Month: June 2026

Noimg

NAUGACHIA : खेत में भिंडी तोड़ने गई मां और बचाने दौड़े बेटे की करंट लगने से मौत, गांव में पसरा मातम – GS NEWS

NaugachiaदुखदDESK 1110

लापरवाही बनी हादसे की वजह, ग्रामीणों में आक्रोश नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। मृतकों की पहचान मदरौनी गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी सरिता देवी तथा उनके पुत्र सुंदरम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सरिता देवी अपने खेत में भिंडी तोड़ने गई थीं। खेत के ऊपर से गुजर रहा हाई वोल्टेज बिजली का तार काफी […]

Noimg

Naugachia : प्रभारी सचिव ने सहयोग शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण पर दिया जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

गोराडीह के बिशनपुर जिच्छो एवं नाथनगर के गोसाई दासपुर पंचायत में किया निरीक्षण भागलपुर । बिहार सरकार के जन-शिकायत निवारण अभियान के तहत गोराडीह प्रखंड के बिशनपुर जिच्छो पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव सह भागलपुर के प्रभारी सचिव दीपक आनंद ने किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी दी। प्रभारी सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहयोग शिविरों की प्रगति और शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए […]

Naugachia : अक्षम, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं के लिए नाव का सफर बना मुश्किल, कड़ी धूप में बढ़ी परेशानी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

चिलचिलाती धूप से बचने के लिए गंगा जल में भीगा गमछा बना सिर का सहारा नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद गंगा पार का सफर लोगों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रह गया है। जहां पहले पुल के माध्यम से यह दूरी महज पांच मिनट में पूरी हो जाती थी, वहीं अब लोगों को नाव के सहारे 30 से 40 मिनट तक की यात्रा करनी पड़ रही है। तेज धूप, उमस और भीड़भाड़ के बीच यह सफर खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों के लिए बेहद कष्टदायक साबित हो रहा है। महादेवपुर घाट पर प्रतिदिन यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। नाव की प्रतीक्षा में लोगों को घंटों खड़ा […]

Noimg

Naugachia : गोपालपुर की दो पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईंगांव एवं गोपालपुर डिमाहा पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। शिविर में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जमीन सीमांकन तथा मनरेगा योजनाओं में अनियमितता से संबंधित सामने आए। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करना था। अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और उनकी शिकायतों के समाधान के […]

Noimg

Naugachia : नवगछिया रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 25.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं जीआरपी नवगछिया की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 63308 मेमो पैसेंजर की तलाशी के दौरान लावारिस अवस्था में रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जानकारी के अनुसार अभियान के तहत ट्रेन की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के शौचालय के समीप एक पिट्ठू बैग एवं एक सफेद प्लास्टिक का बोरा संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जब सुरक्षा बलों ने दोनों सामानों की जांच की तो उसमें अंग्रेजी शराब की कुल 37 बोतलें बरामद हुईं। बरामद शराब में 750 एमएल की 29 बोतलें तथा 500 एमएल की 8 […]

Noimg

Naugachia : 24 घंटे के भीतर ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस ने मधुरापुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए चांदी के आभूषण, 9 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व नवगछिया के एसडीपीओ अनिकेत अमर ने किया। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अनिकेत अमर ने बताया कि 1 जून को मधुरापुर निवासी ज्वेलरी व्यवसायी विपीन कुमार ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को […]

Noimg

Naugachia : साइबर ठगी के 9,785 रुपये वापस, त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : साइबर ठगी के शिकार हुए इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी प्रवीण कुमार को साइबर थाना नवगछिया की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए 9,785 रुपये की पूरी राशि उनके बैंक खाते में वापस करा दी गई है। साइबर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार ने अपने साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही साइबर थाना की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर ठगी गई राशि का पता लगाया गया। लगातार प्रयास और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 9,785 रुपये की पूरी राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के […]