July 29, 2026
Bhagalpur: श्रावणी मेले की तैयारियों पर प्रशासन की बड़ी बैठक, सुल्तानगंज में सुरक्षा से लेकर सुविधा तक की बनी रणनीति- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। श्रावणी मेला-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने को लेकर सुल्तानगंज में प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें मेले की हर व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और मेला प्रबंधन से जुड़े कर्मी शामिल हुए।अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, विधि-व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, पेयजल उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबंधन और सूचना तंत्र को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की।जिला […]