Month: July 2026

Bhagalpur: भारत में संपूर्ण लोकतंत की स्थापना’ पुस्तक के विमोचन में शामिल होने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष को दिया गया आमंत्रण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक मूल्यों पर केंद्रित आगामी पुस्तक ‘भारत में संपूर्ण लोकतंत्र की स्थापना’ के विमोचन समारोह को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में पुस्तक के लेखक पीरपैंती के पूर्व विधायक सह इस पुस्तक के लेखक इंजीनियर ललन कुमार ने आज बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया।भेंट के दौरान इंजीनियर ललन कुमार ने माननीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने पुस्तक की प्रस्तावना एवं विषय-वस्तु का गंभीरतापूर्वक अध्ययन किया और इसकी वैचारिक अवधारणा की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र पर गंभीर […]

Bhagalpur: भागलपुर बना रणक्षेत्र: ‘BJP की गाड़ी है, मारो-मारो’ के नारों के बीच हिंसक बवाल, पथराव में डीएम घायल, 9 वाहन क्षतिग्रस्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार बंद के दौरान शनिवार को भागलपुर का तिलकामांझी चौक अचानक हिंसा की आग में झुलस उठा। नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन के समर्थन में जुटी भीड़ के बीच हालात उस समय बेकाबू हो गए, जब प्रदर्शनकारियों के एक उग्र समूह ने पुलिस और प्रशासनिक वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। पथराव में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय घायल हो गईं, जबकि कई पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी और आम लोग भी चोटिल हुए।उग्र भीड़ ने लगाए भड़काऊ नारे, वाहनों पर बोला हमला:प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी “BJP की गाड़ी है, मारो-मारो” जैसे नारे लगाते हुए सड़क से गुजर रहे वाहनों को निशाना बनाने लगे। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से […]

Naugachia: प्रत्येक शनिवार सेवा श्री सामाजिक संस्थान का महाप्रसाद वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया बस स्टैंड स्थित सुंदरम रेस्टोरेंट के समीप स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देश पर “सेवा श्री” सामाजिक संस्थान द्वारा प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाला महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। शनिवार की संध्या आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच महाप्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएस न्यूज़ के 1200वें अंक के सफल प्रकाशन के उपलक्ष्य में आमंत्रित मुख्य अतिथि एवं जीएस न्यूज़ टीम के संरक्षक अधिवक्ता अजीत पांडे ने विधिवत किया। मौके पर संपादक बरुण बाबुल भी उपस्थित थे । उन्होंने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सेवा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर […]

Naugachia: पुलिस अधीक्षक ने गोपालपुर रिंग बांध के मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य पूरा करने का दिया निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया:शनिवार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग बांध पर चल रहे मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य मानक के अनुरूप एवं पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि संभावित बाढ़ के दौरान रिंग बांध पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी बना रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर उपलब्ध संसाधनों एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों […]

Bhagalpur: गांधी की महिला चेतना को मिलेगा नया संकल्प, भागलपुर में जुटेंगी देशभर की प्रतिनिधि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सम्मेलन की मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर वसुंधरा लाल होंगी, जबकि अध्यक्षता विख्यात गांधीवादी लेखिका सुजाता चौधरी करेंगी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। महात्मा गांधी के भागलपुर आगमन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय समारोह के दौरान ‘महिला शक्ति संकल्प सम्मेलन’ आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। यह सम्मेलन गांधी के उस ऐतिहासिक संदेश को नए दौर में आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा, जो उन्होंने 1925 में भागलपुर की महिलाओं को शिक्षा, जागरूकता और अंधविश्वास से मुक्ति के लिए दिया था। सम्मेलन की मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर वसुंधरा लाल होंगी, जबकि अध्यक्षता विख्यात गांधीवादी लेखिका सुजाता चौधरी करेंगी। कार्यक्रम का संचालन लता प्रसार करेंगी। स्वागत भाषण ऊषा सिन्हा […]

Naugachia: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत : अरुण कुमार यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह देशभर के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के लंबे संघर्ष तथा जनदबाव की जीत है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की भी जीत है और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है अरुण कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा केवल एक व्यक्ति के पद छोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अब परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि […]

Naugachia: छत से गिरकर सड़क निर्माण ठेकेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सड़क निर्माण ठेकेदार संजय कुमार सुमन उर्फ संजय सिंह की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के बड़े भाई सुनील सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात संजय सिंह परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने मकान की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में सोने चले गए थे। देर रात वह थूकने के लिए कमरे से बाहर रेलिंग की ओर निकले। इसी दौरान छत पर काई जमी होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी […]

Naugachia: हाई स्कूल पुनामा प्रतापनगर की शिक्षिका ने तीन शिक्षक पर मारपीट, अभद्र व्यवहार एवं धमकी देने का लगाया आरोप, केस दर्ज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया:उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनामा प्रतापनगर की शिक्षिका खुशबू कुमारी ने विद्यालय के दो शिक्षकों एवं एक महिला शिक्षिका पर मारपीट, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, खुशबू कुमारी विद्यालय में कक्षा 11 एवं 12 की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 23 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे जब वह विद्यालय पहुंचीं तो मुख्य प्रवेश द्वार बंद था। गेट खोलने के लिए आवाज लगाने पर विद्यालय के शिक्षक विमलेंदु विमल एवं अभय कुमार सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका […]

Bhagalpur: भागलपुर में छात्र आंदोलन ने लिया उग्र रूप, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; 20 उपद्रवी हिरासत में — डीएम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तिलकामांझी क्षेत्र में शनिवार को छात्रों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया, जिसके बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने दो सरकारी वाहनों समेत कुल तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि एक स्मारक चिन्ह को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस संबंध में भागलपुर के डीएम और एसएसपी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि स्थिति बिगड़ते ही पुलिस और जिला प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। कार्रवाई के दौरान 20 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, घटना में कुछ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी की स्थिति सामान्य […]

Naugachia: आदर्श मध्य विद्यालय में आयोजित हुई अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, विद्यार्थियों की प्रगति एवं सुरक्षित शनिवार पर हुई चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में शनिवार को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, समावेशी शिक्षा तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन एवं नियमित विद्यालय आने के महत्व से अवगत कराया तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया। बैठक के दौरान ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम के अंतर्गत वज्रपात (आकाशीय बिजली) से बचाव को लेकर भी जागरूकता प्रदान की गई। उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों […]