Month: July 2026

Naugachi: घर के बाहर खेल रहे मासूम पर कुत्ते का हमला, चेहरे पर गंभीर जख्म; अस्पताल में कराया गया उपचार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रेबीज (डॉग बाइट) का टीका लगाया। घायल बच्चे की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम के पुत्र मोहम्मद अनस के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अनस घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके ललाट (माथे) पर काट लिया। कुत्ते के हमले से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। अनुमंडल अस्पताल […]

Naugachia: पुनामा प्रतापनगर हाई स्कूल विवाद में दर्ज हुई दूसरी प्राथमिकी, अब शिक्षिका ने भी लगाया मारपीट का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, नवगछिया थाना पुलिस दोनों मामलों की कर रही जांच नवगछिया। उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनामा प्रतापनगर में शिक्षकों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले दर्ज प्राथमिकी के बाद अब इस मामले में दूसरी प्राथमिकी भी नवगछिया थाना में दर्ज की गई है। इस बार विद्यालय की शिक्षिका निरूपमा कुमारी ने अंग्रेजी शिक्षिका खुशबू कुमारी एवं एक अन्य शिक्षिका के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए मामलों की पुलिस जांच कर रही है। निरूपमा कुमारी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 23 जुलाई को विद्यालय में प्रार्थना सभा के बाद राष्ट्रगान […]

Naugachia: बिहपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन अवैध आरा मिल सील, लाखों की बेशकीमती लकड़ी और मशीनें जब्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: भागलपुर वन प्रमंडल ने अवैध आरा मिलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड में संचालित तीन अवैध आरा मिलों को सील कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बभनगामा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये मूल्य की बेशकीमती लकड़ियां, आरा मिल की मशीनें और आरी ब्लेड जब्त किए। वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज के निर्देश पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम और कम्पनी कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के सहयोग से बिहपुर, झंडापुर और खरीक थाना पुलिस की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण ढंग से चलाया गया।छापेमारी के दौरान अवैध रूप से संचालित […]

Naugachia: राघोपुर तटबंध पर गंगा के कटाव से भड़के ग्रामीण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटाव निरोधी कार्य में अनियमितता का आरोप, प्रशासन ने संभाला मोर्चा; युद्धस्तर पर शुरू कराया बचाव कार्य नवगछिया। राघोपुर तटबंध पर गंगा नदी के लगातार तेज हो रहे कटाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को जल संसाधन विभाग के राघोपुर स्थित कैंप कार्यालय में तोड़फोड़ कर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा कराए गए कटाव निरोधी कार्य में भारी अनियमितता बरती गई, जिसके कारण तटबंध पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं एवं संवेदक पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यदि कटाव निरोधी कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप कराया गया होता तो आज तटबंध पर […]

Naugachia: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, सैनिकों व पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह और गनर प्रभाकर सिंह के बलिदान को किया याद, गूंजे देशभक्ति के नारे नवगछिया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को नवगछिया में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं वीर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया। समारोह में कारगिल युद्ध के शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह तथा सेना मेडल से सम्मानित शहीद गनर प्रभाकर सिंह की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम स्थल भारत माता […]

Naugachia: 3.36 लाख प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट जब्त; तीन गिरप्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

टेम्पू और मक्खातकिया स्थित घर से बरामद हुई भारी खेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला; अवैध नेटवर्क की जांच शुरू नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के कदवा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 3,36,290 लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी में तस्करी में प्रयुक्त एक टेम्पू भी शामिल है। पुलिस ने कदवा थाना कांड संख्या 80/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को कदवा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेम्पू से भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट नवगछिया से मधेपुरा की ओर ले जाए जा रहे हैं। […]

Bhagalpur: गणेश्वर धाम मंदिर से मां काली की प्रतिमा व आभूषण चोरी, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित प्रसिद्ध गणेश्वर धाम मंदिर में शनिवार देर रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर से मां काली की प्रतिमा के साथ प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मंदिर के पुजारी एवं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 1:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग ई-रिक्शा से मंदिर परिसर में पहुंचते और मां काली की प्रतिमा को उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा पर चढ़े […]

Bhagalpur: ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा गार्ड की सड़क हादसे में मौत, घंटों तक पिता को तलाशती रही बेटी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र के खनकित्ता के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड अजीत कुमार की मौत हो गई। वह ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अजीत कुमार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर, देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी बेटी अलका कुमारी और अन्य परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने करीब तीन […]

Bhagalpur: जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिले में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सजौर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी सरिता देवी, पति सीटू यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, सरिता देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने किसी कारणवश जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

Bhagalpur: श्रावणी मेला की तैयारियां लगभग पूरी, डीएम समेत वरीय अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण, नमामि गंगे घाट पर गंगा आरती का डेमो- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में शनिवार को भागलपुर की जिलाधिकारी, आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का जायजा लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, नमामि गंगे घाट, कांवरिया पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, कंट्रोल रूम सहित श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थल पर जाकर गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने […]