Month: July 2026

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, ड्रोन कैमरों से हो रही संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर:जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार एवं नगर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय चौधरी के नेतृत्व में स्टेशन चौक सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। आधुनिक तकनीक की मदद से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध अथवा अवांछित गतिविधि की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले […]

Noimg

Bhagalpur: नीट पेपर लीक मामले पर बोले अजीत शर्मा, छात्रों के समर्थन में कांग्रेस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर:नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देशभर में छात्र-छात्राएं परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई की जा रही है। अजीत शर्मा ने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे, तो उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र […]

Noimg

Bhagalpur: 25 जुलाई को भागलपुर में सरकार की उपलब्धियों का लाइव शो, जिला से पंचायत तक एक साथ जुड़ेगा पूरा प्रशासन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 25 जुलाई को भागलपुर जिले में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर एक साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11:15 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि लोग सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे प्राप्त कर सकें।जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय के समीक्षा भवन में एलईडी स्क्रीन और टेलीविजन के माध्यम से लाइव प्रसारण होगा, जबकि सभी प्रखंड मुख्यालयों और पंचायत सरकार भवनों में भी इसी समय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया जाएगा।आयोजन की जिम्मेदारी जिला […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेले में सुरक्षा का नया प्रयोग: कांवड़िया बनकर निगरानी करेगी पुलिस, 13 स्वास्थ्य शिविर भी तैयार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सुल्तानगंज में मेले से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, 15-16 अस्थायी थाने, 24 घंटे एम्बुलेंस और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत से पहले सुल्तानगंज में सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने इस बार अलग रणनीति अपनाई है। श्रद्धालुओं की भीड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी इस बार कांवड़िया और ‘बोल बम’ के वेश में भी तैनात रहेंगे। इसका उद्देश्य भीड़ में घुल-मिलकर चोरी, पॉकेटमारी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना है।मेले की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को डीएम अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने नमामि गंगे घाट, उद्घाटन स्थल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, जर्मन हैंगर टेंट सिटी और बाबा अजगैवीनाथ मंदिर का निरीक्षण […]

Noimg

Bhagalpur: रघुपति राघव की धुन, होंठों पर खामोशी… भागलपुर ने मौन से दर्ज कराया लोकतंत्र के पक्ष में संदेश- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शहर की सड़कों पर शुक्रवार को एक ऐसा जुलूस निकला, जिसमें न नारे थे, न भाषण और न ही किसी तरह का शोर। सिर्फ कदमों की आहट और “रघुपति राघव राजा राम” की धुन के बीच नागरिकों ने मौन रहकर लोकतांत्रिक मूल्यों, शांति और नागरिक अधिकारों के समर्थन में अपनी बात कही।गांधी विचार विभाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से रेलवे स्टेशन चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकले इस मौन मार्च में शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, नाट्यकर्मी, संस्कृतिकर्मी और विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. मनोज कुमार के नेतृत्व में निकले इस जुलूस की शुरुआत और समापन गांधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” से हुआ।प्रतिभागियों […]

Noimg

Purnia: पेपर लीक पर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई हो, युवाओं के मुद्दों से ध्यान नहीं भटकाया जाए : बिजेंद्र यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार:कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने कहा है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से करोड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। युवाओं के रोजगार और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को दोषियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जब विपक्ष, विशेषकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, युवाओं, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को सदन और जनता के बीच उठाते हैं, तब उन पर व्यक्तिगत एवं राजनीतिक हमले किए जाते हैं। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज […]

Noimg

Purnia: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में गरिमामयी इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया :माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में छात्र नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास एवं प्रधानाचार्या अम्बरीन खान ने मुख्य अतिथि अनिंदिता मैम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रधानाचार्या अम्बरीन खान ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यालय के आदर्शों का पालन करने तथा कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के […]

Noimg

Purnia: दर्शन साह महाविद्यालय में चहारदीवारी व छात्रावास निर्माण की मांग, विधानसभा में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने उठाया मुद्दा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटिहार:पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शून्यकाल में कटिहार स्थित दर्शन साह महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओं का परिसर में लगातार प्रवेश हो रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं के बीच भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने सरकार से महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र चहारदीवारी का निर्माण कराने की मांग की। साथ ही छात्र-छात्राओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण कराने की भी आवश्यकता पर बल दिया। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक […]

Noimg

Purnia: एक हजार वृक्षारोपण संकल्प अभियान’ के तहत पौधरोपण, महापौर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशGS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ पूर्णिया: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शिव शिष्य परिवार द्वारा गुरुवार की संध्या “एक हजार वृक्षारोपण संकल्प अभियान” के तहत भूतनाथ मंदिर से 35 बीएन एनसीसी परिसर तक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर शिव शिष्य परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महापौर विभा कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के इस दौर में वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी […]

Noimg

Purnia: मानसून सत्र के अंतिम दिन विधायक विजय खेमका ने न्यायिक व्यवस्था, स्वास्थ्य और पूर्णिया के विकास से जुड़े मुद्दे सदन में उठाए- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया:बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें एवं अंतिम दिन विधायक विजय खेमका ने न्यायिक व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, उद्यमिता, कृषि, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में उठाए। अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से विधायक ने पूर्णिया सहित राज्य के विभिन्न न्यायालयों एवं न्याय मंडलों में सरकार का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए विधि विभाग द्वारा नियुक्त किए जाने वाले अपर लोक अभियोजक (एपीपी), सहायक महाधिवक्ता (एजीपी) एवं विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पीपी) के लंबे समय से रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 की सूची के सरकारी अधिवक्ताओं को वर्ष 2020 में पुनः कार्यरत किया गया था, लेकिन समय के साथ कई अधिवक्ता सेवानिवृत्त हो चुके हैं, कई का निधन हो […]