Month: May 2026

PURNIA : विधानसभा चुनाव परिणामों पर भाजपा में उत्साह, नूतन गुप्ता बोलीं—यह मोदी की नीतियों और नेतृत्व की जीत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया  : पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी के विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पूर्णिया में भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने इन परिणामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व की जीत बताया। परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया, जहां अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। इस दौरान “जय श्री राम”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “अमित शाह जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। नूतन गुप्ता ने कहा कि इन तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि देश की जनता आज भी विकास, सुशासन और अंत्योदय की राजनीति पर भरोसा कर रही है। […]

NAUGACHIA : इमरजेंसी में तड़प रहें थे घायल, डॉक्टर खेल रहे थे क्रिकेट — नवगछिया अनुमंडल अस्पताल की लापरवाही फिर बेनकाब || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल एक बार फिर गंभीर लापरवाही और अव्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। आज रविवार की संध्या करीब 5 बजे सड़क दुर्घटना में घायल छह लोगों को आनन-फानन में घटना स्थल  से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। इनमें से पांच की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही थी और उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी। आरोप है कि जिस समय घायल मरीज इलाज के लिए तड़प रहे थे, उस समय इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अफजल हुसैन अस्पताल परिसर में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने में व्यस्त थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार की जिम्मेदारी अन्य स्टाफ को सौंप दी और स्वयं मौके से हट गए। इस पूरी घटना का वीडियो […]

Noimg

NAUGACHIA : गोपालपुर में प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया गांव में रविवार को “अपना गांव अपना विचार” कार्यक्रम के तहत प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया नवरत्न कुमार ने की, जबकि मंच संचालन पीतांबर कुमार ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल एवं अर्पणा कुमारी उपस्थित रहीं। इसके अलावा भाजपा नेता बांसकी मंडल, सीतांशु मंडल, प्रोफेसर डॉ. श्रीकांत मंडल, पूर्व प्रमुख किशोर दास सहित कई गणमान्य लोग एवं शिक्षाविद कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने अपने […]

NAUGACHIA : भाजपा कार्यकर्ता उमाकांत झा के निधन से शोक, पार्टी ने दी श्रद्धांजलि || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाकांत झा के निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन भवानीपुर गांव में हुआ। वे लंबे समय से जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और संगठन के लिए निरंतर कार्य करते रहे। बताया गया कि उमाकांत झा वर्ष 1971 से जनसंघ एवं भाजपा के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत थे। उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया है। मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर किशोर झा, सुबोध मंडल, उपेंद्र यादव और टुनी मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति […]

Noimg

NAUGACHIA : ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने गोपालपुर विधायक बुलो मंडल से की मुलाकात || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय रेफरी सह कोच घनश्याम प्रसाद के नेतृत्व में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से मिला। इस दौरान खिलाड़ियों ने अभ्यास से जुड़ी समस्याओं को रखते हुए समाधान की मांग की। खिलाड़ियों ने बताया कि हाई स्कूल नवगछिया में खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा लगभग 12 वर्ष पूर्व ताइक्वांडो अभ्यास के लिए मैट लगाया गया था, लेकिन पिछले दो वर्षों से उस पर अभ्यास बंद है। इससे खिलाड़ियों की तैयारी और प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को पूर्व पत्रों के साथ एक नया आवेदन भी सौंपा। विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने आवेदन पढ़ने के बाद संबंधित विद्यालय के […]

NAUGACHIA : ढोलबज्जा रंगदारी कांड में पुलिस को सफलता, मिली कई अहम जानकारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : पुलिस जिला अंतर्गत ढोलबज्जा बाजार में जनवरी माह में फोन के जरिए रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी कुख्यात अपराधी राहुल यादव उर्फ फैशन यादव को नागालैंड के दीमापुर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्तौल, 10 कारतूस, चार खोखा और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि स्थानीय व्यवसायी उपेंद्र जायसवाल, अर्जुन स्वर्णकार, संजय स्वर्णकार, अशफाक आलम और शैलेंद्र मेडिकल के संचालक सहित करीब आठ व्यापारियों से रंगदारी की मांग की गई थी। इनमें शैलेंद्र मेडिकल के मालिक से पांच लाख रुपये की मांग की […]

NAUGACHIA : रंगरा के पूरब मोहल्ला में भव्य धार्मिक जलसा का आयोजन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  के रंगरा प्रखंड अंतर्गत पूरब मोहल्ला स्थित मस्जिद के समीप एक भव्य धार्मिक जलसा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमानतुल उलूम के नौ कुरआन हाफिजों की दस्तारबंदी कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। जलसा की शुरुआत नात-ए-पाक से की गई, जिसके बाद अल्लाह तआला की शान में हम्द पेश की गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए उलेमा-ए-कराम एवं वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को शिक्षा, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। मुंगेर खानकाह से आए फैसल सैयद शाह वली रहमानी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को दुनियावी और दीनी, दोनों प्रकार की शिक्षा देना अत्यंत […]

NAUGACHIA : नीलगाय से टकराकर टेम्पू पलटा, आधा दर्जन घायल—तीन की हालत गंभीर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

तेतरी जीरो माइल के पास हादसा, घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल नवगछिया अनुमंडल के तेतरी जीरो माइल के समीप रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने के कारण टक्कर से एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को ऑटो व अन्य वाहनों की मदद से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान रंगरा निवासी महेंद्र पंडित (65 वर्ष), […]

Noimg

NAUGACHIA : जीएस न्यूज़ द्वारा ‘टॉप फैन अवार्ड’ समारोह आयोजित, || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

30 प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित नवगछिया  : जीएस न्यूज़ अखबार की ओर से आयोजित ‘टॉप फैन अवार्ड’ समारोह का आयोजन रविवार को नवगछिया के अस्पताल चौक स्थित ब्रांच कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर कुल 30 प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चयनित प्रतिभागियों को  बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने इस पहल के लिए जीएस न्यूज़ का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहने की बात कही। आयोजकों ने बताया कि ‘टॉप फैन अवार्ड’ का उद्देश्य पाठकों और समर्थकों को प्रोत्साहित करना तथा उनके जुड़ाव को सम्मान देना है। इस तरह के आयोजन […]

BHAGALPUR : चोरी के शक में खूनी हमला, बांका में चाकू-फरसा से मारपीट—तीन लोग घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हमला, घायलों को मायागंज अस्पताल किया गया रेफर भागलपुर : बिहार के बांका जिले में चोरी के शक को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। चक्काडीह गांव में हुई इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक मणिकांत यादव के घर में हाल ही में चोरी की घटना हुई थी। इसको लेकर उन्होंने गांव के ही कमल किशोर यादव के परिवार पर संदेह जताया था। इसी आरोप को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि कमल किशोर यादव […]