Month: July 2026

Noimg

Naugachia: बोलबम श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बने हाइवे पेट्रोलिंग जवान, त्वरित मदद से बची दो कांवरियों की जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एनएच-31 पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे दोनों श्रद्धालु, पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर पेश की मानवता की मिसाल नवगछिया। श्रावणी यात्रा के दौरान नवगछिया में हाइवे पेट्रोलिंग में तैनात पुलिस जवानों ने अपनी सतर्कता, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो बोलबम श्रद्धालुओं की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया। समय पर मिली मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उन्हें शीघ्र इलाज मिल सका। घटना नवगछिया बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुई। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार निवासी सिंटू दास (पिता- सदानंद दास) अपने साथी संजीत कुमार के साथ सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर […]

Noimg

Naugachia: सेवा श्री के महाप्रसाद वितरण में शामिल हुए बिहुला पूजा कमिटी के सदस्य- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

सामाजिक संस्था ने हजारों लोगों के बीच वितरित किया महाप्रसाद हर शनिवार आयोजित होता है नि:शुल्क भोजन वितरण, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की रही सहभागिता नवगछिया। मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नवगछिया बस स्टैंड स्थित सुंदरम रेस्टोरेंट के समीप सेवा श्री सामाजिक संस्था द्वारा प्रत्येक शनिवार की तरह इस सप्ताह भी भव्य महाप्रसाद भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जरूरतमंद, राहगीर और आम लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सती बिहुला पूजा समिति,नवगछिया के अध्यक्ष मुकेश राणा एवं वार्ड पार्षद चंपा राणा ने संयुक्त रूप से किया। […]

Noimg

Naugachia: सरकारी स्कूल, घर पर कोचिंग!’ : नवगछिया में नियमों को ठेंगा दिखाकर अवैध कमाई का खेल, अभिभावकों का फूटा गुस्सा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ 11वीं-12वीं के छात्रों से मोटी फीस वसूली का आरोप, शिकायत की तैयारी; बोले अभिभावक- ‘फीस नहीं देने पर कोचिंग से निकाल देते हैं’ नवगछिया। सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने वाले कुछ शिक्षकों पर अब निजी कोचिंग के नाम पर मोटी कमाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग के स्पष्ट नियमों के बावजूद नवगछिया में वर्षों से सरकारी शिक्षक अपने निजी आवासों पर 11वीं एवं 12वीं के छात्रों की कोचिंग चला रहे हैं और छात्रों से हजारों रुपये की फीस वसूली जा रही है। मामला अब तूल पकड़ने लगा है। नाराज अभिभावकों ने बैठक कर पूरे प्रकरण की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से करने का निर्णय […]

Noimg

Naugachia- तेज रफ्तार टोटो पलटा, दो लोग घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया-तिनटंगा करारी पीडब्ल्यूडी सड़क पर मालपुर के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा (टोटो) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया। घायलों की पहचान पचगछिया गांव निवासी मोहम्मद अबुज और मोहम्मद जाहिद अली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। मालपुर के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से टोटो पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराया और फिर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को टोटो से बाहर निकाला और दूसरे वाहन से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। […]

Noimg

Naugachia: रंगरा पुलिस ने शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 0.9 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ बाजार में दो व्यक्ति शराब की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 0.9 लीटर विदेशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के रनसीटोला सधुआ निवासी अटल बिहारी तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत […]

Noimg

Naugachia: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन घायल, एक भागलपुर रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में रंगरा थाना क्षेत्र के सहोड़ा गद्दी निवासी दयानंद ठाकुर, साधोपुर निवासी चंद्रेश्वरी मंडल तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह निवासी सूरज ठाकुर की पुत्री कुसुम कुमारी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चंद्रेश्वरी मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। DESK2026

Noimg

Naugachia: फसल लूट की साजिश नाकाम, दो बदमाश गिरफ्तार; 31 कारतूस व दो हथियार बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया की इस्माईलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 31 कारतूस, दो हथियार एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध आग्नेयास्त्र एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता स्थित रामचंद्र मंडल के बासा में कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ जमा हैं। सूचना के सत्यापन के बाद इस्माईलपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर छोटी परबत्ता निवासी अनिल मंडल (पिता-स्व. जगरूप मंडल) तथा बौकी मंडल (पिता-स्व. बौधी मंडल) को […]

Noimg

Naugachia: बाबा विशु राउत सेतु का संपर्क पथ बदहाल, गड्ढों और जलजमाव से हादसे का बढ़ा खतरा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित बाबा विशु राउत सेतु का संपर्क पथ इन दिनों बदहाल स्थिति में है। नवगछिया के कदवा गोला टोला (पंचगछिया) के समीप फोरलेन सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और उनमें जमा बारिश के पानी के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद सड़क और गड्ढों में अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है। विशेषकर रात के समय यह मार्ग काफी खतरनाक हो जाता है, जिससे बाइक सवार सहित अन्य वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उनका आरोप है कि संबंधित […]

Noimg

Bhagalpur: कट्टे के बल पर लूट करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा व नकदी बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र में देशी कट्टे के बल पर लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और लूट की नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि रसलपुर थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन पर सुनील मंडल से देशी कट्टा दिखाकर करीब 1,500 रुपये की लूट की गई है। सूचना मिलते ही रसलपुर थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घटना में शामिल एक आरोपी छोटू कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेले से पहले तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों के तहत शनिवार को लगातार तीसरे दिन सुल्तानगंज शहर एवं गंगा घाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बंगाल एवं नेपाल के श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर अंचलाधिकारी (सीओ) रमण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार तथा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में जेसीबी मशीन की सहायता से ब्लॉक रोड, गंगा घाट बाईपास रोड, नमामि गंगे घाट तथा अजगैविनाथ गंगा घाट जाने वाले मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि श्रावणी मेले से पहले नालों […]