Month: July 2026

Naugachia: गंगा में डूबा 10 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की खोजबीन जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया ।गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव स्थित दर्शनीय घाट पर रविवार दोपहर एक 10 वर्षीय किशोर के गंगा नदी में डूब जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक बच्चे की तलाश में जुटी रही। मिली जानकारी के अनुसार तिनटंगा करारी निवासी रंजीत मंडल का पुत्र विकास कुमार (10) पांचवीं कक्षा का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। परिजनों ने बताया कि विकास रोज की तरह मवेशी चराने के लिए गंगा तट पर गया था। इसी दौरान दर्शनीय घाट पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास […]

Naugachia: नीट में सफलता पर कसौधन विकास समिति द्वारा किशन कुमार गुप्ता का किया गया सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। कसौधन विकास समिति, नवगछिया की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किशन कुमार गुप्ता पिता– सोनी गुप्ता, निवासी कुम्हार पट्टी, को सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक पहचान उसके शिक्षित एवं प्रतिभाशाली युवाओं से होती है। जब समाज के बच्चे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करते हैं, तो वे अपने परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। समिति के सचिव राजीव गुप्ता […]

Naugachia: जमीन विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया केरंगरा थाना क्षेत्र के मसूदनपुर निवासी एक युवक ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदनकर्ता विक्रम कुमार पिता– राजकिशोर सिंह, निवासी मसूदनपुर, थाना रंगरा, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार (19 जुलाई) को वह अपने घर पर दुकान चला रहा था। इसी दौरान उसके रिश्तेदार राजेश्वर सिंह समेत छह नामजद एवं 25-30 अन्य लोग उसके घर पहुंचे और जमीन में जबरन हिस्सा मांगने लगे। आवेदन के अनुसार, जमीन की मापी कराने की बात कहने पर आरोपित आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज, धक्का-मुक्की एवं मारपीट करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि सभी […]

Naugachia: शादी समारोह में युवक पर हमला, सिर फोड़ने, रुपये छीनने व जान से मारने की धमकी का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान युवक के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर झंडापुर थाना में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। महेशपुर, हरियो वार्ड संख्या-13 निवासी राजीव रविदास (पिता- स्व. सूरज रविदास) ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि 15 जुलाई की रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह में वह कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान गांव के दीपक रविदास एवं गौतम रविदास (दोनों पिता- ब्रह्मदेव रविदास) बारातियों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। आवेदन […]

Naugachia: नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 के लिए पंजीकरण शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया :सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में आयोजित होने वाले जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानना, प्रोत्साहित करना एवं उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। विद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। प्रतियोगिता को पांच वर्गों—किड्स, प्री जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं सीनियर सेकेंडरी—में विभाजित किया गया है, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर वे लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। […]

Bhagalpur: भागलपुर पुलिस द्वारा जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिला के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा नियमित पेट्रोलिंग के दौरान जिले के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों का गहन सत्यापन किया गया तथा वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई […]

Bhagalpur: 24 जुलाई को होनी थी शादी, उससे पहले विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, खुशियां मातम में बदलीं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तिलक की रस्म के अगले ही दिन हुआ हादसा, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच भागलपुर। भागलपुर में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाई बजनी थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की शादी 24 जुलाई को निर्धारित थी। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही तिलक की रस्म संपन्न हुई थी और पूरे परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच रविवार को युवक की ट्रेन की चपेट में […]

Bhagalpur: श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों पर जिलाधिकारी सख्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बोले— समय पर पूरे हों सभी कार्य, श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, रोशनी, स्वास्थ्य सेवा और यातायात व्यवस्था की हुई विस्तृत समीक्षा भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने सुल्तानगंज प्रखंड परिसर, रेलवे स्टेशन, बाबा चौक, कृष्णगढ़, कमराय, बूढ़ानाथ, सीढ़ी घाट, नमामि गंगे घाट, अजगैबीनाथ मंदिर, शाहाबाद चौक तथा गांधी बेलारी सहित मेला क्षेत्र के […]

Bhagalpur: कहलगांव में केशरवानी समाज की ताकत का प्रदर्शन, योगेंद्र केशरी बने अनुमंडल अध्यक्ष- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीकहलगांव (भागलपुर)। कहलगांव के गोदावरी विवाह भवन में रविवार को केशरवानी वैश्य सभा का अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन महज एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का मंच बन गया। अनुमंडल के विभिन्न इलाकों से पहुंचे हजारों लोगों की मौजूदगी में नई अनुमंडल इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता योगेंद्र केशरी ने की, जबकि शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।कहलगांव, सनोखर, भवानीपुर, कासिमपुर, मुरहनहाट, सालपुर, दयालपुर समेत कई गांवों से पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम को विशाल जनसमागम का रूप दिया। संचालन संजय केशरी ने किया।सम्मेलन में योगेंद्र केशरी को अनुमंडल अध्यक्ष, संजय केशरी को सचिव, उदय केशरी एवं प्रदीप केशरी को कोषाध्यक्ष, कौशल किशोर केशरी को संगठन प्रभारी, जय प्रकाश केशरी एवं […]

Bhagalpur: भागलपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58.61 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ महाअभियान के तहत बबरगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 58.61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इस दौरान एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया, जबकि मामले का दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि बबरगंज थाना क्षेत्र के चौधरीडीह में एक विधि-विरुद्ध बालक अपने घर से तथा राजा यादव अपनी दुकान की आड़ में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ नगर-02 की […]