Month: June 2026

Noimg

Bhagalpur : तारड़ कॉलेज में बन रहा अत्याधुनिक खेल स्टेडियम, राज्यस्तरीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित तारड़ कॉलेज परिसर में लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से एक विशाल खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। खेल अवसंरचना के विकास की दिशा में इसे कहलगांव अनुमंडल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। तारड़ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह कॉलेज और पूरे भागलपुर जिले […]

Noimg

Bhagalpur :  एनटीपीसी कहलगांव ने बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की, बेटियों के सर्वांगीण विकास पर जोर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर : एनटीपीसी कहलगांव ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, जीवन-कौशल और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) रविन्द्र कुमार, संयुक्त महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य चंदना कुमारी तथा परियोजना प्रमुख रविन्द्र पटेल ने कहलगांव स्थित अंग भवन में दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) प्रिया कुमारी ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक (प्रचालन) रविन्द्र कुमार ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण अभियान एनटीपीसी की एक महत्वपूर्ण सीएसआर पहल है। इसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित […]

Noimg

Bhagalpur : ड्यूटी के दौरान रील बनाती महिला पुलिसकर्मी का कथित वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र से एक महिला पुलिसकर्मी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं तथा पुलिस विभाग के अनुशासन और सोशल मीडिया आचरण नियमों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारों के अनुसार बिहार समेत देश के कई राज्यों के पुलिस मुख्यालयों द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया उपयोग को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत ड्यूटी के दौरान अथवा वर्दी में वीडियो एवं रील बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही पुलिस थानों और सरकारी कार्यालयों के भीतर बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्डिंग को भी अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया है। […]

Noimg

Bhagalpu : ‘मन की बात’ से महामहिम की मेज तक पहुंचेगी भागलपुर के जर्दालू आम की मिठास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

‘मैंगो मैन’ के बाग से चली बिहार की शाही सौगात भागलपुर : विश्वप्रसिद्ध जर्दालू आम की मिठास एक बार फिर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंचने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अपनी विशेष पहचान बना चुके भागलपुर के जर्दालू आम की खेप जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित कई विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों तक पहुंचेगी। बिहार सरकार की ओर से हर वर्ष भेजी जाने वाली इस पारंपरिक सौगात को लेकर कृषि एवं उद्यान विभाग पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू हुई इस विशेष परंपरा को इस वर्ष भी पूरे सम्मान और उत्साह के साथ आगे […]

Noimg

Bhagalpur : मायागंज अस्पताल का रवैया सवालों के घेरे में, गर्भवती घायल महिला को दौड़ाया; सदर अस्पताल के डॉ. आशीष रंजन बने मसीहा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर : पूर्वी बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मायागंज अस्पताल की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सड़क हादसे में घायल सात माह की गर्भवती महिला को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के बजाय कथित तौर पर रेफर स्लिप लाने के लिए दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष रंजन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए महिला का उपचार कराया, जिससे समय रहते उसे आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सकी। जानकारी के अनुसार अलीगंज निवासी रूपा देवी, जो सात माह की गर्भवती हैं, सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल में पंजीकरण और अन्य आवश्यक […]

Noimg

Bhagalpur : मंजूषा समर कैंप का शुभारंभ, ‘मंजूषा में नवाचार’ विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

लोक कला को नई पीढ़ी से जोड़ने और आधुनिक स्वरूप देने पर वक्ताओं ने दिया जोर भागलपुर । अंग प्रदेश की प्रसिद्ध लोक कला मंजूषा को नई पहचान देने तथा युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से भागलपुर संग्रहालय, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र एवं मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मंजूषा समर कैंप के अंतर्गत निःशुल्क मंजूषा कला प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, मंजूषा गुरु मनोज पंडित तथा शिक्षाविद राजीवकांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने कहा कि मंजूषा कला अंग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत […]

Noimg

Bhagalpur: प्रभारी सचिव ने सहयोग शिविरों का किया निरीक्षण, शिकायतों के सात दिनों में निष्पादन की सराहना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर । बिहार सरकार के जन-शिकायत निवारण अभियान के तहत आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण करने मंगलवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव सह भागलपुर जिला के प्रभारी सचिव दीपक आनंद गोराडीह प्रखंड के बिशनपुर जिच्छो पंचायत एवं नाथनगर प्रखंड के गोसाई दासपुर पंचायत पहुंचे। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं, प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बिशनपुर जिच्छो पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर और निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जा सके। […]

Noimg

Purnia : प्रभारी सचिव ने सहयोग शिविरों का लिया जायजा, समयबद्ध निष्पादन के दिए सख्त निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के सचिव सह पूर्णिया जिला के प्रभारी सचिव श्री बी. कार्तिकेय धनजी (भा.प्र.से.) ने मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित सरकारी सहयोग शिविरों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की तथा अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सहयोग शिविरों में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का विभागीय मानक प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी सचिव ने अपने भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड डगरूआ अंतर्गत महथोर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए की। इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार, पुलिस […]

Noimg

Purnia : जदयू में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और संगठन को कमजोर करने की साजिश : राकेश कुमार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने की उठाई मांग, कहा- नीतीश कुमार बिहार की धरोहर पूर्णिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपाध्यक्ष (बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति) तथा पूर्णिया विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेट सदस्य राकेश कुमार ने पार्टी संगठन की वर्तमान कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन के भीतर कुछ स्वार्थी तत्व अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए पार्टी को कमजोर करने तथा समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को जारी एक बयान में राकेश कुमार ने कहा कि जदयू की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने वर्षों तक पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को जन-जन तक पहुंचाने […]

Noimg

Purnia : दधीचि देहदान समिति ने अधिवक्ताओं में जगाई अंगदान और नेत्रदान की अलख- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

7 जून को आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन एवं ब्लाइंड वॉक की तैयारियां तेज, सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ हुई जागरूकता बैठक पूर्णिया। आगामी 7 जून को दधीचि देहदान समिति, पूर्णिया द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन सह ब्लाइंड वॉक को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्णिया व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) परिसर में अधिवक्ताओं के साथ एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रसिद्ध सर्जन एवं दधीचि देहदान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने अधिवक्ताओं को नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान के महत्व से अवगत कराया तथा इस जनजागरूकता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में समिति के सदस्य रविंद्र साह, अधिवक्ता बबीता चौधरी सहित लगभग […]