Month: July 2026

Purnia: सावन के प्रथम दिन फोगसी पूर्णिया का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। सावन माह के प्रथम दिन ऑब्स एंड गायनी सोसायटी ऑफ इंडिया (FOGSI) के पूर्णिया चैप्टर की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाघमारा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे फोगसी के पौधारोपण अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फोगसी पूर्णिया चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. विभा झा एवं सचिव डॉ. अनुराधा सिन्हा ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डॉ. विभा झा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के […]

Purnia: कटोरिया में 14वें निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का शुभारंभ, मंत्रियों ने की सेवा भावना की सराहना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : श्रावणी मेला के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए पिछले 13 वर्षों से संचालित निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर के 14वें वर्ष का भव्य शुभारंभ गुरुवार को सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग स्थित विश्वकर्मा नगर, कटोरिया (बांका) में हुआ। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बांका के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सिवान के बुजुर्ग कांवरिया बाबा महतो तथा पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद ध्वजारोहण एवं नारियल फोड़कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया। महापौर विभा कुमारी और शिविर अध्यक्ष राजीव कुमार […]

Purnia: मनोज कुमार सिंह प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने भाजपा नेतृत्व को भेजा पत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भाजपा के पूर्णिया जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित कई वरिष्ठ नेताओं को पत्र भेजा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आशीष गोस्वामी ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी मामले में सत्य तथ्यों के आधार पर ही निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उचित एवं न्यायसंगत कार्रवाई की जाए, ताकि किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई […]

Purnia: मिल्लिया बी.एड. कॉलेज में दो दिवसीय ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मिल्लिया बी.एड. कॉलेज में दो दिवसीय ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह का शुभारंभ पूर्णिया । मिल्लिया फखरूद्दीन अली अहमद बी.एड. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रामबाग, पूर्णिया में गुरुवार से दो दिवसीय ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह (सत्र 2026-28) का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सहायक निदेशक ई. आदिल इमाम एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बी.एड. सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं वेलकम कार्ड भेंट कर स्वागत किया। समारोह में स्वागत गीत, मिल्लिया तराना, नाटक, कविता, प्रहसन, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। मंच संचालन नेहा कुमारी एवं नायमा अकबर ने किया। स्वागत भाषण में सहायक प्राध्यापक राजीव कुमार ने शिक्षक की भूमिका पर […]

Purnia: पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मांग तेज, खेल विकास की अपार संभावनाएं : हरि ओम झा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। ईस्ट जोन के पूर्व चेयरमैन एवं क्रिकेट प्रशिक्षक हरि ओम झा ने कहा कि पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से जिले का चौमुखी विकास होगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि लगभग 256 वर्ष पुराने पूर्णिया जिले का प्रमंडलीय मुख्यालय होने के साथ-साथ इसकी भौगोलिक स्थिति भी महत्वपूर्ण है। पूर्णिया प्रमंडल की सीमाएं अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय क्षेत्रों से जुड़ी हैं और यहां लगभग तीन करोड़ की आबादी निवास करती है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का विकास पूरे क्षेत्र के लिए लाभकारी होगा। हरि ओम झा ने कहा कि बिहार सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने […]

Naugachia: गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन समारोह, गुरु-शिष्य परंपरा का दिया संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजेंद्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, नवगछिया में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने पुष्पार्चन एवं गुरु पूजन के साथ किया। इसके बाद विद्यालय के आचार्य एवं आचार्या ने भी गुरु वंदना एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के भैया-बहनों ने गुरु महिमा, भारतीय संस्कृति तथा गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर आचार्य गोविंद त्रिपाठी, शिवशंकर कुमार […]

Naugachia: निलेश भगत को पत्रकारिता का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार, छोटे शहरों के पत्रकारों को समर्पित किया अवार्ड- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

—————— नवगछिया : नवगछिया के निलेश कुमार भगत को देश की राजधानी दिल्ली में पत्रकारिता का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। एक्सचेंज 4 मीडिया और समाचार 4 मीडिया की ओर से देशभर के उन 40 युवा पत्रकारों को ये सम्मान दिया जाता है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हाथों निलेश को ये सम्मान मिला। निलेश नवगछिया के दुर्गा मंदिर रोड के रहने वाले हैं और वो सरिता देवी-संजय प्रसाद भगत के छोटे बेटे हैं। इस समय वे दिग्गज मीडिया संस्थान NDTV इंडिया में बिजनेस, यूटिलिटी, ऑटो और टेक डिजिटल डेस्क लीड करते हैं। उन्हें मीडिया में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। […]

Naugachia: गुरु पूर्णिमा पर साईंनाथ दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के सहौरा स्थित श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार में भक्ति एवं श्रद्धा के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु चरण पादुका पूजन, सत्संग, भजन-कीर्तन और महाआरती में भाग लिया। प्रवचनकर्ता लड्डू बाबा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव एवं कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने साईं बाबा के संदेश “सबका मालिक एक” को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नवगछिया ठाकुरबाड़ी में मोहन पोद्दार के नेतृत्व में विशेष […]

Naugachia: गुरु पूर्णिमा पर महादेवपुर घाट की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित महादेवपुर घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने घाट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, घाट पर निगरानी तथा आपात स्थिति से निपटने की सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहे। एसपी ने अधिकारियों को घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर […]

Naugachia: 72 घंटे में गुमशुदा छात्र सकुशल बरामद, नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटे के भीतर एक गुमशुदा 14 वर्षीय छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। छात्र 24 जुलाई से स्कूल से लापता था, जिसके बाद उसके पिता ने 25 जुलाई को नवगछिया थाना में सूचना दी थी। जानकारी के अनुसार, छात्र छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। छात्रावास प्रबंधक ने उसके लापता होने की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और लगातार छानबीन के दौरान 28 जुलाई को छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। DESK2026