Month: July 2026

Bhagalpur: सीमाओं के पार भी पहुंचेगा भाई-बहन के रिश्ते का धागा, 185 देशों में राखी पहुंचाएगा डाक विभाग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अमेरिका के लिए 400 तो भूटान के लिए 185 रुपये शुल्क प्रदीप विद्रोही भागलपुर। रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गया है। दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले भारतीय भी इस पर्व को पूरे उत्साह से मनाते हैं। ऐसे में विदेशों में बसे भाइयों तक बहनों का स्नेह समय पर पहुंचे, इसके लिए भारतीय डाक विभाग ने इस बार विशेष व्यवस्था की है। विभाग के माध्यम से इस वर्ष दुनिया के 185 देशों में राखी भेजी जा सकेगी। इसके लिए अलग-अलग देशों के हिसाब से डाक शुल्क तय किया गया है, ताकि लोग आसानी से अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा का लाभ उठा सकें।डाक विभाग के अनुसार, अमेरिका में राखी भेजने के लिए 400 रुपये शुल्क निर्धारित किया […]

Bhagalpur: फरीदाबाद में चौथी मंजिल से गिरकर नवगछिया की शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष (भवानीपुर) वाले ने लगाया हत्या का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया की रहने वाली थीं रितु, गोपालपुर के सिंघिया मकंदपुर है ससुराल; पति भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच भागलपुर/फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में भागलपुर की एक सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय रितु के रूप में हुई है, जो बिहार शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षिका थीं। उनकी ससुराल भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत सिंघिया मकंदपुर गांव में है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी […]

Purnia: पूर्णिया विधायक ने विधानसभा में उठाए जनहित के मुद्दे, जेपी सेनानियों की पेंशन और सड़क निर्माण की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

नियोजित शिक्षकों की मांग से संबंधित पत्र भी मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को सौंपा पूर्णिया। बिहार विधानसभा के अष्टादश सत्र के प्रथम दिन पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को विधायक विजय खेमका ने सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने ध्यानाकर्षण, निवेदन एवं याचिका के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की। विधायक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए राज्य के विचाराधीन जेपी सेनानियों को पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने तथा भूमिगत स्वतंत्रता सेनानियों को सेनानी का दर्जा देने की मांग सरकार के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे सेनानियों को सम्मान एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके अलावा विधायक ने पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत गौरा पंचायत में इमली टोला […]

Purnia: पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में पूर्णिया में युवाओं का प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल थाना चौक पर छात्रों और युवाओं ने की नारेबाजी, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की उठाई मांग पूर्णिया। देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार को पूर्णिया के थाना चौक पर छात्रों और युवाओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन में शामिल छात्रों एवं युवाओं ने “शिक्षा बचाओ, युवा बचाओ”, “पेपर लीक बंद करो, छात्रों को न्याय दो” तथा “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में […]

Purnia: सहयोग संस्थान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बरसाती बीमारियों से बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक पूर्णिया। आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग संस्थान परिसर में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर का नेतृत्व सहयोग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड, पीलिया, हैजा, वायरल बुखार और त्वचा संबंधी संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉ. सिंह ने लोगों को सलाह दी कि हमेशा उबला या […]

Purnia: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व और सेवा की शपथ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र नेतृत्व दल का हुआ गठन, ई-पत्रिका का भी हुआ लोकार्पण पूर्णिया। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गरिमामय अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना, उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना था। कार्यक्रम में छात्र परिषद के नवचयनित पदाधिकारियों को सैश एवं बैज पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए तथा उन्हें विद्यालय, समाज और राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल हरि लूइस (एआरओ, कटिहार) के आगमन, दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना तथा प्रेरणादायी समूहगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक स्वागत नृत्य ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों […]

Purnia: बंगला सावन की पहली सोमवारी पर निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ, महापौर विभा कुमारी ने किया उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बंगला सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर मरंगा गुड मिल्की स्थित बाबा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में डेढ़ माह तक संचालित होने वाले निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ रविवार को पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शिवभक्त, स्थानीय लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। महापौर विभा कुमारी का शिवभक्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने बंगला सावन की प्रथम सोमवारी की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि […]

Bhagalpur: भागलपुर में चौथी ‘गार्गी पाठशाला’ का शुभारंभ, जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा और अध्ययन सामग्री- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान के तहत शुरू हुई पहल, बच्चों को शिक्षा के प्रति किया गया प्रेरित भागलपुर। शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए भागलपुर के गोणुधाम में चौथी गार्गी पाठशाला का शुभारंभ किया गया। यह पाठशाला ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान के प्रणेता आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की प्रेरणा, भागलपुर चैप्टर के मुख्य समन्वयक अंशु सिंह के सहयोग तथा श्री विद्या समाज सेवा फाउंडेशन की निदेशक अनीता कुमारी के सौजन्य से शुरू की गई। गार्गी पाठशाला का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री […]

Naugachia: नवगछिया में आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, एक ही दिन में आधा दर्जन से अधिक लोग बने शिकार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बच्चों और महिलाओं में दहशत, अनुमंडल अस्पताल में बढ़ रही डॉग बाइट मरीजों की संख्या नवगछिया। नगर परिषद क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोगों पर हमले की घटनाओं से नगरवासियों में भय का माहौल है। रविवार को भी आवारा कुत्तों ने अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। सबसे अधिक बच्चे और महिलाएं इन हमलों का शिकार हो रहे हैं, जिससे सुबह-शाम घर से निकलना भी लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है। लगातार हो रही घटनाओं के कारण अनुमंडल अस्पताल में डॉग बाइट के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली खुराक लेने वालों में नवगछिया बाजार निवासी […]

Naugachia: नवगछिया में सरस्वती विद्या निकेतन का शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व संस्कार का होगा समन्वय- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के शिक्षा क्षेत्र में रविवार को एक नई शुरुआत हुई। शहर में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का विधिवत शुभारंभ बेगूसराय से वर्चुअल माध्यम के जरिए किया गया। विद्यालय के उद्घाटन के साथ ही परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने नई शैक्षणिक पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में डीसीएलआर शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार दास, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, विद्यालय की प्राचार्या विनीता राय, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा सहित शिक्षक प्रकाश कुमार, अमितेश कुमार, मो. अख्तर आलम, पवन कुमार, डॉ. अमिता रानी, डॉ. संयुक्ता कुमारी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि […]