Month: July 2026

Naugachia: भोजुटोल हत्याकांड में दोषी को उम्रकैद, नवगछिया कोर्ट ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

2023 में धर्मेंद्र शर्मा की गोली मारकर हुई थी हत्या, आर्म्स एक्ट में भी दो वर्ष की सजा नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित भोजुटोल हत्याकांड में नवगछिया व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अफजल आलम ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दोषी निर्मल कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर उसे दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के मामले में भी दो वर्ष की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने आदेश दिया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अभियोजन के अनुसार, एक जुलाई 2023 को भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी धर्मेंद्र शर्मा की भोजुटोल में […]

Naugachia: एसपी वैभव शर्मा ने नवगछिया बाजार का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने रविवार की संध्या नवगछिया बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार में आम लोगों की सुविधाओं का भी अवलोकन किया तथा पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान एसपी ने बाजार में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाजार क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात बनाए रखना […]

Naugachia: जमुनिया पंचायत भवन हत्याकांड का तीन दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, परिजनों में आक्रोश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी की निर्मम हत्या के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। घटना के उद्भेदन में हो रही देरी को लेकर मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। वहीं स्थानीय लोगों में भी कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई की रात निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में कार्यरत मुंशी ब्रजेश कुमार यादव की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। मृतक नवगछिया प्रखंड के कदवा पंचायत स्थित आश्रमटोला का निवासी था। घटना की सूचना मिलने के बाद परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच […]

Naugachia: जी. बी. कॉलेज नवगछिया में मीठे पानी की मछली व झींगा पालन पर कार्यशाला आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक, उद्यमिता और रोजगार की संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन नवगछिया। जी. बी. कॉलेज, नवगछिया के इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज विभाग द्वारा सोमवार को फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) सेल के तत्वावधान में “भारत में मीठे पानी की मछली और झींगा पालन में हाल के रुझान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में हो रहे नवीन वैज्ञानिक विकास, आधुनिक तकनीकों तथा स्वरोजगार की संभावनाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन एवं झींगा (प्रॉन) संस्कृति ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए स्वरोजगार […]

Naugachia: आईआईटी पटना से एमबीए की डिग्री प्राप्त कर अंशु कुमार सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दीक्षांत समारोह में 9.0 सीजीपीए के साथ मिली डिग्री, 2620 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपाधि प्रदान भागलपुर । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना में सोमवार को आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अंशु कुमार सिंह को दो वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर डिग्री प्रदान की गई। उन्होंने 9.0 सीजीपीए (CPI/CGPA) के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। दीक्षांत समारोह में आईआईटी पटना द्वारा विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध पाठ्यक्रमों के कुल 2,620 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं शिक्षाविद अभयानंद थे। समारोह में जयप्रकाश […]

Bhagalpur: नए श्रम कानूनों’ की पाठशाला बनी एनटीपीसी कहलगांव, अधिकारियों ने दूर किए संविदाकारों और कर्मचारियों के भ्रम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोहीकहलगांव (भागलपुर)। बदलते औद्योगिक परिवेश में लागू होने जा रही नई श्रम संहिताओं (New Labour Codes) को लेकर एनटीपीसी कहलगांव में सोमवार को जागरूकता एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल कानूनों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उनसे जुड़े व्यावहारिक सवालों और भ्रमों का समाधान कर उद्योग जगत में नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करना था।कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त सचिन कुमार, सहायक श्रमायुक्त पी. जे. तिर्की (पाकुड़) और सहायक श्रमायुक्त प्रखर सिंह (पटना) ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में नई श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों, उनके व्यावहारिक प्रभाव और अनुपालन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर दो अलग-अलग संवाद सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में विभिन्न संविदाकारों ने भाग […]

Bhagalpur: अब सरकारी अस्पताल में भी ‘की-होल’ हड्डी सर्जरी: भागलपुर सदर अस्पताल ने रचा नया इतिहास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सी-आर्म तकनीक से पहली बार बिना बड़ा चीरा लगाए टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन, गरीब मरीजों के लिए आधुनिक इलाज का खुला रास्ता। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर।सरकारी अस्पतालों को अक्सर सीमित संसाधनों और पारंपरिक इलाज से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल ने इस धारणा को बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अस्पताल में पहली बार सी-आर्म मशीन की मदद से बिना बड़ा चीरा लगाए हाथ की टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। यह उपलब्धि न केवल अस्पताल, बल्कि पूरे सरकारी स्वास्थ्य तंत्र के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है।अब तक इस तरह की अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी मुख्य रूप से निजी अस्पतालों तक सीमित थी, जहां इलाज का खर्च आम लोगों की […]

Bhagalpur: अब गरीबी नहीं बनेगी जेल की बेड़ी: जुर्माना और जमानत के लिए मिलेगी सरकारी मदद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। अब आर्थिक तंगी किसी गरीब कैदी की आज़ादी में बाधा नहीं बनेगी। जुर्माना नहीं भर पाने या जमानत की शर्तें पूरी करने में असमर्थ बंदियों को सरकार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी, ताकि वे केवल गरीबी की वजह से जेल में बंद न रहें।इसी उद्देश्य से गठित जिलास्तरीय सशक्त समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न जेलों से आए 9 मामलों की समीक्षा की गई। इनमें 4 बंदियों को वित्तीय सहायता के लिए पात्र पाया गया, जबकि 1 मामला अपात्र घोषित किया गया। 4 मामलों में प्रोबेशन पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट लंबित रहने के कारण निर्णय फिलहाल टाल दिया गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र गरीब बंदी को सिर्फ आर्थिक अभाव […]

Bhagalpur: जदयू जिला कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यालय में सोमवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार युवा नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पित सोच के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और सरकार दोनों को नई ऊर्जा मिल रही है।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए […]

Bhagalpur: TNB विधि महाविद्यालय में सीट वृद्धि एवं प्री-लॉ कोर्स शुरू करने की मांग को लेकर कल से अनिश्चितकालीन अनशन- NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। दीपनगर स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को युवा कांग्रेस भागलपुर एवं NSUI के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को युवा कांग्रेस के नेता विकाश सिंह एवं NSUI के नेता अमन मिन्नती ने संबोधित किया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विकाश सिंह ने कहा कि TNB विधि महाविद्यालय में एलएलबी (LLB) कोर्स की 324 सीटों पर नामांकन शुरू कराने तथा कई वर्षों से बंद पड़े 5 वर्षीय प्री-लॉ कोर्स को पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से विश्वविद्यालय का चक्कर लगाने और आवेदन सौंपने के बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।उन्होंने घोषणा की कि […]