप सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला […]

NAUGACHIA : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सात बेंचों पर सैकड़ों मामलों का निष्पादन, करोड़ों रुपये के मामलों का हुआ समझौता नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। मामलों के निष्पादन के लिए न्यायालय परिसर में कुल सात बेंचों का गठन किया गया था। प्रत्येक बेंच पर न्यायिक पदाधिकारियों एवं पैनल अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई थी। दिनभर चले इस आयोजन में सैकड़ों मामलों का निपटारा करते हुए लाखों एवं करोड़ों रुपये के समझौते और ऋण वसूली की गई। प्रथम बेंच पर जिला अपर […]

NAUGACHIA : तेज आंधी में पेड़ गिरने से किराना दुकान क्षतिग्रस्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जामुन का पेड़ दुकान पर गिरा, दुकानदार बाल-बाल बचा नवगछिया  : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर गंगा चौक स्थित एक किराना दुकान शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और तूफान की चपेट में आ गई। तेज हवा के कारण दुकान के ऊपर जामुन का बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में दुकानदार पप्पू कुमार पासवान को हाथ और पैर में हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी के समय पप्पू कुमार पासवान अपनी दुकान के अंदर मौजूद थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ जामुन का विशाल पेड़ दुकान पर गिर पड़ा। स्थिति को भांपते हुए दुकानदार ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी […]

BHAGALPUR : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राज कुमार गुड्डू एवं प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर जताया शोक || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना, सरकार से मदद की मांग भागलपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति  राज कुमार गुड्डू  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि यह समाचार सुनकर मन मर्माहत हो गया है। श्री चौबे ने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने बिहार सरकार से गुड्डू शाह के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही कहा कि गुड्डू शाह की पत्नी शिक्षित हैं, इसलिए सरकार को मानवीय आधार पर उन्हें […]