Month: May 2026

Noimg

BHAGALPUR : इशाकचक में नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता सभा आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। इशाकचक मोहल्ला में रविवार को सूखा नशा के विरोध में एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समाजसेवी मो. नसीमुद्दीन ने की। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों के साथ इशाकचक थाना के थानाध्यक्ष एवं कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभा के दौरान वक्ताओं ने नशा को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में नशा उन्मूलन का संकल्प लेते हुए समाज के हर वर्ग से इस अभियान में आगे आने की अपील की। स्थानीय लोगों ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित […]

BHAGALPUR : TRE–4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकपा (माले) का प्रदर्शन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भाकपा (माले), आइसा एवं आरवाईए ने रविवार को TRE–4 अभ्यर्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज, गिरफ्तारी और मुकदमे के विरोध में राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया। इस दौरान भागलपुर के सुरखीकल में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि TRE–4 की वैकेंसी तुरंत जारी की जाए, अभ्यर्थियों की जायज मांगों को पूरा किया जाए तथा गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को बिना शर्त रिहा कर उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। साथ ही लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और घायल अभ्यर्थियों के इलाज एवं मुआवजे की भी मांग की गई। इस मौके पर भाकपा (माले) के नगर प्रभारी एवं ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि बिहार में लाखों सरकारी पद खाली पड़े […]

Noimg

BEGUSARAI : पिता की हत्या के 7 साल बाद बेटी ने दिलाया इंसाफ, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बेगूसराय में 14 साल की बेटी दीपिका की गवाही पर कोर्ट ने उसके पिता पवन राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी प्रकाश राय को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11 मनोज कुमार की अदालत ने 5 मई को आरोपी को दोषी करार दिया था, जबकि 6 मई को सजा सुनाई गई। दीपिका ने कोर्ट में बताया कि शिक्षक दिवस के दिन 5 सितंबर 2019 को उसके पिता पवन राय घर के बाहर आराम कर रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी प्रकाश राय अपने साथियों धीरज राय, सत्यम कुमार और सकलदेव राय के साथ वहां पहुंचा। बिना कुछ बोले प्रकाश राय ने पवन राय के सीने में गोली मार दी। जब दीपिका पिता को बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने […]

Noimg

KATIHAR : कटिहार में हाईवे पर बाइक स्टंट, बच्चों की जान जोखिम में डालकर बनाई रील || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार में नेशनल हाईवे पर खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार बाइक पर खतरनाक करतब करता नजर आ रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि बाइक पर छोटे बच्चे भी बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो पूर्णिया-कटिहार दलन चौक के पास का है। वीडियो में युवक बाइक को हवा में उछालने जैसे स्टंट कर रहा है और इस दौरान रील के बैकग्राउंड में अश्लील गाना भी बज रहा है। यह बिहार सरकार और पुलिस विभाग द्वारा अश्लील गानों पर रोक लगाने के दावों पर भी सवाल खड़े करता है। […]

PURNIA : शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म का आरोप || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और विदेश से वायरल करने का मामला दर्ज किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा विदेश से वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़िता बहादुरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती है। युवती द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार आरोपी की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र के हल्दीखोड़ा निवासी मिस्टर रेजा के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अपने भाई के ससुराल रहमानगंज अक्सर आया-जाया करता था। […]

PURNIA : चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर मौत, दो हिरासत में || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित फूलबड़िया कॉलोनी गांव में बच्चा चोरी के शक में एक युवक की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पदाधिकारी के बयान पर कई नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रखल मंडल और उसके बेटे शंभू कुमार मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात एक युवक पर बच्चे को उठाकर ले […]

KISHANGANJ : किशनगंज: जंगली हाथियों का कहर, शाम ढलते ही गांवों में दहशत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

किशनगंज जिले के दिघलबैंक पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। शाम होते ही हाथियों की मौजूदगी से लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, दिघलबैंक पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित आमडांगी गांव में हाथियों का झुंड अचानक पहुंच गया। इस दौरान हाथियों ने देव नाथ महतो के केले के बागान को भारी नुकसान पहुंचाया और कई आवासीय घरों को भी क्षति पहुंचाई। किसानों का कहना है कि हर साल उन्हें हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथियों का एक जोड़ा अलग होकर इंडो-नेपाल सड़क पर कदम चौक और धनतोला स्कूल चौक […]

PURNIA : पूर्णिया कोर्ट स्टेशन का होगा कायाकल्प, भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए राहत और विकास की बड़ी खबर सामने आई है। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। रविवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया तथा रेलवे अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर कई अहम फैसले लिए। बैठक में लंबे समय से लंबित पूर्णिया-भागलपुर रेल सेवा की मांग पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से भागलपुर के लिए जल्द ही स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे सीमांचल और भागलपुर के बीच आवागमन एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन को अमृत […]

PURNIA : मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश School में रविवार को मातृ दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों की माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा ने कहा कि मदर्स डे प्रत्येक वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और परिवार के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने का अवसर है। कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं उपस्थित माताओं ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग […]

PURNIA : पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की उठी मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई है। खिलाड़ियों ने इस दिशा में पहल करने वाले अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनने की सभी संभावनाएं मौजूद हैं। युवा खिलाड़ियों ने कहा कि पूर्णिया हवाई मार्ग, सड़क मार्ग एवं बेहतर यातायात व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यहां बेहतर आवासीय होटल, अभ्यास के लिए उपयुक्त खेल मैदान तथा छोटे-बड़े कई खेल परिसर उपलब्ध हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिया प्रमंडल अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं से जुड़ा हुआ क्षेत्र है। ऐसे में यहां अंतरराष्ट्रीय […]