Month: July 2026

Purnia: पूर्णिया चेंबर चुनाव ने पकड़ी रफ्तार, अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । चेंबर ऑफ कॉमर्स, पूर्णिया के आगामी चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान चेंबर कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने समर्थकों और व्यवसायियों की मौजूदगी में अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और व्यापारिक गलियारों में चुनाव को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए श्रवण कुमार चौधरी उर्फ बबलू चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक प्रदीप छाबड़ा तथा समर्थक कन्हैया रस्तोगी रहे। वहीं महामंत्री पद के लिए वीरेंद्र कुमार जैन ने नामांकन किया। उनके प्रस्तावक नेमचंद वेद एवं समर्थक हेमराज यादव उर्फ पप्पू यादव बने। कोषाध्यक्ष पद के लिए नीलकमल जायसवाल ने नामांकन दाखिल […]

Purnia: कंप्यूटर व आईटी क्षेत्र में कंप्यूटरोनेक्स का जलवा, एचपी इंडिया ने दिया ‘रिटेल एक्सीलेंस अवॉर्ड’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । कंप्यूटर एवं आईटी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी कंप्यूटरोनेक्स (Computroneex) ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोवा के हयात होटल में आयोजित प्रतिष्ठित ‘HP LEAD BEYOND Partner Summit 2026’ समारोह में कंपनी को ‘रिटेल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एचपी इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वाइस प्रेसिडेंट इप्सिता दासगुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। अवॉर्ड मिलने के बाद कंप्यूटरोनेक्स की टीम में खुशी का माहौल है। कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक चंचल कुमार झा ने इस उपलब्धि को पूरी टीम और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एचपी इंडिया की ओर से मिला यह सम्मान कंपनी के लिए गर्व का क्षण है। यह अवॉर्ड […]

Purnia: पूर्णिया सेवा शिविर का विधायक ने किया उद्घाटन, कांवरियों की सेवा के लिए 30 दिनों तक मिलेगी सुविधा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया / बांका । श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सेवा के लिए आयोजित पूर्णिया सेवा शिविर का बुधवार को बांका जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत दुलीसार में भव्य उद्घाटन किया गया। बेलहर विधायक मनोज यादव, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उद्घाटन से पूर्व पूर्णिया सेवा शिविर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा की मौजूदगी में देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अतिथियों ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ महावीर जी की ध्वजा स्थापित की। इस अवसर पर बेलहर विधायक मनोज यादव ने कहा कि पूर्णिया सेवा शिविर द्वारा कांवरियों की निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि […]

किशनगंज जिले में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती, विभिन्न प्रखंडों में लगेगा भर्ती शिविर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

किशनगंज। टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार भर्ती शिविर किशनगंज जिले के विभिन्न प्रखंड परिसरों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 20 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर तथा वजन 50 से 85 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹17,000 से ₹23,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास के साथ एनसीसी ‘बी’ अथवा ‘सी’ प्रमाणपत्र आवश्यक है। इस पद के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर तथा वजन 50 से […]

Naugachia: स्वच्छताकर्मी के निधन पर परिजनों को मिली तत्काल सहायता, सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया अनुमंडल ई गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी स्वच्छताकर्मी लागन डोम के निधन के बाद प्रखंड प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए उनके परिजनों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुंदन कुमार ने मृतक के परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने पंचायत सचिव को मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र अविलंब निर्गत करने का निर्देश दिया, ताकि आश्रितों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। साथ ही मृतक की पत्नी को लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ने तथा परिवार को पात्रता के अनुसार अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने को कहा। प्रखंड कार्यालय परिसर […]

Naugachia: राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भागलपुर जिला टीम का चयन, आठ खिलाड़ी मोतिहारी में दिखाएंगे दम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से आगामी 36वीं राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 के लिए खिलाड़ियों का चयन हाइस्कूल मैदान, नवगछिया में किया गया। चयन प्रक्रिया में विभिन्न खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयन कार्यक्रम के दौरान जिला महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, ताइक्वांडो कोच अमित कुमार, मो. नाजिम, मनीष्याम कुमार, संजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। चयनित खिलाड़ी बिहार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मोतिहारी में आयोजित होने वाली 36वीं राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 […]

Noimg

Naugachia: गुरु पूर्णिमा : गुरु-शिष्य परंपरा का पावन महापर्व- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राजेश कुमार झाप्राचार्य, ज्ञान वाटिका विद्यालय, नवगछिया गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का एक पावन, प्रेरणादायी और आध्यात्मिक महापर्व है। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को महर्षि वेदव्यास की जयंती मनाई जाती है, जिन्होंने भारतीय ज्ञान, साहित्य और संस्कृति की परंपरा को समृद्ध करने में अपना अमूल्य योगदान दिया। इसी कारण गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु वह प्रकाशपुंज हैं, जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करते हैं और जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। माता-पिता हमारे प्रथम गुरु […]

Naugachia: शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : ढोलबज्जा थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौरी निवासी मिथलेश साह, कटिहार जिला के पौठिया थाना क्षेत्र के चानपुर निवासी फुलेश्वर मंडल एवं सोनू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब […]

Naugachia: मारपीट मामले में आरोपित गिरफ्तार, अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : भवानीपुर थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के चक्रामी निवासी गणेश मालाकार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई को प्रशांत कुमार ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि आपसी विवाद को लेकर उनके पड़ोसी मुन्ना मालाकार एवं अन्य छह-सात लोगों ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को लेकर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई शुरू की और कांड […]

Naugachia: एनएच-31 पर यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित, ट्रक चालक हिरासत में- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर मंगलवार को बस स्टैंड के समीप यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, आनंद रथ नामक यात्री बस रांची से सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड और मकंदपुर चौक के बीच पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवगछिया […]