Month: July 2026

Bhagalpur: वन स्टूडेंट – वन फार्मर’ मॉडल से बदलेगी खेती की तस्वीर, BAU सबौर ने तैयार किया नया रोडमैप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर में आयोजित 29वीं प्रसार शिक्षा परिषद् (Extension Education Council) की बैठक में कृषि अनुसंधान, शिक्षा और प्रसार को किसानों की जरूरतों के अनुरूप अधिक प्रभावी बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक की खास बात यह रही कि पारंपरिक योजनाओं से आगे बढ़ते हुए विश्वविद्यालय ने किसानों तक तकनीक पहुंचाने के लिए कई अभिनव मॉडल पेश किए।बैठक में भारत सरकार के पूर्व योजना आयोग के पूर्व सलाहकार डॉ. वी. वी. सदामते, पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक (प्रसार) डॉ. आर. एन. पडारिया (वर्चुअल माध्यम से), ATARI पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डी. वी. सिंह तथा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के […]

Bhagalpur: टीएमबीयू में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डॉ. राजेश मिश्रा बने ग्रामीण अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष, एसएसवी कॉलेज को मिला नया अतिरिक्त प्रभार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कुलपति के आदेश पर डॉ. राजेश कुमार मिश्रा को विश्वविद्यालय के ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं सहकारिता प्रबंधन विभाग का नया विभागाध्यक्ष (एचओडी) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 1 अगस्त 2026 से रोटेशन प्रणाली के तहत तीन वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।डॉ. मिश्रा वर्तमान में एस.एस.वी. कॉलेज, कहलगांव में प्रोफेसर प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे एसएसवी कॉलेज का प्रभार डॉ. सुधीर कुमार सिंह को सौंपेंगे और विश्वविद्यालय मुख्यालय में विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।उधर, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, जो वर्तमान में पी.बी.एस. कॉलेज, बांका के प्राचार्य हैं, उन्हें अपने मौजूदा दायित्वों […]

Purnia: पूर्णिया में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य, एक दिन में 7,751 सिलेंडर वितरित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य और नियंत्रित है। जिला प्रशासन की निगरानी में मंगलवार को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से 7,751 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। वहीं, एजेंसियों के पास अभी भी 11,687 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं के लिए शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव ने बताया कि मंगलवार को जिले में 8,502 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी। इसके विरुद्ध नियमानुसार […]

Purnia: फ्यूज कॉल सेंटर में लापरवाही पर कार्रवाई, दो कर्मियों को सेवा से हटाने का निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर मंगलवार को कार्यपालक अभियंता (विद्युत) ने फ्यूज कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की ओर से कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज कराने के दौरान समुचित जानकारी नहीं मिलने और शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण नहीं किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान एजेंसी के माध्यम से कार्यरत निकेश कुमार दास एवं सरिता देवी के कार्यों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि दोनों कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप दर्ज नहीं किया जा रहा था। साथ ही शिकायतकर्ताओं को आवश्यक एवं सही जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी […]

Purnia: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डॉ. संजीव कुमार ने किया जनसंपर्क, चिकित्सकों की बैठक में बनी रणनीति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. संजीव कुमार ने विशेष प्रवास कर मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने क्षेत्र में जनसंवाद स्थापित कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। इसी क्रम में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए), बिहार और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से ‘चिकित्सा संवाद’ कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में डॉ. संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. संजय जायसवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में पद्मश्री डॉ. सी.पी. ठाकुर, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, आईएमए बिहार के अध्यक्ष डॉ. एल.एन. […]

Purnia: सिर और हाथ पर पट्टी बांधकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, बोले- छात्रों से माफी मांगे सरकार और प्रशासन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मंगलवार को अलग अंदाज में संसद पहुंचे। सिर और हाथ पर पट्टी बांधे तथा हाथ में लाठी लिए संसद परिसर पहुंचे पप्पू यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि छात्रों और उनके परिवारों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को छात्रों से माफी […]

Purnia: पूर्णिया हवाई अड्डे की तैयारियों की समीक्षा, अग्निशमन, एंबुलेंस व बर्ड चेजर की उपलब्धता पर हुई अहम बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया हवाई अड्डे पर अग्निशमन सेवा, एंबुलेंस एवं बर्ड चेजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने की। इसमें एयर फोर्स पूर्णिया के प्रतिनिधि, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला अग्निशमन पदाधिकारी तथा पूर्णिया हवाई अड्डा के उपनिदेशक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में हवाई अड्डे पर आवश्यक सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से अग्निशमन व्यवस्था, एंबुलेंस सेवा तथा बर्ड चेजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार […]

Naugachia: नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को एक व्यक्ति ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जौनिया निवासी गुरमीत कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर ले गया है। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मामले में संलिप्त […]

Naugachia: फ्लिपकार्ट डिलीवरी में ₹9.77 लाख के सामान की कथित हेराफेरी, डिलीवरी बॉय पर मामला दर्ज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। फ्लिपकार्ट के एक फ्रेंचाइजी संचालक ने डिलीवरी बॉय पर करीब ₹9.77 लाख मूल्य के सामान की कथित हेराफेरी का आरोप लगाते हुए परबत्ता थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में परबत्ता थाना ने जीरो एफआईआर संख्या-01/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए कटिहार जिले के कुर्सेला थाना को भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाथनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर अमखोरिया निवासी एवं फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी संचालक आशीष कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि परबत्ता थाना क्षेत्र के सागरा चौक स्थित उनके फ्लिपकार्ट गोदाम में करीब दो माह पूर्व आमिर दास नामक युवक को डिलीवरी बॉय के रूप में नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के दौरान उसने आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जमा किए थे। […]

Naugachia: 72 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 581 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई गई है। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या-295/26 दर्ज कर पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 26 जुलाई को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि तेतरी जीरोमाइल के समीप स्मैक की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तेतरी जीरोमाइल क्षेत्र में सुबह से ही संदिग्ध गतिविधियों […]