Month: July 2026

Naugachia: मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत: कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के 5 फेरे बढ़े, 1 अगस्त से शुरू होगी टिकट बुकिंग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सीमांचल के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, खगड़िया-मानसी-नवगछिया स्टेशनों पर भी मिलेगा ठहराव। प्रदीप विद्रोही नवगछिया। मुंबई जाने की तैयारी कर रहे सीमांचल के हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लगातार बढ़ रही वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने कटिहार-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने गाड़ी संख्या 09189/09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरों को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से कटिहार, नवगछिया, भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई तक सफर में बड़ी सुविधा मिलेगी। मुंबई रूट पर हमेशा यात्रियों का भारी दबाव रहता है। नियमित ट्रेनों में महीनों पहले सीटें फुल […]

Bhagalpur: गंगा का कहर: राघोपुर बांध पर संकट, नदी में समाया कैंप कार्यालय, सांसद से लेकर इंजीनियरों तक ने संभाला मोर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा का उफनता तेवर अब राघोपुर इलाके के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। खरीक प्रखंड के राघोपुर मुख्य बांध पर शुरू हुआ भीषण कटाव लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है। रविवार देर रात करीब आठ बजे शुरू हुए कटाव में जल संसाधन विभाग का कैंप कार्यालय देखते ही देखते गंगा की धारा में समा गया। बांध का बड़ा हिस्सा भी नदी के कटाव की भेंट चढ़ गया है।ग्रामीणों के मुताबिक जमींदारी बांध में करीब 200 मीटर तक कटाव हो चुका है और अब बांध का बेहद छोटा हिस्सा ही सुरक्षित बचा है। हालात बिगड़े तो खरीक और बिहपुर प्रखंड के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की […]

Bhagalpur: सुल्तानगंज: श्रावणी मेला हाईटेक सुरक्षा कवच में, सारी रस्में पूरी, आज CM सम्राट संग पूरी ‘पावर टीम’ करेगी उद्घाटन@ एआई ड्रोन, पीपल काउंटिंग सिस्टम और चार जिलों की संयुक्त मॉनिटरिंग से होगी भीड़ पर नजर। सुरक्षा के विशेष इंतजाम। छात्र आंदोलन के बाद प्रशासन अलर्ट पर।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला इस बार सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि हाईटेक सुरक्षा और आधुनिक प्रबंधन का भी उदाहरण बनने जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मेले का उद्घाटन होगा, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ मंत्री शामिल रहेंगे। छात्र आंदोलन के बाद मिले खुफिया विभाग के इनपुट को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाया है।इस बार पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी एआई आधारित कैमरों से लैस ड्रोन करेंगे। ये ड्रोन केवल वीडियो रिकॉर्डिंग ही नहीं करेंगे, बल्कि भीड़ का स्वतः विश्लेषण कर कंट्रोल रूम को तत्काल अलर्ट भी भेजेंगे। भागलपुर, बांका, मुंगेर और देवघर के प्रशासन एकीकृत तकनीकी प्लेटफॉर्म से जुड़े रहेंगे, जिससे किसी भी स्थिति […]

Bhagalpur: मोबाइल की भूमिका पर कलम चली, प्रेमचंद की जयंती पर साहित्य से जुड़ा युवा मन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। साहित्य सम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन जैसे समकालीन विषय पर अपनी लेखनी का दम दिखाया। कॉलेज की साहित्य परिषद (लिटरेरी काउंसिल) के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक भारत में मोबाइल फोन की भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।कॉलेज के MW-4 कक्ष में सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित प्रतियोगिता का विषय था – ‘आधुनिक भारत में मोबाइल फोन की भूमिका’। प्रतिभागियों ने अपने निबंधों में तकनीक के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत करते हुए अपनी रचनात्मक क्षमता और साहित्यिक दृष्टि का परिचय दिया।प्रतियोगिता का संचालन […]

Bhagalpur: नाथनगर को मिलेगी नई पहचान: कर्णगढ़ मार्ग पर बनेगा भव्य ‘कर्ण द्वार’, श्रद्धालुओं के लिए शौचालय निर्माण भी  जल्द- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नाथनगर को मिलेगी नई पहचान: कर्णगढ़ मार्ग पर बनेगा भव्य ‘कर्ण द्वार’, श्रद्धालुओं के लिए शौचालय निर्माण भी जल्द प्रदीप विद्रोही भागलपुर। नाथनगर के ऐतिहासिक कर्णगढ़ और प्रसिद्ध प्राचीन मानसकामना नाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही नई सौगात मिलने वाली है। मंदिर मार्ग की शुरुआत में एक भव्य ‘कर्ण द्वार’ का निर्माण कराया जाएगा। इसकी घोषणा नाथनगर के पार्षद मनोज पासवान ने नागरिकों की बैठक में की।यह बैठक दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भागलपुर नगर निगम की मेयर वसुंधरा लाल के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित की गई थी। मेयर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कर्णगढ़ स्थित मंदिर परिसर के पास वर्षों से लंबित शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया है। […]

