Month: July 2026

Naugachia: आईजी ने किया नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश नवगछिया। भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के समय एसपी, एसडीपीओ, अनुमंडल पदाधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान आईजी ने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, पंजियों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के संधारण एवं अद्यतन स्थिति का अवलोकन करते हुए लंबित कांडों, गंभीर आपराधिक मामलों तथा अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आईजी ने अधिकारियों को […]

Bhagalpur: बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण, हाई स्कूल लत्तीपाकर में सेल्फ डिफेंस कैंप शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आत्मरक्षा अभियान के तहत हाई स्कूल, लत्तीपाकर में गुरुवार से ताइक्वांडो सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा की भावना विकसित करना तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस एवं ताइक्वांडो खेल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या कुमारी विजया सिन्हा ने किया। प्रशिक्षण ताइक्वांडो कोच मोनी कुमारी एवं अमित […]

Noimg

Bhagalpur: बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में 30 दिवसीय सावन बहार महोत्सव एवं श्रावणी मेले का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर : बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में गुरुवार से शुरू होने वाले 30 दिवसीय सावन बहार महोत्सव एवं श्रावणी मेले का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरा मंदिर परिसर ‘बोल बम’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य रेणू चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन राय, मंदिर सह मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य विमल शर्मा, झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, इंजीनियर सोनू मिश्रा, महंत राजेंद्र दास, पूर्व मुखिया नरेश चौधरी एवं ज्ञानदेव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय पाठक ने किया। इस अवसर पर दीनबंधु, […]

Bhagalpur: न दंडवत, न पैदल… इस बार घुटनों के बल बाबा के दरबार की ओर बढ़े सुबोध@ नौ बार दंडवत यात्रा पूरी कर चुके शिवभक्त बोले— ‘बाबा जिस रूप में बुलाते हैं, भक्त उसी रूप में चल पड़ता है’।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। श्रावणी मेले में हर साल लाखों कांवरिए सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते हैं। कोई पैदल चलता है, कोई दौड़ते हुए डाक बम बनता है, तो कोई दंडवत देकर कठिन तपस्या का मार्ग चुनता है। लेकिन इस बार कांवर पथ पर एक ऐसी अनोखी साधना लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, जिसमें एक शिवभक्त घुटनों के बल बाबा के दरबार तक पहुंचने का संकल्प लेकर निकला है।ये हैं लखीसराय के सुबोध कुमार सिंह। सुबोध कोई पहली बार कठिन यात्रा नहीं कर रहे हैं। वे अब तक नौ बार दंडवत यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इस बार उन्होंने घुटनों के बल पूरी यात्रा करने का संकल्प लिया है।सुबोध कहते हैं, […]

Bhagalpur: ऐतिहासिक पड़ाव संघ की 114वीं कांवड़ यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में, कार्यभार संभालने वालों को दिए गए आवश्यक निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीकहलगांव (भागलपुर)। आगामी पांच अगस्त को निकलने वाली ऐतिहासिक पड़ाव संघ, कहलगांव द्वारा आयोजित होने वाली 114वीं कांवड़ यात्रा की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यात्रा को भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस यात्रा के संरक्षक सांसद अजय कुमार मंडल और विधायक ई शुभानंद मुकेश हैं। कांवड़िया आगामी 10 अगस्त यानी द्वितीय सोमवारी को बाबा बासुकीनाथ के दरबार में जलाभिषेक करेंगे। कहलगांव स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट से गंगाजल भरते हैं और पूजा अर्चना व संकल्प के साथ बोल बम के जयकारा के साथ बाबा बासुकीनाथ की यात्रा पर कांवर लेकर […]

Noimg

Bhagalpur: कांवरियों की राह हुई आसान: अजगैबीनाथ में टेंट सिटी का शुभारंभ, मंत्री संजय सिंह का भव्य स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगा विश्राम, स्वच्छ पेयजल और अन्य सुविधाओं का लाभ।प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। श्रावणी मेले में लाखों कांवरियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में गुरुवार को अजगैबीनाथ धाम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा स्थापित टेंट सिटी एवं सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह के अजगैबीनाथ पहुंचने पर एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।मंत्री संजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य श्रावणी मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। टेंट सिटी के माध्यम से कांवरियों को विश्राम, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही […]

Bhagalpur: श्रावणी मेले में डीएम का सख्त एक्शन, 80 की जगह मिले 25 चौकीदार; कई अफसर ड्यूटी से गायब- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। श्रावणी मेला-2026 की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने निकले जिलाधिकारी ने बुधवार को कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया। सबसे चौंकाने वाला मामला नमामि गंगे घाट पर सामने आया, जहां निर्धारित 80 चौकीदारों के बजाय करीब 250 चौकीदार मौजूद मिले। वहीं रेलवे स्टेशन, आरओबी के पास बने ड्रॉप गेट और कई संवेदनशील स्थलों पर प्रतिनियुक्त अधिकारी ड्यूटी से नदारद पाए गए।जिलाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, एसडीपीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुल्तानगंज मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान नमामि गंगे घाट, बरारी पुल घाट, एसएम कॉलेज, सीढ़ीघाट, बूढ़ानाथ घाट, रेलवे स्टेशन, बैरिकेडिंग, यातायात, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण में मिली लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला योजना पदाधिकारी […]

Purnia: कला भवन में 2 अगस्त को मनाई जाएगी मुंशी प्रेमचंद जयंती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। कला भवन साहित्य विभाग की ओर से आगामी 2 अगस्त (रविवार) को कथासम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर साहित्यिक समारोह एवं मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 3 बजे से कला भवन साहित्य विभाग के मीटिंग हॉल में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला भवन प्रन्यास के वरिष्ठ सदस्य प्रियव्रत नारायण सिंह करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में के.बी. झा कॉलेज, कटिहार के प्राचार्य एवं वरिष्ठ कथाकार डॉ. संजय कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे विशिष्ट अतिथियों में शिक्षाविद एवं आकाशवाणी के पूर्व निदेशक डॉ. प्रभात नारायण झा, राजकीय डिग्री कॉलेज, भरगामा (अररिया) के प्राचार्य प्रो. शंभु लाल वर्मा (डॉ. शंभु कुशाग्र), बीएनएमयू के प्रथम लोकपाल डॉ. शिवमुनि यादव, पूर्णिया विश्वविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. […]

Purnia: श्रावण मास के प्रथम दिन संकटमोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर में कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार को जीरोमाइल, गुलाबबाग स्थित संकटमोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में कांवरिया सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ महापौर विभा कुमारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि मंदिर परिसर में पिछले एक दशक से अधिक समय से पूरे श्रावण मास में कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है और कांवरियों की सेवा करना शिव सेवा के समान पुण्य का कार्य है। शिविर में […]

Purnia: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मिले सांसद पप्पू यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सीमांचल-कोसी के लिए वंदे भारत समेत कई रेल परियोजनाओं की उठाई मांग पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर सीमांचल और कोसी क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह क्षेत्र पर्याप्त रेल सुविधाओं से वंचित है और इन प्रस्तावों के लागू होने से पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज सहित पूरे सीमांचल-कोसी क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। सांसद ने सहरसा–पूर्णिया कोर्ट–पूर्णिया–कटिहार होते हुए कोलकाता तक नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन तथा वंदे भारत ट्रेन के संचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि कोलकाता शिक्षा, […]