July 21, 2026
Bhagalpur: बिहार विधानसभा में गरजे विधायक शुभानंद मुकेश, शिक्षा से सड़क सुरक्षा तक उठाए जनहित के बड़े मुद्दे- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक शुभानंद मुकेश ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शिक्षा, परिवहन, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण और जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने तारांकित प्रश्न, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण, याचिका, निवेदन और नियम-104 के तहत विभिन्न विषयों को सदन में रखा।विधायक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से कहलगांव प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गणित, विज्ञान, समाजशास्त्र एवं संगीत विषय के शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा उठाया। सरकार ने उत्तर में बताया कि बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति नियमावली-2026 के तहत रिक्त पदों पर चरणबद्ध नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है तथा TRE-4 के माध्यम से भी शिक्षकों की […]