May 5, 2026
NAUGACHIA : नवगछिया में भाजपा का विजय जुलूस, तीन राज्यों में जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न || GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया : पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा जिला इकाई नवगछिया द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। विजय जुलूस वैशाली चौक से शुरू होकर महाराज जी चौक तक निकाला गया, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जहां जन्मे डॉ. मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। साथ ही पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जीत की खुशी साझा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार […]