Month: July 2026

Naugachia: फरार अभियुक्तों पर नवगछिया पुलिस की सख्ती, न्यायालय के आदेश पर घरों पर चस्पा किया गया इश्तेहार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

साइबर थाना और गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई, शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई नवगछिया ।फरार अभियुक्तों के खिलाफ नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अभियुक्तों के आवास पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार पुलिस की मौजूदगी में पूरी की गई। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, साइबर थाना एवं गोपालपुर थाना क्षेत्र के फरार अभियुक्तों के घरों पर पुलिस टीम पहुंची और विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी न्यायालय के आदेश की जानकारी दी गई। नवगछिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि […]

Naugachia: भवानीपुर संदिग्ध मौत मामले की जांच तेज, एसपी नें किया घटना स्थल का निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के शीघ्र उद्भेदन के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर हर पहलू से की जा रही है। बताते चलें कि 13 जुलाई 2026 को भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनोल गांव में एक व्यक्ति का शव बांस की झाड़ी में लटका होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू […]

Naugachia: सूने घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नकदी, जेवर और टीवी लेकर फरार हुए चोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रोड स्थित 14 नंबर बीजेपी कार्यालय के समीप एक घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़िता अस्मिता राज ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की सुबह करीब 8 बजे अस्मिता राज अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर गई थीं। 13 जुलाई की शाम करीब 4 बजे जब वे घर लौटीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने बताया कि चोर घर से करीब 60 हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवर, 50 भर चांदी के पायल, कांसा […]

Naugachia: भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राकेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की समीक्षा तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर सक्रिय रहने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को […]

Bhagalpur: विश्व जनसंख्या दिवस पर एस.एम. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने निकाली जागरूकता रैली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एस.एम. कॉलेज, भागलपुर की ओर से महाविद्यालय के दत्तक ग्राम मकबरी मोहल्ला में जनसंख्या जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन तथा छोटे परिवार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मुकेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रिथा बसु के निर्देशन में किया गया। रैली में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्थानीय लोगों को जनसंख्या स्थिरता, स्वस्थ परिवार तथा जागरूक […]

Bhagalpur: भागलपुर के काशील गांव में 15 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संभावित दौरा, जनता से करेंगे सीधा संवाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत काशील गांव में 15 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संभावित दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री यहां आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर विशाल जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर काशील गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि […]

Bhagalpur: खेत जोतने के दौरान किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड के खैरा मोड़ क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान एक किसान पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान मोहम्मद अयूब का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अयूब ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पहले उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। आर्थिक तंगी के कारण बाद में उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, […]

Bhagalpur: भागलपुर में बिहार ग्रामीण बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष सोमवार को बैंक के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार ग्रामीण बैंक एम्प्लॉय फेडरेशन एवं ऑफिसर फेडरेशन के संयुक्त बैनर तले आयोजित किया गया। प्रदर्शन में करीब 100 महिला एवं पुरुष बैंककर्मियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए ऑफिसर फेडरेशन के महासचिव मोहम्मद नदीम अख्तर ने क्षेत्रीय प्रबंधक के कथित तानाशाही रवैये पर आपत्ति जताई और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बैंक प्रबंधन से शीघ्र समाधान की मांग की। कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय प्रबंधक को मांगों से संबंधित ज्ञापन […]

Bhagalpur: स्टेशन बना सपनों की पाठशाला, 672 बच्चों- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ने कागज़ और शब्दों में गढ़ा ‘विकसित भारत’ @ शिवनारायणपुर स्टेशन के पुनर्विकास से पहले मालदा मंडल की अनूठी पहल, चित्रों, भाषणों और निबंधों में झलका भविष्य का भारत।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रेलवे स्टेशन सिर्फ ट्रेनों के आने-जाने की जगह नहीं, बल्कि विकसित भारत के सपनों का केंद्र भी बन सकता है। इसी सोच को साकार करने के लिए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के उद्घाटन से पहले स्कूली बच्चों को अपनी कल्पनाओं और विचारों को खुलकर व्यक्त करने का अवसर दिया। भागलपुर जिले के रेडवुड इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल (मथुरापुर), मध्य विद्यालय शिवनारायणपुर, रामसुंदर उच्चस्तरीय विद्यालय और इंटरमीडिएट हाई स्कूल, शिवनारायणपुर में आयोजित चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं में करीब 672 विद्यार्थियों ने हिस्सा […]

Bhagalpur: संवाद से संकल्प तक: सबौर महाविद्यालय ने- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विकास की नई इबारत लिखने की शुरुआत की प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विकास केवल भवनों और संसाधनों से नहीं, बल्कि विचारों और सहभागिता से होता है। इसी सोच को साकार करते हुए सबौर महाविद्यालय, सबौर ने ‘विकास संवाद’ के माध्यम से अपने भविष्य की नई दिशा तय करने की पहल की। इस अनूठे आयोजन में पूर्व प्राचार्य, शिक्षाविद, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, पूर्व छात्र और बुद्धिजीवी एक मंच पर जुटे और महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम्, कुलगीत और स्वागत-गान से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और औषधीय पौधा भेंट कर स्वागत […]