Month: July 2026

Bhagalpur: नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर:नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस के नेतृत्व में समाहरणालय गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस तथा छात्र संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। […]

Bhagalpur: भागलपुर पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, शहर में निकाला फ्लैग मार्च- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर:जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस केंद्र, भागलपुर में दंगा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को ब्रीफ करते हुए दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वित कार्रवाई तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ड्रिल के दौरान पुलिस बल को आपात एवं संवेदनशील परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने, भीड़ नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया तथा समन्वित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाना तथा किसी भी आपात […]

Bhagalpur: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर:79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के गरिमामय, सुरक्षित एवं सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े सभी विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। पिछले वर्ष की व्यवस्थाओं एवं अनुभवों के आधार पर इस वर्ष की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य समारोह स्थल की तैयारी, परेड व्यवस्था, झंडोत्तोलन कार्यक्रम, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार, मीडिया प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश देते […]

Bhagalpur: पवन, ललन और गोपाल, टिकट कटा, लेकिन- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

जनसंपर्क का ‘लाइफटाइम पैक’ अब भी एक्टिव! प्रदीप विद्रोही भागलपुर। राजनीति भी बड़ी अजीब चीज है। यहां टिकट कट सकता है, पार्टी बदल सकती है, निष्कासन का फरमान जारी हो सकता है, लेकिन जनसंपर्क ऐसा अमरबेल है कि एक बार लिपट जाए तो फिर चुनावी मौसम हो या पतझड़, हरा-भरा ही दिखाई देता है। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के तीन पूर्व विधायकों ने साबित कर दिया है कि कुर्सी जा सकती है, लेकिन ‘जनता के बीच सक्रिय’ रहने का सर्टिफिकेट कभी एक्सपायर नहीं होता। जबकि सच तो यह है कि अब इन तीनों की राजनीतिक पारी आने वाले कई वर्षों तक के लिए जमींदोज हो चुकी है।पिछले विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे, स्थानीय नाराजगी और पार्टी के नए प्रयोगों की […]

Bhagalpur: मंजूषा के रंगों ने बदली तस्वीर: 10 दिनों में 46 युवाओं ने सीखी विरासत, हुनर बना रोजगार की उम्मीद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार की सदियों पुरानी मंजूषा कला अब केवल संग्रहालयों या त्योहारों तक सीमित नहीं रह गई है। भागलपुर के नाथनगर स्थित मसकन बारारीपुर में एस.एस. टेक्सटाइल्स मिल्स एंड इंडस्ट्रीज़ परिसर में आयोजित 10 दिवसीय ‘मूल मंजूषा चित्रकला प्रशिक्षण कार्यक्रम’ ने यह साबित कर दिया कि यदि सही प्रशिक्षण और मंच मिले, तो पारंपरिक लोककला नई पीढ़ी के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन सकती है।10 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में 46 प्रतिभागियों ने मंजूषा कला की बारीकियों को सीखा। प्रशिक्षण केवल रंग और रेखाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रतिभागियों को बिहुला–बिषहरी लोककथा, मंजूषा कला के इतिहास, पारंपरिक प्रतीकों और चित्रांकन की विविध शैलियों से भी परिचित कराया गया।मुख्य प्रशिक्षक हेमंत कुमार के नेतृत्व में बिहार […]

Bhagalpur: नई शिक्षा नीति से विकसित भारत की नींव मजबूत होगी : कुलपति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सबौर महाविद्यालय में कार्यशाला, मंजूषा कला से लेकर पुस्तकों के लोकार्पण तक शिक्षा और संस्कृति का संगम।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सबौर महाविद्यालय में गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला केवल नई शिक्षा नीति पर चर्चा तक सीमित नहीं रही, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और संस्थान के विकास का साझा मंच बन गई। ‘नई शिक्षा नीति-2020 : विकसित भारत की नींव’ विषयक कार्यशाला में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विभांशु शेखर झा ने कहा कि ‘नई शिक्षा नीति ही विकसित भारत के निर्माण का मूल मंत्र है। महाविद्यालय केवल शिक्षकों का नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और समाज का भी है। इसके विकास में सभी की भागीदारी जरूरी है।’कुलपति के प्रथम आगमन पर महाविद्यालय में भव्य स्वागत हुआ। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार […]

Bhagalpur: भागलपुर एयरपोर्ट को मिली बड़ी रफ्तार: ATR-72 उड़ानों की राह साफ, दिल्ली-कोलकाता-पटना से सीधी कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर को हवाई मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल के तारांकित प्रश्न संख्या-65 के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने भागलपुर हवाई पट्टी के विस्तार और ATR-72 विमानों के संचालन की व्यवहार्यता का अध्ययन पूरा कर लिया है। अप्रैल 2026 में तैयार की गई यह रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंप दी गई है। इससे भागलपुर को क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ (RCS-UDAN) के तहत विकसित किए जाने की संभावनाएं पहले से अधिक मजबूत हो गई हैं।संसद में सरकार ने क्या बताया?नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने लोकसभा में दिए उत्तर में स्पष्ट किया कि बिहार सरकार के अनुरोध पर […]

Bhagalpur : 100 साल बाद भी भागलपुर में ‘बापू’ की प्रतीक्षा गांधी चबूतरा पर प्रतिमा लगाने की उठी मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। महात्मा गांधी के भागलपुर आगमन के 100 वर्ष पूरे होने पर शहर में एक नई बहस शुरू हो गई है। सवाल यह है कि जब समाहरणालय परिसर में गांधी चबूतरा और दीवार पर बापू का विशाल चित्र मौजूद है, तो उनकी प्रतिमा अब तक क्यों नहीं लगाई गई? इसी मुद्दे को लेकर शहर के गांधीवादी, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार और पत्रकार एक मंच पर आ गए हैं। महात्मा गांधी के भागलपुर आगमन की शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाहरणालय परिसर स्थित गांधी चबूतरा पर बापू की प्रतिमा स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें कहा गया है कि गांधी चबूतरा अपनी पहचान तभी पूर्ण करेगा, जब वहां […]

Purnia: मोबाइल की स्क्रीन से आगे… गांव की धड़कन बना रेडियो, BAU सबौर का FM Green बजा रहा सफलता की नई तरंग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के दौर में भी कायम है रेडियो का भरोसा, किसानों तक वैज्ञानिक सलाह पहुंचाने वाले बीएयू सबौर के सामुदायिक रेडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जहां एक ओर स्मार्टफोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया ने सूचना की दुनिया को बदल दिया है, वहीं बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर का सामुदायिक रेडियो यह साबित कर रहा है कि भरोसेमंद और स्थानीय संवाद की ताकत आज भी रेडियो के पास है। खेत-खलिहानों से लेकर गांव की चौपाल तक पहुंचने वाला एफएम ग्रीन अब केवल प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की मजबूत आवाज बन चुका है।राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (23 जुलाई) के अवसर पर बीएयू के सामुदायिक रेडियो की उपलब्धियां इसकी प्रासंगिकता को और मजबूत करती […]