Month: July 2026

Purnia: किडज़ी जॉनी किड्स में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन, बाल विकास पर हुई चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: किडज़ी जॉनी किड्स में अभिभावकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के बेहतर पालन-पोषण, सर्वांगीण विकास और विद्यालय की गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना था। संगोष्ठी का संचालन श्रीमती अनिंदिता कर (शैक्षणिक प्रमुख, ज़ी लर्न), श्री त्रिदीप कुमार दास (निदेशक, किडज़ी जॉनी किड्स) और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अम्बरीन खान ने किया। कार्यक्रम में बच्चों के पालन-पोषण की सही शैली, बाल विकास, किडज़ी मोबाइल ऐप के उपयोग और विद्यालय की गाइडलाइंस जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अभिभावकों को बच्चों के साथ सकारात्मक व्यवहार करने, उनकी भावनाओं को समझने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में अभिभावकों ने […]

Purnia: NEET धांधली और दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में पूर्णिया में प्रदर्शन, कांग्रेस नेता अली खान ने सरकार पर साधा निशाना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: NEET परीक्षा में कथित धांधली और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों व कार्यकर्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को पूर्णिया में प्रदर्शन किया गया। आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त आह्वान पर शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्णिया जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली अहमद खान ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि NEET मामले को लेकर लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। अली खान ने कहा कि प्रदर्शन […]

Bhagalpur: एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक ने किया पौधरोपण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ भागलपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, भागलपुर रीजन डॉ. एस. कुमारसामी ने गुरुवार को भागलपुर स्थित सुंदरवन परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने भागलपुर रीजन के भागलपुर, बांका, जमुई, शेखपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल जिले के लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने की अपील की। डॉ. कुमारसामी ने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करना, वायु गुणवत्ता में सुधार लाना तथा पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी और अनियमित वर्षा जैसी जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण […]

Naugachia: देवशयनी एकादशी आज, चातुर्मास का होगा शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया :आषाढ़ शुक्ल एकादशी के अवसर पर शनिवार से चातुर्मास का शुभारंभ होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और अगले चार माह तक चातुर्मास की अवधि रहती है। इसका समापन कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवोत्थान एकादशी) पर नवंबर माह में होगा। चातुर्मास के दौरान विवाह, गृहप्रवेश एवं अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। वहीं जप, तप, दान, व्रत, सत्संग तथा भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व माना गया है। श्रद्धालु इस अवधि में धार्मिक अनुष्ठानों एवं आध्यात्मिक साधना में विशेष रूप से भाग लेते हैं। पंडित अमरनाथ झा ने बताया कि देवशयनी एकादशी के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, व्रत, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि […]

Naugachia: ट्रक चालक हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में एक आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने ट्रक चालक नवीन कुमार सिंह हत्याकांड में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध से जुड़ा विवाद सामने आया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोर निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। गौरतलब है कि 15 मई को नवगछिया के नयाटोला से एक ट्रक चालक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के सहोड़ी निवासी महेश्वर सिंह के 48 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी सविता देवी के बयान पर नवगछिया थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने पुलिस को बताया […]

Naugachia : नीट व प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर एसपी की अपील, अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नीट परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर संभावित विरोध-प्रदर्शन के बीच नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या, असंतोष या शिकायत को लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से संबंधित सक्षम प्राधिकार के समक्ष रखें। एसपी ने अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं या सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें साझा करें। साथ ही किसी असामाजिक तत्व या अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति के बहकावे में आकर कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों में शामिल नहीं हों। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में […]

Naugachia: प्रतिनियुक्ति के बावजूद एपीएचसी में नहीं दिया योगदान, ढोलबज्जा में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ढोलबज्जा। ढोलबज्जा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। मरीजों की परेशानी को देखते हुए भागलपुर के सिविल सर्जन ने नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए डॉ. लेखा कुमारी की प्रतिनियुक्ति ढोलबज्जा एपीएचसी में करने का आदेश दिया था। आदेश के बाद उनकी प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई, लेकिन अब तक उन्होंने अस्पताल में योगदान नहीं दिया है। स्थानीय ग्रामीणों सुधाकर यादव, अंगेश भगत, रामदेव मंडल, शंकर शर्मा, सुधीर राम सहित अन्य लोगों का आरोप है कि सिविल सर्जन के आदेश के बावजूद डॉ. लेखा कुमारी ने मनमाना रवैया अपनाते हुए ढोलबज्जा एपीएचसी में योगदान नहीं दिया है। इसके कारण अस्पताल में चिकित्सकीय […]

Naugachia: अभिषेक हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने लगाया जुर्माना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, नवगछिया की अदालत ने दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। दोषी ठहराये गये पकरा निवासी अटला उर्फ अटल कुमार राय और सुशील कुमार पर जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला 5 जून 2023 का है। नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी अभिषेक कुमार की अपराधियों ने एक बगीचे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के भाई अंकित कुमार के आवेदन पर नवगछिया थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी के अनुसार, अंकित कुमार को कन्हैया शर्मा ने फोन कर बताया कि उनके भाई को गोली लगी है। घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने […]

Naugachia: ऑपरेशन ‘विधि पालक युवक’ के तहत छात्राओं में कानूनी जागरूकता, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर ऑपरेशन “विधि पालक युवक” अभियान के तहत महिला थाना की टीम ने गुरुवार को रुंगटा गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति, सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने तथा कानून के प्रति सम्मान रखने की जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों […]

Naugachia: हथियार तानकर जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी के निर्देश पर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के एक युवक ने गांव के ही व्यक्ति पर हथियार तानकर जान से मारने की कोशिश और धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के छह दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा से मिलकर न्याय की गुहार लगायी। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित नीतीश कुमार झा उर्फ बबलू झा ने बताया कि 18 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे वह सिमरा गांव में आयोजित एक भोज में शामिल होने गये थे। इसी दौरान गांव के राजीव मंडल ने कथित रूप से कमर से हथियार निकालकर उन पर तान दिया और जान […]