Month: July 2026

Bhagalpur: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का 28 जुलाई (मंगलवार) को होगा भव्य शुभारंभ, सुल्तानगंज में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के शुभारंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार 28 जुलाई को सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रावणी मेला-2026 का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। सावन माह में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहने वाले इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ नमामि गंगे घाट से होगा। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होगा। एक माह तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों कांवरियों के पहुंचने की संभावना है। उद्घाटन समारोह को लेकर नमामि गंगे घाट पर भव्य पंडाल बनाया […]

Noimg

Bhagalpur: पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक में बैंकों को निर्देश, 336 स्वीकृत आवेदनों पर शीघ्र करें ऋण वितरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। नगर निगम भागलपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत विशेष शिविर एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी शामिल हुए। उपनगर आयुक्त राजेश पासवान ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उपनगर आयुक्त ने बताया कि विभिन्न बैंक शाखाओं में पीएम स्वनिधि योजना के 336 पात्र लाभुकों के ऋण आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करते हुए जल्द से जल्द लाभुकों के खाते में ऋण राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि स्ट्रीट वेंडर्स समय पर […]

Purnia: पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्ट-अप कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को पिच डेक तैयार करने के दिए गए गुर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। उद्योग निदेशालय, बिहार के निर्देश एवं जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय में बिहार स्टार्ट-अप कार्यक्रम के तहत “पिच डेक प्रिपरेशन” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्टार्ट-अप सेल, पूर्णिया एवं जिला उद्योग केंद्र, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य विशेषज्ञ के रूप में क्रिएटर माइंड्स के कुशागर सिंह ने भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रभावी पिच डेक तैयार करने, स्टार्ट-अप आइडिया को निवेशकों के समक्ष आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने तथा निवेश प्राप्त करने की रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी। जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी महाप्रबंधक मोहम्मद अफ्फान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का स्वागत करते […]

Purnia: सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं 27 फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 27 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करने के बाद डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं […]

Purnia: मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मिल्लिया बीएड कॉलेज में आयोजित हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम पूर्णिया। मिल्लिया फखरूद्दीन अली अहमद बी.एड. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, रामबाग, पूर्णिया में सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं “मिसाइल मैन” डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शहबाज रिजवी ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के रामेश्वरम में साधारण परिवार में जन्म लेने वाले डॉ. कलाम ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प […]

Purnia: चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. तारकेश्वर प्रसाद को मिला ‘कटिहार गौरव सम्मान’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को टाउन हॉल, कटिहार में सर्वोदय समाज द्वारा आयोजित “कटिहार गौरव सम्मान समारोह” में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. तारकेश्वर प्रसाद को प्रतिष्ठित “कटिहार गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। डॉ. तारकेश्वर कुमार को यह सम्मान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद तथा कटिहार की महापौर उषा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान चिकित्सा सेवा के प्रति उनके समर्पण, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा समाजहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की […]

Purnia: पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: 29 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे श्रवण चौधरी और बीरेंद्र कुमार जैन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के आगामी चुनाव को लेकर व्यापारिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रवण चौधरी (बबलू चौधरी) एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार जैन (वीरू दुगड़) ने 29 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने की घोषणा की है। चुनाव को लेकर व्यापारियों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ 29 जुलाई को सुबह 10:30 बजे पूर्णिया चैंबर भवन पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। श्रवण चौधरी गुलाबबाग कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं, जबकि बीरेंद्र कुमार जैन महावीर एंटरप्राइजेज का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से कहा कि उनका उद्देश्य पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स की गरिमा को […]

Purnia: मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों की स्वास्थ्य जांच कर किया सेवा कार्य- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर रविवार को सहयोग प्रांगण, आकाशवाणी रोड, पूर्णिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. कलाम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन सादगी, ज्ञान, राष्ट्रसेवा और युवाओं को प्रेरित करने का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई 2015 को शिलांग में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका निधन हुआ […]

Bhagalpur: गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की निगरानी तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

24 घंटे में 8 से 12 सेंटीमीटर तक बढ़ा जलस्तर, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी; फिलहाल खतरे के निशान से नीचे सभी नदियां भागलपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार सुबह जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार जिले के अधिकांश तटीय क्षेत्रों में गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी किसी भी स्थान पर जलस्तर चेतावनी अथवा खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है और सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार इस्माइलपुर-बिंदटोली स्थित स्पर-07 पर गंगा का […]

Bhagalpur: विषहरी पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति की आमसभा संपन्न, पूर्व पदाधिकारियों पर ही जताया विश्वास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। श्री श्री 108 मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति, भागलपुर की आमसभा रविवार को लालूचक भट्ठा रोड स्थित मनसा विवाह भवन के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय समिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां मनसा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक में आगामी विषहरी पूजा की तैयारियों, शोभायात्रा, विसर्जन व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न स्थानीय पूजा समितियों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से केंद्रीय समिति को अवगत कराया। आमसभा में केंद्रीय समिति के पुनर्गठन […]