Month: July 2026

Bhagalpur: श्रावणी मेला 2026: डीएम ने तय किया ‘डेडलाइन मॉडल’, हर विभाग को समय पर काम पूरा करने का अल्टीमेटम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बैठक में सुल्तानगंज प्रखंड परिसर, रेलवे स्टेशन, बाबा चौक, कृष्णगढ़, कमराय, बूढ़ानाथ, सीढ़ी घाट, नमामि गंगे घाट, अजगैबीनाथ मंदिर, शाहाबाद चौक और गांधी बेलारी समेत सभी प्रमुख मेला स्थलों की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में साफ कर दिया कि मेला से जुड़े हर विभाग को तय समय-सीमा के भीतर अपना काम हर हाल में पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में सुल्तानगंज प्रखंड परिसर, रेलवे स्टेशन, बाबा चौक, कृष्णगढ़, कमराय, बूढ़ानाथ, सीढ़ी घाट, नमामि गंगे घाट, अजगैबीनाथ मंदिर, शाहाबाद चौक और गांधी बेलारी […]

Bhagalpur: भागलपुर में शिक्षा का नया अध्याय: अब हर प्रखंड में होगा एक ‘सरस्वती विद्या निकेतन’, 17 मॉडल स्कूलों की शुरुआत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से जिले के सभी 17 मॉडल स्कूलों का एक साथ उद्घाटन किया, जिससे हजारों विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अवसर खुल गए। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शिक्षा की गुणवत्ता अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगी। भागलपुर के हर प्रखंड में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक-एक सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) शुरू हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जिले के सभी 17 मॉडल स्कूलों का एक साथ उद्घाटन किया, जिससे हजारों विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अवसर खुल गए।इन विद्यालयों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच संसाधनों का अंतर कम करने की कोशिश की जाएगी। आधुनिक कक्षाएं, […]

Bhagalpur: पेपर लीक ने युवाओं का भविष्य दांव पर लगाया’, भागलपुर में जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में धरना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। देशभर में शिक्षा व्यवस्था और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर बढ़ते असंतोष के बीच रविवार को भागलपुर में नागरिक समाज ने केंद्र सरकार से शिक्षा सुधार की मांग उठाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में दीप नारायण सिंह स्मारक (घंटाघर चौक) पर आयोजित एक दिवसीय धरना में वक्ताओं ने कहा कि बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने से मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है तथा शिक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है।धरना का संयोजन निर्मल कुमार और संचालन गौतम कुमार ने किया। कार्यक्रम में गांधीवादी, मार्क्सवादी, अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं, कलाकारों, सांस्कृतिककर्मियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के करीब 60 लोग शामिल हुए।सभा को […]

Bhagalpur: बैंक की डेस्क से जल, जमीन, जंगल तक: कुमार रंजन की नजर में हर फ्रेम सुनाता है एक कहानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कहलगांव निवासी कुमार रंजन मुंबई में बैंक अधिकारी, लेकिन पहचान बन रही प्रकृति के संवेदनशील फोटोग्राफर के रूप में, कैमरे से नहीं, नजरिए से रचते हैं यादगार तस्वीरें। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दिन में बैंक की जिम्मेदारियां और फुर्सत के हर पल में प्रकृति की तलाश। यह कहानी है जिले के बहलगांव निवासी कुमार रंजन की, जिनके लिए फोटोग्राफी महज शौक नहीं, बल्कि जीवन को देखने का एक नजरिया है। बैंक अधिकारी के रूप में मुंबई में कार्यरत रंजन का कैमरा पेड़ों की डालियों पर चहकती चिड़ियों, बादलों की बदलती आकृतियों, जलक्रीड़ा करते पक्षियों और जंगल की अनकही दुनिया को ऐसे कैद करता है कि हर तस्वीर अपने आप में एक कहानी बन जाती है।पलक के झपकते ही इनका मिररलेस […]

Bhagalpur: भागलपुर में फिर कोरोना की आहट, 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। एक समय कोरोना संक्रमण के गंभीर दौर से जूझ चुका भागलपुर अब एक बार फिर सतर्कता के दौर में प्रवेश करता दिख रहा है। पिछले कुछ महीनों से जिले में कोरोना के मामले लगभग नगण्य थे, लेकिन देश के विभिन्न राज्यों में संक्रमण के छिटपुट मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट मोड में था। इसी बीच तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। […]

Bhagalpur: गांधी के अंग प्रदेश प्रवास पर पहली बार तैयार होगा शोध ग्रंथ, देशभर के शोधार्थियों से मांगे गए लेख- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। महात्मा गांधी के अंग प्रदेश आगमन के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक ऐसा प्रयास शुरू किया गया है, जो इस क्षेत्र के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन के अनछुए अध्यायों को नई पहचान देगा। 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘अंग प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय समारोह’ के दौरान पहली बार गांधी के अंग प्रदेश से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों पर एक विशेष शोध ग्रंथ प्रकाशित किया जाएगा।समारोह के संयोजक प्रसून लतांत ने बताया कि ‘अंग प्रदेश में महात्मा गांधी : संदर्भ और संदेश’ विषय पर देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शोधार्थियों, शिक्षकों और विद्वानों से शोधपरक लेख आमंत्रित किए गए हैं। उद्देश्य गांधी के चार बार के अंग प्रदेश आगमन, उनके सामाजिक प्रभाव […]

Purnia: दो लाख के जेवर और 40 हजार रुपये नकदी लेकर गर्भवती महिला लापता, पति ने दर्ज कराई शिकायत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से एक गर्भवती महिला अपने ससुराल से करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवर और 40 हजार रुपये नकदी लेकर लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला के पति ने मुसरीघरारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई है। आरोप है कि वह घर में रखे करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश […]

Purnia: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के लिए आवेदन शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पटना। बिहार सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सब्सिडी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पहल बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति, 2026 के तहत लागू की गई है। सरकार के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत पात्र लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करना, प्रदूषण कम करना और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत निर्धारित पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर आवेदनों की जांच की जाएगी। पात्र आवेदकों को नीति के प्रावधानों के अनुसार सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। सरकार ने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना […]

Purnia: पूर्णिया जिला स्कूल बना सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), महापौर विभा कुमारी ने किया शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला स्कूल, पूर्णिया परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) योजना के तहत आयोजित उद्घाटन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यभर में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ किया गया। पूर्णिया जिला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर विभा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट सार्जेंट अंकित कुमार, एनसीसी अधिकारी पवन कुमार विश्वास तथा एनसीसी कैडेटों की टीम ने महापौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि यह दिन […]

Purnia: पूर्णिया विधानसभा के छह विद्यालय बने मॉडल स्कूल, विधायक विजय खेमका ने बताया शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्यभर में एक साथ 551 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के छह विद्यालयों को मॉडल स्कूल का दर्जा मिलना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायक विजय खेमका ने बताया कि पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के राजकीय जिला स्कूल, राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पार्वती मंडल हाई स्कूल (हरदा), केजीपी हाई स्कूल (भोगा भटगामा), उच्च विद्यालय चांदी रजीगंज तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय महाराजपुर को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं शिक्षा मंत्री […]