Bhagalpur: ‘नो भगदड़, नो अफरा-तफरी’… श्रावणी मेले के लिए रेलवे का ‘मेगा काउंड कंट्रोल प्लान’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 30 जुलाई से 29 अगस्त तक जसीडीह और सुल्तानगंज स्टेशनों पर बदलेगा रेलवे का संचालन, ट्रेनों का ठहराव बढ़ेगा, अतिरिक्त कोच लगेंगे, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रावणी मेला 2026 में लाखों कांवरियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए रेलवे ने इस बार ‘क्राउड कंट्रोल प्लान’ लागू किया है। 30 जुलाई से 29 अगस्त तक जसीडीह और सुल्तानगंज स्टेशनों पर ट्रेनों के संचालन में विशेष बदलाव किए जाएंगे। ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाने के साथ कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम यात्रा मिल सके। रेलवे के अनुसार जसीडीह स्टेशन पर सामान्यतः पांच मिनट से कम […]

Bhagalpur: सबौर से उठी कृषि क्रांति: बिहार अब खेती नहीं, भविष्य उगा रहा है- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बदलते मौसम की चुनौती के बीच बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर बना नवाचार का केंद्र; AI, ड्रोन, GI उत्पाद, स्टार्टअप और मूल्य संवर्धन से किसानों के लिए तैयार हो रहा नया कृषि मॉडल। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कभी पारंपरिक खेती के लिए पहचाना जाने वाला बिहार अब भारतीय कृषि के भविष्य की नई प्रयोगशाला बनकर उभर रहा है। इस बदलाव के केंद्र में है बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर, जिसने अनुसंधान, आधुनिक तकनीक और किसानों की जरूरतों को जोड़कर खेती का ऐसा मॉडल विकसित किया है, जो प्रयोगशाला से सीधे खेत और खेत से वैश्विक बाजार तक पहुँच रहा है। जलवायु परिवर्तन, घटती जोत, बढ़ती उत्पादन लागत और बदलती बाजार मांग जैसी चुनौतियों के बीच विश्वविद्यालय ने खेती को अधिक वैज्ञानिक, […]

Bhagalpur: श्रावणी मेला 2026: ‘जीरो लापरवाही’ का संदेश, भागलपुर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा का खींचा पूरा ब्लूप्रिंट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ डीएम-एसपी की संयुक्त ब्रीफिंग, भीड़ प्रबंधन से लेकर महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी तक हर व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। रविवार को सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त ब्रीफिंग कर साफ कर दिया कि इस बार मेले में “सुरक्षा, सुविधा और समन्वय” तीनों पर समान रूप से जोर रहेगा।बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव प्रदीप सिंह समेत प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ […]

Bhagalpur: पिच डेक से पंख तक: भागलपुर के युवाओं को मिला स्टार्टअप उड़ान का मंत्र, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। नवाचार को व्यवसाय में बदलने और युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनाने के उद्देश्य से भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय (बीसीई) में सोमवार को “पिच डेक प्रिपरेशन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्टार्टअप सेल, बीसीई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं, नवाचारकर्ताओं एवं शिक्षकों ने भाग लेकर स्टार्टअप की दुनिया के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी हासिल की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यह समझाना था कि किसी भी नए विचार को सफल व्यवसाय में बदलने के लिए केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावी प्रस्तुति, मजबूत बिजनेस मॉडल, वित्तीय योजना, बाजार की समझ और निवेशकों के समक्ष अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने की […]

Noimg

Bhagalpur: घोघा नदी का उफान: नाव के इंतजार में किसान, तीन महीने बाढ़ से जूझती जिंदगी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पुरानी आठगामा पन्नूचक के ग्रामीणों की मजबूरी बनी नाव, दशकों पुरानी पुल की मांग अब भी अधूरी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। घोघा नदी का यह दृश्य सिर्फ बढ़ते जलस्तर की तस्वीर नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की पीड़ा की कहानी बयां करता है। नदी का पानी बढ़ते ही पुरानी आठगामा पन्नूचक के किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं।तस्वीर में दिखाई दे रहा किसान अपनी फसल लेकर गांव लौटने के लिए नाव का इंतजार कर रहा है। उसके सामने सिर्फ नदी नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था की चुनौती खड़ी है, जिससे यहां के लोग आजादी के बाद से ही जूझते आ रहे हैं। गांव तक पहुंचने के रास्ते बाढ़ के पानी में डूब जाते […]