Month: July 2026

Naugachia: गंगा के बढ़ते दबाव पर जल संसाधन विभाग अलर्ट, तटबंधों की सुरक्षा के लिए 500 जियो बैग रहेंगे तैयार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए नवगछिया के राघोपुर एवं आसपास के तटबंधों पर जल संसाधन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। बाढ़ सुरक्षा को लेकर विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को जल संसाधन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ वरुण कुमार ने राघोपुर क्षेत्र पहुंचकर तटबंधों एवं कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को चौबीसों घंटे निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर-इन-चीफ ने कहा कि गंगा के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 400 से 500 जियो बैग पहले से भरकर तैयार […]

Naugachia: गुरु पूर्णिमा पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति ने किया महाप्रसाद वितरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नवगछिया स्टेशन रोड स्थित बाबा गणिनाथ सेवा समिति की ओर से परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज को समर्पित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अजित पांडे बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण शुरू हुआ। आयोजन में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण कर गुरु पूर्णिमा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे नवगछिया में विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। श्रद्धालुओं ने इसे गुरु-शिष्य परंपरा, सेवा […]

Bhagalpur: अंतरराष्ट्रीय व्याघ्र दिवस पर क्विज, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित भागलपुर : अंतरराष्ट्रीय व्याघ्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज के निर्देशानुसार भागलपुर वन प्रमंडल के भागलपुर एवं कहलगांव वन प्रक्षेत्र में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कर वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। भागलपुर वन प्रक्षेत्र के अरण्य विहार सुंदरवन में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम-ई की रिया राज, रिचा रानी, अनन्या, दक्ष सिंह तोमर, लक्ष्य भारद्वाज एवं सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं टीम-सी के ऋतुराज, शिवम कुमार, रानी राय, तनीसी सिंह, श्रुति सिन्हा एवं साक्षी रानी संयुक्त […]

Bhagalpur: गंगा स्नान के लिए जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । अकबरनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंगा स्नान के लिए जा रहे 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी भवनाथपुर निवासी परमानंद राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परमानंद राय सुबह गांव के अन्य लोगों के साथ सुल्तानगंज गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भवनाथपुर के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे […]

Bhagalpur: मायागंज अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क हादसे में घायल महिला की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । बांका जिले में हुए सड़क हादसे में घायल एक महिला की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने जेएलएनएमसीएच (मायागंज) अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका की पहचान बांका जिले के नवादा ओपी क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव निवासी खुशबू देवी (30 वर्ष), पति विजय पाल के रूप में हुई है। मृतका के देवर अभिषेक ने आरोप लगाया कि खुशबू देवी के पैर में गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल पहुंचने के समय उनकी स्थिति सामान्य थी, लेकिन एक इंजेक्शन दिए जाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो […]

Bhagalpur: सीमेंट के खंभे से टकराया कांवरियों से भरा ऑटो, असम के श्रद्धालु की मौत, पांच घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । श्रावणी मेले के दौरान भागलपुर-सुल्तानगंज मार्ग पर महेशी गांव के समीप हुए सड़क हादसे में असम के एक कांवरिया श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। मृतक की पहचान असम के चपराकाटा स्थित बोए गांव निवासी 40 वर्षीय शंकर दत्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, असम से आए 21 कांवरियों का जत्था भागलपुर पहुंचने के बाद दो ऑटो रिजर्व कर सुल्तानगंज जाने के लिए निकला था। इसी दौरान महेशी गांव के पास एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सीमेंट के खंभे से टकरा गया और दो बार पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में शंकर दत्ता सहित पांच अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। […]

Bhagalpur: श्रावणी मेले से पहले सुल्तानगंज स्टेशन का बड़ा मेकओवर, 12 मीटर चौड़ा नया फुटओवर ब्रिज आज से यात्रियों के लिए खुला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। श्रावणी मेले में हर साल उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन नए स्वरूप में नजर आएगा। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला-2026 के लिए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सबसे बड़ी सौगात अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बना 12 मीटर चौड़ा नया फुटओवर ब्रिज (एफओबी) है, जिसे 30 जुलाई से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।श्रावण मास में उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले कांवरियों की यात्रा का पहला प्रमुख पड़ाव सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन होता है। ऐसे में इस बार रेलवे ने स्टेशन पर भीड़ के दबाव […]

Bhagalpur: रेत के कणों से रचा इतिहास: भागलपुर के मधुरेंद्र ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रेत के नाज़ुक कणों पर इतिहास लिखना आसान नहीं होता, लेकिन बिहार के भागलपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने इसे अपनी पहचान बना दिया है। वर्षों से रेत पर सामाजिक सरोकार, जन-जागरूकता और सरकारी योजनाओं को कलात्मक रूप देकर लोगों तक संदेश पहुंचाने वाले मधुरेंद्र के नाम अब एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उनका नाम फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।इस उपलब्धि पर पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित एक विशेष समारोह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मधुरेंद्र कुमार को स्मृति-चिह्न, पदक और विश्व रिकॉर्ड का प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मान समारोह में नीतीश […]

Bhagalpur: सावन की दस्तक, लेकिन बिहार के खेत अब भी प्यासे: 35% धान की रोपनी अधूरी, पैदावार पर मंडराया संकट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीपटना। सावन की आहट के साथ जहां खेतों में धान की हरियाली छा जानी चाहिए थी, वहीं बिहार के बड़े हिस्से में खेत अब भी बारिश की आस में सूने पड़े हैं। राज्य में धान की रोपनी की रफ्तार मौसम के मुकाबले काफी धीमी है। हालात यह हैं कि अब भी करीब 35 प्रतिशत रोपनी बाकी है और दक्षिण बिहार के कई जिले गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। बारिश की लगातार कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिन खेतों में रोपनी हो चुकी है, वहां भी नमी खत्म होने लगी है और पौधे सूखने के कगार पर हैं।कृषि विभाग के अनुसार चालू खरीफ मौसम में 37.90 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य रखा गया […]

Bhagalpur: घोघा की ‘खेल वाली आंटी’ ने बदल दी बेटियों की तकदीर, अपने दम पर खड़ी कर दी महिला खिलाड़ियों की फौज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कभी जिस समाज में लड़कियों का खेल के मैदान तक पहुंचना आसान नहीं था, आज उसी घोघा की बेटियां राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह बनी हैं रिंकी कुमारी, जिन्हें आज पूरा इलाका प्यार से ‘खेल वाली आंटी’ के नाम से जानता है।रिंकी ने 3 मार्च 2011 को एक संकल्प लिया था – खेल के माध्यम से लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और समाज की पुरानी सोच को बदलना। डेढ़ दशक की लगातार मेहनत का नतीजा है कि आज उनकी टीम में वॉलीबॉल, कुश्ती, कबड्डी, नौकायान, तैराकी, दौड़ और लाठी प्रतियोगिता जैसी विभिन्न खेल विधाओं की दर्जनों महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से कई खिलाड़ी खेल कोटे […]