Month: May 2026

BHAGALPUR: खुशहालपुर में मासिक संतमत सत्संग सम्पन्न, संतों ने भक्ति व साधना पर दिया जोर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

पीरपैंती प्रखंड के परशुरामपुर पंचायत अंतर्गत खुशहालपुर गांव में संतमत सत्संग समिति, विनोबाटोला द्वारा आयोजित अखिल भावीय संतमत का मासिक सत्संग श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ बाबा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महर्षि मेँहीँ भागवतधाम, शेरमारी के संस्थापक परमपूज्य आचार्य स्वामी भागवतानन्द जी महाराज उपस्थित रहे। शिक्षक दम्पति रामस्वरूप रजक और पूनम कुमारी के प्रबंधन तथा ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस सत्संग में भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, ध्यान-पाठ, सत्संग-प्रवचन, आरती, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. शिवनाथ बाबा ने बताया कि इस मासिक सत्संग आयोजन की लिखित स्वीकृति महर्षि संतसेवी और महर्षि शाही बाबा से प्राप्त है। उन्होंने इसे संतसद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी […]

BHAGALPUR: भागलपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई NEET UG परीक्षा, 15 केंद्रों पर 5 हजार परीक्षार्थी शामिल || GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1110

भागलपुर जिले में रविवार को NEET UG प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिले के कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सभी केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन और त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को समाप्त किया जा सके। इस बार ड्रेस कोड को लेकर भी विशेष सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सदर एसडीओ विकास कुमार और सिटी डीएसपी वन अजय कुमार चौधरी […]

BHAGALPUR : सड़क किनारे बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर। सबौर प्रखंड क्षेत्र में एनएच-80 किनारे एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सबौर अंचल कार्यालय के बाहर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के समीप की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग को मृत अवस्था में पड़ा देखा। आशंका जताई जा रही है कि देर रात करीब दो बजे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच के […]

BHAGALPUR : भागलपुर में ISOPARB का साइंटिफिक प्रोग्राम, गर्भवती महिलाओं की देखभाल पर दिया गया विशेष जोर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर  : शहर में ISOPARB चैप्टर की ओर से एक निजी होटल में साइंटिफिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. हीरालाल कोनर, डॉ. मंजू गीता मिश्रा, डॉ. अनुपमा सिन्हा, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा चौधरी एवं डॉ. प्रतिभा सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हीरालाल कोनर ने बताया कि ISOPARB की शुरुआत बिहार की राजधानी पटना से हुई थी और वर्तमान में यह संस्था देश के 27 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता […]

PURNIA : पूर्णिया में मोबाइल दुकान में 40 लाख की भीषण चोरी, शटर काटकर 200 से अधिक स्मार्टफोन ले उड़े चोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया  : पूर्णिया जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर एक मोबाइल दुकान से लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना डगरुआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी पूर्व चौक की है। पीड़ित दुकानदार की पहचान डगरूआ निवासी करण कुमार साह के रूप में हुई है। उन्होंने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। शटर काटकर दिया वारदात को अंजामदुकानदार करण कुमार साह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8:15 बजे वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में तेज बारिश और बिजली कटने के कारण दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने दुकान का […]

PURNIA : जन सुराज का सरकार पर हमला, ‘सद्भाव यात्रा’ को बताया विरासत बचाने की कोशिश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जन सुराज पार्टी कार्यालय, पाटलिपुत्र में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति, कानून-व्यवस्था और हाल की घटनाओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान दिल्ली में एक युवक की हत्या के मामले में न्याय की मांग उठाई गई, वहीं निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ पर भी सवाल खड़े किए गए। पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार ने ‘सद्भाव यात्रा’ को लेकर कहा कि यह बिहार के विकास का रोडमैप नहीं, बल्कि राजनीतिक विरासत बचाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में इस तरह की यात्राओं से राज्य में कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ। पलायन, शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं आज भी जस की तस […]

PURNIA : ‘दिल्ली से हल्ला बोल’: सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया  : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली से फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य की नई सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बढ़ते अपराध, भू-माफियाओं के प्रभाव और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कई सवाल उठाए। सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है और आम लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसले पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अपराधी अब […]

PURNIA : जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य ने दी श्रद्धांजलि, प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर जताया गहरा शोक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य एवं भागलपुर जिला कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का एक दुखद सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र ने एक अनुभवी और समर्पित नेता को खो दिया है। नम आंखों से दी गई अंतिम विदाईशनिवार को भागलपुर के बरारी घाट पर दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। पूर्णिया से पहुंचे कांग्रेस नेता, अर्पित की श्रद्धांजलिअंतिम संस्कार में […]

PURNIA: पूर्णिया में रेड टेनिस बॉल लॉन्ग बाउंड्री क्रिकेट चैंपियनशिप संपन्न, अमन 11 बनी विजेता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। आनंदनगर, खुश्कीबाग में आदि शक्ति युवा सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित रेड टेनिस बॉल लॉन्ग बाउंड्री क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। फाइनल मैच में अमन 11 और रिटायर्ड 11 के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अमन 11 की टीम विजेता बनी, जबकि रिटायर्ड 11 को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। समापन समारोह में पूर्णिया सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट का उद्घाटन 26 अप्रैल को किया गया था। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष निकेश कुमार सहित राहुल बाबा, सन्नी पासवान, सतीश सिंह, विक्रम जी, संजू […]

Noimg

PURNIA : पांडव हत्याकांड के विरोध में जंतर-मंतर पर जन सुराज का प्रदर्शन, न्याय की उठी मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। दिल्ली में बिहारी युवक पांडव की हत्या के विरोध में जन सुराज पार्टी द्वारा रविवार को जंतर-मंतर पर पीड़ित परिवार के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। दोपहर एक बजे शुरू हुए इस विरोध-प्रदर्शन में दिल्ली में रह रहे बिहार के विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहारी आबादी रहने के बावजूद उन्हें अपमान, शोषण और हिंसा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पांडव हत्याकांड ने राजधानी में बिहारियों की स्थिति को उजागर कर दिया है और पार्टी न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी। सभा को संबोधित करते हुए अनूप मैथिल तथा […]