Month: July 2026

Bhagalpur: श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज स्टेशन पर अस्थायी जीआरपी थाना शुरू, सुरक्षा के लिए सैकड़ों जवान तैनात- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के शुभारंभ को लेकर रेल प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में अस्थायी जीआरपी थाना का विधिवत उद्घाटन रेल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर एवं जमालपुर रेल जिला के अपर पुलिस अधीक्षक उमेश्वर चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन के अवसर पर डी.एल. मंडल को अस्थायी जीआरपी थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने उन्हें श्रावणी मेला अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों शिवभक्त कांवरियों के सुल्तानगंज पहुंचने की संभावना […]

Bhagalpur: बिहार बंद के दौरान भागलपुर में बवाल, छात्रों और पुलिस के बीच झड़प; पथराव के बाद लाठीचार्ज, कई वाहन क्षतिग्रस्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर:बिहार बंद के दौरान शनिवार को भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घटना में पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र एवं अन्य प्रदर्शनकारी तिलकामांझी चौक पर एकत्र हुए थे। प्रदर्शन के दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। पथराव के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना […]

Bhagalpur: भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों की होगी कुर्की-जब्ती; सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी दोषियों से कराई जाएगी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर:तिलकामांझी चौक पर शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा, पथराव एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के काफिले पर पथराव किया गया, वहीं पुलिस के कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर स्पष्ट किया कि प्रदर्शन की आड़ में अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान […]

Bhagalpur: भागलपुर से उठी लोकतांत्रिक जीत की गूंज, छात्र आंदोलन की सफलता पर नागरिकों ने मनाया जश्न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित छात्र आंदोलन की प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद भागलपुर में नागरिक समाज ने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताया। वेरायटी चौक स्थित होटल आमंत्रण में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, नाट्यकर्मियों, साहित्यकारों और विभिन्न नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने देशभर के संघर्षरत छात्र-युवाओं को बधाई देते हुए उनकी एकजुटता और अहिंसक आंदोलन की सराहना की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह सफलता लाखों छात्र-युवाओं के लंबे, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक संघर्ष का परिणाम है। उनका मानना था कि इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि संगठित जनआंदोलन लोकतांत्रिक व्यवस्था में बदलाव का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और […]

Bhagalpur: श्रावणी मेले में अब AI की नजर, जसीडीह स्टेशन पर फेस रिकग्निशन से होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा-GS NEWS

UncategorizedDESK20260

देवघर। इस बार श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिसकर्मियों के कंधों पर नहीं होगी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भी सुरक्षा का अहम प्रहरी बनेगा। पूर्व रेलवे ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पर AI आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) को सक्रिय कर दिया है, जिससे वांछित और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान रियल टाइम में की जा सकेगी।श्रावणी मेला 2026 के दौरान प्रतिदिन करीब एक लाख श्रद्धालुओं के जसीडीह स्टेशन पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी सिलसिले में पूर्व रेलवे के महानिरीक्षक (आईजी) आरपीएफ ए.एन. सिन्हा ने स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण […]

Bhagalpur: भागलपुर में ‘सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन’ का संदेश, विकास की रफ्तार और जनसेवा के संकल्प पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार सरकार के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों और जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भागलपुर के समीक्षा भवन में “सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन” राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धताओं को साझा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतोष कुमार शाह, जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। पटना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भागलपुर में भी किया गया। […]

Bhagalpur: कहलगांव विधायक इंजीनियर सुभानंद मुकेश को जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहलगांव के लोकप्रिय विधायक इंजीनियर शुभानंद मुकेश को पार्टी के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद कहलगांव सहित पूरे क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।इस महत्वपूर्ण मनोनयन पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार तथा बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इंजीनियर शुभानंद मुकेश को संगठन में मिली यह नई जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठनात्मक […]

Purnia: पुलिस अधिकारी की पत्नी के उपचार के लिए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने किया रक्तदान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: सरसी थाना के अतिरिक्त प्रभारी भरत पासवान की पत्नी सोनाली कुमारी के अस्वस्थ होने पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की पहल पर रक्त की व्यवस्था के लिए देर रात से ही अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे सरसी थाना के अतिरिक्त प्रभारी भरत पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को दूरभाष पर सूचना दी कि उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तत्काल पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। जांच के दौरान मरीज के लिए एबी पॉजिटिव रक्त की दो यूनिट की आवश्यकता […]

Bhagalpur: भागलपुर: लंबे बुखार, तेज खांसी, लंबे समय तक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

फ्लू के मामलों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर में दो कोविड-19 मरीज मिलने और लंबे समय तक बुखार, खांसी व फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में पिछले दो महीनों के दौरान 100 से अधिक ऐसे मरीज सामने आए हैं, जिनमें इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) के लक्षण पाए गए।सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि के बाद जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को निगरानी बढ़ाने, मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग करने और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों संक्रमित मरीजों की […]

Purnia: कटिहार में नए रेल ऊपरी पुल का कार्यारंभ, तारकिशोर प्रसाद ने किया शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार: शहर के साहब पाड़ा से संतोषी कॉलोनी होते हुए बाटा चौक तक सड़क मार्ग से जुड़ने वाले नए रेल ऊपरी पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर भाजपा और एनडीए के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ज्ञात हो कि इस रेल ऊपरी पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान लगभग दो अरब रुपये की लागत से इस पुल के निर्माण की घोषणा की थी। यह रेल ऊपरी पुल शहर के दो हिस्सों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है। पुल के निर्माण से मिरचाईबाड़ी और आसपास […]