Month: July 2026

Naugachia: टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का वितरण, छह माह तक मिलेगी सहायता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को पीएचसी नवगछिया में निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान छह टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराया गया, ताकि उपचार के दौरान उन्हें आवश्यक पौष्टिक आहार मिल सके और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो। पीएचसी नवगछिया में आयोजित कार्यक्रम में पांच निक्षय मित्रों के सहयोग से छह मरीजों को पोषण किट प्रदान किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी. दास ने स्वयं दो टीबी मरीजों को निक्षय पोषण आहार किट उपलब्ध कराया। वहीं एएनएम चंद्रमा कुमारी, निधि प्रिया, जागृति कुमारी और सुनीता कुमारी ने एक-एक टीबी मरीज को पोषण किट देकर सहायता की। इस अवसर […]

Naugachia: कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया, संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : भाकपा (माले) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस मंगलवार को नवगछिया सहित देशभर में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गंगानगर कदवा स्थित भाकपा (माले) कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड चारु मजूमदार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) प्रखंड सचिव सह इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य गौरीशंकर राय ने कॉमरेड चारु मजूमदार के जीवन संघर्ष और पार्टी की […]

Naugachia: तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल, गंभीर स्थिति में रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के वीरनगर गांव में मंगलवार शाम बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गंगा किनारे से दाह संस्कार कर लौट रहे लोगों के बीच तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना में एक पक्ष के गुलशन कुमार, पिता स्व. महेश महलदार एवं शंकर सिंह, पिता स्व. जनार्दन सिंह घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की प्रेमा देवी, पत्नी शंकर राय और विजय कुमार भी मारपीट में घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल […]

Naugachia- गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर जल संसाधन विभाग अलर्ट, इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध की बढ़ाई गई निगरानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गंगा नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख तरुण कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ तटबंध एवं विभिन्न स्परों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अभियंता प्रमुख तरुण कुमार के साथ मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान और अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सबसे पहले राघोपुर बांध का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध पहुंची, जहां स्पर संख्या 5 से 9 तक की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान […]

Naugachia: महादेवपुर घाट के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू, पांच पार्किंग स्थल चिन्हित, चार मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : सावन माह में महादेवपुर घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए नवगछिया पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इस योजना के तहत विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पांच पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, जबकि महादेवपुर घाट की ओर जाने वाले चार प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इन मार्गों पर केवल पैदल श्रद्धालुओं को आवागमन की अनुमति होगी। पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले दोपहिया, तीनपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बिहपुर […]

Bhagalpur: श्रावणी मेले में एनसीसी कैडेट्स का स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे घाट से दिया प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर मंगलवार को विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जलवायु समर्थ पंचायत अभियान के तहत 25 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के कैडेट्स ने घाट की सफाई कर श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने घाट परिसर से प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र कर साफ-सफाई की। इस दौरान कैडेट्स के हाथों में “प्लास्टिक हटाओ, गंगा बचाओ” जैसे संदेशों वाली तख्तियां भी थीं, जिनके माध्यम से लोगों को गंगा को प्रदूषणमुक्त रखने का संदेश दिया गया। कैडेट्स ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पूजा सामग्री, प्लास्टिक अथवा अन्य कचरा गंगा […]

Bhagalpur: अब गांव की बोली में पढ़ेंगे नौनिहाल, बिहार के स्कूलों में मातृभाषा का नया अध्याय- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को हिंदी के साथ-साथ अपनी क्षेत्रीय भाषाओं भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका में भी शिक्षा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर कई बड़े निर्देश दिए। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों की पढ़ाई सिर्फ किताबों की भाषा तक सीमित नहीं रहेगी। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को हिंदी के साथ-साथ अपनी क्षेत्रीय भाषाओं भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका में भी शिक्षा देने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार का मानना है कि जिस भाषा में बच्चा सोचता और समझता है, उसी भाषा […]

Bhagalpur: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया ‘ई-श्रावणी’ ऐप, IIIT भागलपुर और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर/सुल्तानगंज। श्रावणी मेला 2026 को डिजिटल और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सुल्तानगंज में आयोजित श्रावणी मेला उद्घाटन समारोह के दौरान ‘ई-श्रावणी’ (e-Shravani) मोबाइल ऐप का आधिकारिक शुभारंभ किया।यह ऐप IIIT भागलपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर आवश्यक जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराना है।‘ई-श्रावणी’ ऐप के माध्यम से श्रद्धालुओं को मेला मार्ग की जानकारी, महत्वपूर्ण सेवाओं का विवरण, प्रशासनिक सहायता, आपातकालीन संपर्क और अन्य जरूरी सूचनाएं आसानी से मिल सकेंगी। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।प्रशासन का मानना है कि आधुनिक तकनीक के […]

Bhagalpur: महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। महात्मा गांधी के नगर आगमन के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में गांधीजी के विचारों और मूल्यों को स्मरण करने के साथ-साथ उनकी स्मृतियों से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। विशेष रूप से उस ऐतिहासिक स्थल की हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है, जहां महात्मा गांधी ने अपना ऐतिहासिक भाषण दिया था। यह निर्णय महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह समिति की गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में वरिष्ठ गांधीवादी प्रकाश चंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित तैयारी बैठक में लिया गया। बैठक का संचालन कमल जायसवाल और संजय कुमार ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि शताब्दी समारोह में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकाधिक लोगों […]

Bhagalpur: श्रावणी मेला का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत किया उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सुल्तानगंज को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय धार्मिक शहर का दर्जा: सीएम सम्राट चौधरी प्रदीप विद्रोही भागलपुर । विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का मंगलवार को सुल्तानगंज से भव्य शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत उद्घाटन करते हुए साफ संकेत दिया कि अब यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की पर्यटन और आर्थिक पहचान को नई ऊंचाई देने का माध्यम बनेगा। उद्घाटन समारोह में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। इस वर्ष मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला बिहार की आस्था, संस्कृति और सेवा परंपरा का सबसे बड़ा प्रतीक है। हर साल लाखों कांवरिये सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर लगभग 100 […]