Month: July 2026

Purnia: पीएम स्वनिधि ऋण वितरण शिविर में लाभुकों को मिली सहायता, स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनने का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। नगर निगम पूर्णिया के तत्वावधान में गुरुवार को सम्राट अशोक भवन में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अंशुल कुमार, महापौर विभा कुमारी, एसडीएम तुषार कुमार, उप महापौर पल्लवी गुप्ता तथा प्रभारी नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, स्ट्रीट वेंडर्स, नगर निगम के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे दुकानदारों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में […]

Purnia: विधानसभा में विधायक विजय खेमका ने निजी बसों में प्रमाणित टिकट व्यवस्था सहित कई जनहित के मुद्दे उठाए- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन विधायक विजय खेमका ने शून्यकाल, ध्यानाकर्षण, तारांकित प्रश्न, याचिका एवं निवेदन के माध्यम से पूर्णिया सहित राज्य के विभिन्न जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में उठाए। शून्यकाल के दौरान विधायक ने कहा कि राज्य की सरकारी बसों में यात्रियों को प्रमाणित एवं क्रमांकित टिकट उपलब्ध कराया जाता है, जबकि अधिकांश निजी बसों में केवल साधारण पर्ची दी जाती है। इससे दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में यात्रियों के अधिकार एवं दावों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने निजी बसों में भी सरकारी बसों की तर्ज पर प्रमाणित एवं क्रमांकित टिकट व्यवस्था लागू करने की मांग की। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से विधायक ने सरकारी शिक्षण संस्थानों में साप्ताहिक […]

Purnia: सड़क और बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उठाई मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। केनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बनभाग चुनापुर के वार्ड संख्या-08 में सड़क और बिजली की समस्या लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने सड़क, नाला निर्माण और बिजली के पोल लगाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। ग्रामीणों के अनुसार दिनेश निराला के घर से ब्रजेश कुमार के घर होते हुए गुड्डू यादव के घर तक लगभग 500 फीट लंबी एवं 12 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा है। सड़क के किनारे नाला नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों का कहना है […]

Naugachia: सावित्री पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच नवगछिया: सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में आयोजित होने वाले जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में निहित प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। विद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता को पांच वर्गों—किड्स, प्री जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं सीनियर सेकेंडरी—में विभाजित किया गया है, ताकि विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी अपनी आयु एवं स्तर के अनुसार प्रतिभागिता कर सकें। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। […]

Naugachia: शराब के नशे में पत्नी व परिजनों से मारपीट, खरीक पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में शराब के नशे में पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की चिकित्सकीय जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को पीड़िता ने खरीक थाना में सूचना दी कि उसके पति दिनेश सिंह, निवासी तेलघी, शराब के नशे में घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले […]

Naugachia: कोसी कटाव के मुहाने पर कोरचक्का के 500 परिवार, पांच वर्षों में 200 परिवार हो चुके हैं विस्थापित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के कोरचक्का गांव में कोसी नदी का बढ़ता जलस्तर एक बार फिर सैकड़ों परिवारों की चिंता का कारण बन गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही गांव के किनारे कटाव शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटाव निरोधी कार्य नहीं कराया गया तो इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर-बार छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वर्तमान में करीब 500 परिवार कटाव के मुहाने पर जीवन गुजार रहे हैं और हर दिन भय के साये में रह रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अमलेंदु अमल ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में कोसी नदी के कटाव से करीब 200 परिवार विस्थापित हो चुके हैं। इन परिवारों को अपना […]

Naugachia: नवगछिया पुलिस का विशेष अभियान जारी, विभिन्न थाना क्षेत्रों से नौ वारंटी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस जिला नवगछिया द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग मामलों के नौ वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी खीरका यादव को इस्तेहार वारंट के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं गोपालपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हरनाचक निवासी विन्देश्वरी मंडल, सिंघिया मकंदपुर निवासी अमित कुमार तथा डुमरिया निवासी त्रिभुवन मंडल उर्फ कोको मंडल को न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में बिहपुर थाना पुलिस ने मिल्की निवासी मो. नौशाद एवं मो. शमशाद, अमरपुर निवासी अमन महतो उर्फ […]

Noimg

Naugachia: बीसीए विभाग का 29वां स्थापना दिवस एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग द्वारा सोमवार को 29वें स्थापना दिवस सह प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026–29) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में बीसीए एक अत्यंत महत्वपूर्ण, तकनीक आधारित एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम है। सूचना प्रौद्योगिकी के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, तकनीकी दक्षता, नवाचार और सतत अध्ययन को अपनाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया। बीसीए […]

Bhagalpur: भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का लिया संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संघ परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। नव निर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के उपरांत नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं हितों की रक्षा, जिला विधिज्ञ संघ की गरिमा बनाए रखने तथा न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने […]

Bhagalpur: कचहरी चौक पर विवाहिता को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, ससुराल पक्ष और कथित प्रेमी के बीच हंगामा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर के कचहरी चौक पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक विवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ दिखाई दी। इस दौरान महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों को रोक लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा, कहासुनी और मारपीट की स्थिति बनी रही। घटना के कारण मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ससुराल पक्ष का आरोप है कि विवाहिता अपने पति का घर छोड़कर कथित प्रेमी के साथ रह रही है। परिजनों ने महिला और उसके साथ मौजूद युवक पर ढाई वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं विवाहिता ने ससुराल पक्ष के आरोपों को […]