Month: May 2026

NAUGACHIA : भाजपा ने पंचायती राज एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नए पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित नवगछिया : भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने बिहार भाजपा के निर्देशानुसार संगठन विस्तार करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की। जानकारी के अनुसार पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला संयोजक पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार उर्फ जिमी ठाकुर को बनाया गया है, जबकि नगर निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नगर के व्यवसायी अनिल कुमार केजरीवाल को मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि दोनों कार्यकर्ताओं के मनोनयन से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की पहुंच आम लोगों तक और सुलभ तरीके से बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन को मजबूती […]

NAUGACHIA : रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली, पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

खरीक में सनसनीखेज वारदात, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के कठेला गांव में शनिवार रात रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के मोदी टोला, वार्ड संख्या-13 निवासी 32 वर्षीय कन्हैया मोदी, पिता स्वर्गीय विजय मोदी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे कन्हैया मोदी भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान कठेला मोड़ स्थित एक गुमटी […]

NAUGACHIA : बिहार के नए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों का होगा बेहतर विकास : जेम्स फाइटर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में मिठाई बांटकर जताई खुशी नवगछिया  : अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता श्रेयसी सिंह को बिहार का नया खेल मंत्री बनाए जाने पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में खिलाड़ियों के बीच मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर जेम्स फाइटर ने कहा कि श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में बिहार में खेल और खिलाड़ियों के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई खेल मंत्री स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं, इसलिए उन्हें खिलाड़ियों की समस्याओं और आवश्यकताओं की बेहतर समझ है। इससे राज्य के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया […]

Noimg

NAUGACHIA : हीरो शोरूम में करंट लगने से मिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बाइक वाशिंग के दौरान हुआ हादसा, पत्नी ने निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी जांच की मांग उठाई नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित दक्ष ऑटोमोबाइल  हीरो होंडा शोरूम में रविवार को बाइक वाशिंग के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज निवासी 28 वर्षीय मो० इजहार, पिता मो० इजरायल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। अस्पताल पहुंची पत्नी, मां एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार मो० इजहार पिछले करीब आठ वर्षों से नवगछिया स्थित हीरो शोरूम में मोटरसाइकिल मिस्त्री के रूप में कार्यरत था। रविवार को वह शोरूम परिसर में बाइक वाशिंग का काम कर […]

BHAGALPUR : “अंग, बंग और कलिंग थे एक” : भागलपुर में अश्विनी चौबे के बयान से छिड़ी नई बहस || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। अश्विनी कुमार चौबे ने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्राचीन समय में अंग, बंग और कलिंग एक ही सांस्कृतिक क्षेत्र का हिस्सा थे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अश्विनी चौबे ने कहा कि इन क्षेत्रों की पहचान आपस में गहराई से जुड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें लगातार लोगों के बीच रहने और ऐतिहासिक विषयों को सामने लाने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले झारखंड दौरे के दौरान भी उन्होंने यह बात कही थी कि झारखंड कभी बिहार का हिस्सा था, बिहार का संबंध बंगाल से और […]

BHAGALPUR : पटना में बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में छात्र संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। एसएसआई से जुड़े छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार पटना में टीआरई-4 के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर बेरोजगार अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया और कई अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना के विरोध में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने बिहार सरकार के […]

BHAGALPUR : जदयू प्रदेश सचिव पप्पू सिंह निषाद ने पटना में मंत्री इं. शैलेंद्र से की मुलाकात || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

पथ निर्माण मंत्री बनने पर बुके और अंगवस्त्र देकर दी बधाई भागलपुर  : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इं. शैलेंद्र एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल को बिहार सरकार में क्रमशः पथ निर्माण मंत्री और ऊर्जा मंत्री बनाए जाने के बाद लगातार बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद निवासी सह जदयू प्रदेश सचिव, टीएमबीयू सीनेट सदस्य एवं बिहार राज्य नागरिक परिषद सदस्य पप्पू सिंह निषाद ने पटना पहुंचकर बिहार सरकार के नवनियुक्त पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पप्पू सिंह निषाद ने इं. शैलेंद्र को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहपुर विधायक इं. […]

BHAGALPUR : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। शिवनंदनपुर विंद टोला में 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। घटना मसदी पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित शिवनंदनपुर बहियार की है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ वर्ष से 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार खेत में लावारिस अवस्था में गिरा हुआ था। सोमवार को 14 वर्षीय वीणा कुमारी, पिता चमन बिंद, खेत की ओर गई थी, तभी वह तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में किशोरी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, […]

bhagalpur : अजगैवीनाथ धाम में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के अजगैवीनाथ धाम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। गनगनिया में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर मंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजगैवीनाथ धाम पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की। इस दौरान भाजपा महामंत्री अभिषेक कुमार सिंह, मुक्ति सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन कुमार, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, पंचायत अध्यक्ष पिंटू कुमार, सुजीत कुमार, तुलसी कुमार, निखिलेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता विपिन सिंह एवं प्रदेश सह संयोजक गौतम सिन्हा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान प्रवीण कुमार ने मंत्री श्रेयसी सिंह से क्षेत्र के खेल मैदान के सौंदर्यीकरण तथा अजगैवीनाथ धाम में बड़े उद्योग स्थापित करने की […]

BHAGALPUR : जन्मदिन के दिन ही पंचतत्व में विलीन हुए नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। राजकुमार गुड्डू का रविवार को पूरे राजकीय सम्मान और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संयोग ऐसा रहा कि जिस दिन उनका 43वां जन्मदिन था, उसी दिन वे पंचतत्व में विलीन हो गए। इस घटना से पूरा सुलतानगंज शोक में डूब गया। सुबह उनके आवास से निकली अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए अंतिम यात्रा नमामि गंगे घाट पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान “राजकुमार गुड्डू अमर रहें” और “ईओ कृष्ण भूषण अमर रहें” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अंतिम संस्कार के दौरान सबसे भावुक क्षण तब आया, जब उनके 12 वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। घाट पर मौजूद […]