Month: July 2026

Bhagalpur: श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन 28 जुलाई को सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सिर्फ पूजा नहीं, 24×7 पानी-स्वच्छता का भी ‘महायज्ञ’, 710 शौचालय और 35 नए हैंडपंप तैयार। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर।श्रावणी मेला-2026 का भव्य उद्घाटन 28 जुलाई को अपराह्न 3 बजे सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट (जहाज घाट) पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। उद्घाटन समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस बार प्रशासन की तैयारी सिर्फ सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन तक सीमित नहीं है। लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुविधाजनक माहौल देने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने पेयजल और स्वच्छता को लेकर बड़े स्तर पर इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र और कांवड़िया पथ पर 710 पुरुष एवं महिला शौचालय, 10 दिव्यांग अनुकूल शौचालय, 30 मूत्रालय और अतिरिक्त 150 प्री-फैब्रिकेटेड अस्थायी शौचालय लगाए गए […]

Bhagalpur: भागलपुर हिंसा: 155 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 42 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तिलकामांझी चौक पर 25 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में भागलपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने कथित रूप से घटना में शामिल 155 संदिग्धों की तस्वीरें जारी कर आम लोगों से उनकी पहचान कराने में सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के अनुसार, 25 जुलाई को छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था, लेकिन इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि उपद्रवियों ने पुलिस बल, सरकारी वाहनों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को […]

Bhagalpur: 14 वर्षों से अटूट आस्था का संकल्प: महिला खेल टीम की सफलता के लिए हर सोमवारी डाक बम जाती हैं बहू रिंकी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। आस्था, समर्पण और निस्वार्थ भावना जब एक साथ जुड़ जाएं तो वह मिसाल बन जाती है। भागलपुर स्थित घोघा की बहू रिंकी देवी ऐसी ही प्रेरणादायी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं की बजाय महिला खिलाड़ियों की सफलता को अपनी सबसे बड़ी कामना बना लिया है। पिछले 14 वर्षों से लगातार प्रत्येक सोमवारी डाक बम यात्रा कर वे भगवान भोलेनाथ से अपनी महिला खेल टीम के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना कर रही हैं।रिंकी कहती है चार मार्च 2011 को घोघा में महिला खेल टीम की स्थापना की गई थी। उसी समय उन्होंने यह संकल्प लिया कि जब तक उनका स्वास्थ्य साथ देगा, वे सावन माह में सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी पवित्र गंगा का जल लेकर प्रत्येक सोमवारी डाक बम […]

Purnia: 24 घंटे में पूरा किया वादा, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने उपलब्ध कराई दूसरी यूनिट रक्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने सरसी थाना के एडिशनल प्रभारी भरत पासवान की पत्नी सोनाली कुमारी के उपचार के लिए आवश्यक एबी पॉजिटिव रक्त की दोनों यूनिट मात्र 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराकर अपना संकल्प पूरा किया। संगठन की इस तत्परता की व्यापक सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सरसी थाना के एडिशनल प्रभारी भरत पासवान की पत्नी सोनाली कुमारी पिछले दो दिनों से पूर्णिया स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उपचाररत हैं। चिकित्सकों ने उनके इलाज के लिए एबी पॉजिटिव रक्त की दो यूनिट की तत्काल आवश्यकता बताई थी। इसकी सूचना मिलते ही विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी सक्रिय हो गए और देर […]

Purnia: पूर्णिया में पंचायत विकास दिवस का आयोजन, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं की दी जानकारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला प्रशासन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिले की सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। पंचायत विकास दिवस के दौरान संबंधित अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के साथ-साथ ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) एवं अन्य पंचायत से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड की चांदी पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने आम […]

Purnia: मैडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से खिलाड़ियों का बढ़ेगा उत्साह : हरि ओम झा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ पूर्णिया । बिहार क्रिकेट अंडर-14 एवं अंडर-16 चयन समिति के पूर्व सदस्य, ईस्ट जोन के पूर्व चेयरमैन तथा क्रिकेट प्रशिक्षक हरि ओम झा ने बिहार सरकार की ‘मैडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। जारी प्रेस विज्ञप्ति में हरि ओम झा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल एवं खिलाड़ियों के हित में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा बिहार की अपनी आईपीएल टीम बनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को […]

Purnia: रानीपतरा पंचायत में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक की सभी पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। रानीपतरा पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला विकास पदाधिकारी ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा विकास संबंधी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया। विधायक विजय खेमका ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की पंचायत विकास दिवस योजना के तहत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पंचायत में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ […]

Purnia: भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम संस्करण को भारतीय जनता पार्टी की जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने अपने शांतिनगर, मधुबनी स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए नूतन गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को प्रेरित करते हैं। जिलामंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए देशभर के प्रेरणादायक कार्यों और नवाचारों की जानकारी लोगों […]

Purnia: बघवाबाड़ी में बनेगा रोड अंडर ब्रिज, छह करोड़ की लागत से दूर होगी आवागमन की समस्या : तारकिशोर प्रसाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार। बघवाबाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ट्रैक के कारण लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या को देखते हुए रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के निर्माण को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि उनके अनुरोध पर रेलवे द्वारा इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रोड अंडर ब्रिज के निर्माण से बघवाबाड़ी सहित आसपास के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर स्कूली बच्चों, आम नागरिकों और वाहन चालकों को रेलवे ट्रैक पार करने में होने वाली परेशानी और खतरे से निजात मिलेगी। तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि कटिहार-पूर्णिया मालगाड़ी परिचालन […]

Naugachia: बिहार बंद का नवगछिया में नहीं दिखा असर, दिनभर मुस्तैद रही पुलिस, कहीं नहीं हुआ प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया में 25 जुलाई को घोषित बिहार बंद का कोई विशेष असर देखने को नहीं मिला। पूरे दिन एनएच-31, मकंदपुर चौक, नवगछिया बाजार, रेलवे स्टेशन सहित सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर जनजीवन सामान्य रहा। कहीं भी प्रदर्शन, सड़क जाम, विरोध-प्रदर्शन अथवा किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। बिहार बंद को लेकर नवगछिया पुलिस जिला पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सहित सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस भी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करती रही। एनएच-31 के मकंदपुर चौक, नवगछिया बाजार, […]