Month: July 2026

Purnia: होम डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही 169.2 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्णिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होम डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही 169.2 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक एक्सयूवी-300 वाहन एवं दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। कसबा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमौर से मोहनी की ओर एक एक्सयूवी-300 वाहन से विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर मोहनी-टीकापुर सड़क पर […]

Purnia: शुभम कुशवाहा को गोली मारने की घटना की महापौर ने की निंदा, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया:पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने वार्ड संख्या 24 की वार्ड पार्षद राखी कुशवाहा एवं समाजसेवी अमरेंद्र कुशवाहा के पुत्र शुभम कुमार कुशवाहा को नेवालाल चौक पर अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने की घटना पर गहरा दुख एवं चिंता व्यक्त की है। महापौर ने घटना को अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं समाज में भय का वातावरण उत्पन्न करती हैं, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने ईश्वर से शुभम कुमार कुशवाहा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। महापौर विभा कुमारी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार […]

Purnia: रेलवे बोर्ड सदस्य से मिले सांसद पप्पू यादव, पूर्णिया कोर्ट को नई एक्सप्रेस ट्रेन और पटना-पूर्णिया रात्रिकालीन सेवा से जोड़ने की उठाई मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (संचालन एवं व्यवसाय विकास) डॉ. मनोज सिंह से मुलाकात कर सीमांचल की रेल सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने दानापुर–सहरसा के बीच प्रस्तावित नई एक्सप्रेस ट्रेन में पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को शामिल करने, पटना–पूर्णिया कोर्ट के बीच अलग रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू करने तथा जोगबनी–दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का पाटलिपुत्र स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की। सांसद पप्पू यादव ने रेलवे बोर्ड को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर ने 22 जुलाई 2026 को दानापुर–सहरसा के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन इसमें पूर्णिया संसदीय क्षेत्र को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने इसे सीमांचल […]

Naugachia: गिरे हुए 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया:झंडापुर थाना क्षेत्र के शेख टोला निवासी 37 वर्षीय मोहम्मद साबिर की गुरुवार सुबह बगरी पुल के समीप खेत में करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, घटनास्थल पर करीब 15 दिनों से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर खेत में गिरा हुआ था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को दी थी, लेकिन न तो तार हटाया गया और न ही बिजली आपूर्ति बंद की गई। गुरुवार सुबह मोहम्मद साबिर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे गिरे हुए बिजली के तार की चपेट […]

Naugachia: साहेबगंज फतह करने निकली नवगछिया क्रिकेट एकेडमी की टीम, तीन मैचों की व्हाइट लेदर सीरीज में दिखाएगी दम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया क्रिकेट एकेडमी की टीम झारखंड के साहेबगंज में आयोजित तीन मैचों की व्हाइट लेदर क्रिकेट सीरीज में भाग लेने के लिए गुरुवार को रवाना हुई। टीम के प्रस्थान के मौके पर खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं। एकेडमी के अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा कि यह सीरीज खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव हासिल करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए नवगछिया का नाम रोशन करेगी। टीम के चयन की जिम्मेदारी एकेडमी के निदेशक निखिल रंजन, मुख्य कोच अनुराग साह और कोषाध्यक्ष संतोष बब्बू ने संयुक्त रूप से निभाई। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, अनुशासन और फिटनेस के आधार […]

Naugachia: गंगा का जलस्तर बढ़ने पर तटबंध सुरक्षा तेज, स्पर-9 का अधिकारियों ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया :गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने इस्माईलपुर–बिंद टोली तटबंध की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। गुरुवार को फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ई. अख्तर जमील ने तटबंध स्थित स्पर संख्या-9 का निरीक्षण कर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ई. सुबोध चौधरी सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान ई. अख्तर जमील ने अधिकारियों को तटबंध सुरक्षा से संबंधित सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय मजबूत, प्रभावी […]

Naugachia: ढोलबज्जा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों का टोटा, एएनएम के भरोसे चल रही स्वास्थ्य सेवा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों चिकित्सकों के अभाव से जूझ रहा है। अस्पताल में न तो कोई एमबीबीएस चिकित्सक पदस्थापित हैं और न ही आयुष चिकित्सक नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में पूरे स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था एएनएम के भरोसे संचालित हो रही है, जिससे मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। जानकारी के अनुसार, यहां कार्यरत आयुष चिकित्सक की भी श्रावणी मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसके बाद अस्पताल पूरी तरह चिकित्सकविहीन हो गया है। नतीजतन दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल अथवा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में […]

Naugachia: मारपीट मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया:परबत्ता थाना पुलिस ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जमुनिया निवासी मो. इलियास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जमुनिया निवासी शेख तसलीम ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी मो. इलियास एवं 8-9 अन्य लोगों ने उनके तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के आवेदन के आधार पर परबत्ता थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित मो. इलियास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि […]

Naugachi: आर्म्स एक्ट मामले में दोषी को दो वर्ष की सजा, चार हजार रुपये का जुर्माना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस के प्रभावी अनुसंधान एवं अभियोजन के आधार पर भवानीपुर थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में न्यायालय ने आरोपित को दोषी करार देते हुए कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई है। नवगछिया व्यवहार न्यायालय में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने भवानीपुर थाना कांड संख्या 17/24 के आरोपित रायपुर निवासी गौतम कुमार को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) के तहत दो वर्ष के सश्रम कारावास एवं 4,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं आर्म्स एक्ट की धारा 26(1) के तहत छह माह के कारावास एवं 1,000 रुपये जुर्माने से भी दंडित किया गया। न्यायालय ने आदेश में स्पष्ट किया कि दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। नवगछिया पुलिस के अनुसार, मामले में पुलिस द्वारा किए गए प्रभावी अनुसंधान, […]

Naugachia: नया सवेरा 3.0′ अभियान के तहत छात्राओं को मानव तस्करी व साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ नवगछिया:बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा संचालित “नया सवेरा 3.0” जनजागरूकता अभियान के तहत नवगछिया स्थित मदन अहिल्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी कुमारी नीता ने छात्राओं को मानव तस्करी, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मानव तस्करी एक गंभीर एवं संगठित अपराध है, जिसमें महिलाओं और बच्चों को नौकरी, विवाह अथवा बेहतर भविष्य का झांसा देकर शोषण का शिकार बनाया जाता है। उन्होंने छात्राओं से किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में नहीं आने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मानव […]