Month: May 2026

SULTANGANJ : सुल्तानगंज में गंगा में डूबे दो किशोर, तलाश जारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में गंगा नदी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं प्रशासन द्वारा खोजबीन अभियान जारी है। पहली घटना नमामि गंगे घाट के समीप मुरली पहाड़ के पास की है, जहां शाहाबाद मुंशीपट्टी निवासी 16 वर्षीय गुलशन कुमार (पिता–ओपीन्द्र मंडल, वार्ड संख्या 26) गंगा नदी में डूब गया। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। दूसरी घटना महेशी पंचायत स्थित एक ईंट भट्ठा के पास हुई, जहां काम कर रहा बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के कैथा गांव निवासी 15 वर्षीय मजदूर फंटुश कुमार (पिता–कारे मांझी) गंगा नदी […]

BHAGALPUR : वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम ने किया गंगा नदी का निरीक्षण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु का मार्ग अवरुद्ध होने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अधिकारियों के साथ बरारी घाट से मोटर बोट के माध्यम से महादेवपुर घाट तक गंगा नदी का निरीक्षण किया और जलमार्ग से वैकल्पिक यातायात व्यवस्था शुरू करने की संभावनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नवगछिया से भागलपुर और भागलपुर से नवगछिया आवागमन करते हैं। आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से निःशुल्क सरकारी नाव सेवा शुरू की जाएगी, जिसका संचालन सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके साथ ही पंजीकृत निजी नावों […]

BHAGALPUR : बंगाल में भाजपा की जीत का भागलपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद भागलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। शहर के भामाशाह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर तथा नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भागलपुर नगर के भाजपा विधायक रोहित पांडे ने कहा कि यह जीत किसी एक नेता की नहीं बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं ने लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में देखने को मिला। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती थी और […]

KATIHAR : कटिहार में एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक टक्कर में पांच घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार  : कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। फुलडोवी मोड़ के समीप कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवघर से अररिया जा रही एक कार में पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। कोढ़ा थाना से लगभग 100 मीटर दूर प्रखंड मुख्यालय के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बाइक चालक […]

किशनगंज बॉर्डर पर बस में आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी—सभी यात्री सुरक्षित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

किशनगंज  : सोमवार को किशनगंज में पश्चिम बंगाल-बिहार सीमा स्थित रामपुर चेक पोस्ट के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार ने बताया कि बस में करीब 16 यात्री सवार थे। बस जैसे ही रामपुर चेक पोस्ट के समीप आलू गद्दी के पास पहुंची, उसकी बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो गया। पहले धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी यात्री तुरंत बस से […]

ARARIA : अररिया में पिकअप-ऑटो टक्कर: बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया ।अररिया जिले में तेज रफ्तार पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान परवाहा सिमराहा निवासी भुटाय ऋषिदेव (60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह गांव के अन्य लोगों के साथ परवाहा हटिया से ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और […]

PURNIA : भाजपा की जीत पर विधायक विजय खेमका ने दी बधाई, कहा—यह राष्ट्रवाद और विकास की जीत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया  : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और सांस्कृतिक गौरव की भावना की जीत है। विधायक विजय खेमका ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने इसे देश की आस्था, परंपरा, सनातन मूल्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पूरे संगठन और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं […]

PURNIA : विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ का विस्तार, पूर्णिया में गौ रक्षा प्रमुख नियुक्त—35 से अधिक युवा जुड़े || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया  : सनातन धर्म एवं गौ संरक्षण के उद्देश्य से सक्रिय विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने सीमांचल क्षेत्र में अपने संगठनात्मक अभियान को और तेज कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में विभिन्न जिलों में विस्तार और पदाधिकारियों की नियुक्ति का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पूर्णिया निवासी हरीश कुमार हर्ष को जिला गौ रक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया। नियुक्ति के अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। इस दौरान संगठन से जुड़ने के लिए युवाओं में उत्साह देखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और गौ माता का संरक्षण […]

PURNIA : पूर्णिया में भाजपा का विजय उत्सव, आर.एन. शाह चौक पर गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया  : असम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भाजपा पूर्णिया जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के आर.एन. शाह चौक पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की धुन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी और अबीर-गुलाल के साथ जश्न मनाया। साथ ही पारंपरिक मिठाइयों—रसगुल्ला और झालमुड़ी—का वितरण कर जीत की खुशी आम लोगों के बीच साझा की गई। कार्यक्रम स्थल पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पार्टी नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह विजय […]

PURNIA : महिला आरक्षण के विरोध का असर, बंगाल में भाजपा की जीत वैचारिक परिवर्तन का संकेत: डॉ. अनिल कुमार गुप्ता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया  : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह जीत केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक बड़े वैचारिक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के विरोध ने भी चुनाव परिणामों को प्रभावित किया और आधी आबादी ने इसका स्पष्ट संदेश दिया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि इस बार चुनाव में महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट होता है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर अधिक सजग हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने “खेला” की राजनीति के बजाय विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेशउन्होंने कहा […]