Month: July 2026

Purnia: समस्तीपुर में आधी रात घर में घुसने का आरोप, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर खंभे से बांधा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

समस्तीपुर जिले में आधी रात एक युवक पर घर में घुसने का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के एक घर में घुसने की बात सामने आई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग जाग गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उसे खंभे से बांधकर रखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस पूरे […]

Purnia: बिहार के 10 मिनट वाले ‘अरबपति’: खाते में आए 7.5 अरब रुपये, गिनते-गिनते हो गए शून्य- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिहार के कटिहार जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति के बैंक खाते में अचानक करीब 7.5 अरब रुपये (750 करोड़ रुपये) जमा होने का संदेश मिला। खाते में इतनी बड़ी रकम देखकर वह कुछ मिनटों के लिए खुद को अरबपति समझ बैठा। परिवार और परिचितों में भी इस खबर की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। करीब 10 मिनट बाद बैंक ने तकनीकी त्रुटि का पता लगाते हुए पूरी राशि वापस समायोजित कर दी। देखते ही देखते खाते का बैलेंस फिर सामान्य हो गया और करोड़ों-अरबों रुपये का आंकड़ा शून्य हो गया। बैंक अधिकारियों के अनुसार, यह मामला तकनीकी गड़बड़ी या सिस्टम एरर के कारण हुआ था। […]

Purnia: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया।जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शनिवार को शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की जानकारी पहले से सार्वजनिक नहीं की गई थी। जैसे ही सम्मान समारोह की घोषणा हुई, पूरे सभागार में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुजीत प्रसाद, प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, एडमिनिस्ट्रेटर प्रीतम दास, उप-प्रधानाचार्य राज कुमार दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक त्रिबेणी पाण्डेय सहित सभी शिक्षक, समन्वयक, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान […]

Purnia: माइंडक्राफ्ट–2026 में विद्या विहार का शानदार प्रदर्शन, सबल बने ‘सर्वश्रेष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतिभागी’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया के विद्यार्थियों ने सिलिगुड़ी में आयोजित माइंडक्राफ्ट–2026 (द्वितीय संस्करण) अंतरविद्यालयी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, पूर्णिया एवं बिहार का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा दसवीं के छात्र सबल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतिभागी (बेस्ट क्विज़र)’ के प्रतिष्ठित व्यक्तिगत सम्मान से नवाजा गया। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों की करीब 75 टीमों ने हिस्सा लिया। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल का प्रतिनिधित्व सबल और दर्शील ने किया। दोनों विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और सूझ-बूझ का उत्कृष्ट परिचय देते हुए पूरे मुकाबले में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। फाइनल चरण तक टीम दूसरे स्थान पर बनी रही, […]

Purnia: राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक अभिजीत दत्ता को विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ, पूर्णिया की कमान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया।विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय कार्यालय, नया टोला (पानी टंकी रोड, लाइन बाजार) में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की अध्यक्षता एवं सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संगठनात्मक विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में अभिजीत दत्ता (बेनू दा) को संगठन का पूर्णिया जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में बताया गया कि पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार को संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण पूर्व में दायित्वमुक्त कर दिया गया था। इसके बाद संगठन के विचार-विमर्श के उपरांत अभिजीत दत्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी एवं सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने अभिजीत दत्ता को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित […]

Purnia: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में ‘बॉडी, माइंड एंड सोल’ कार्यशाला आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन के सूत्र सीखकर शिक्षकों ने बढ़ाया आत्मविश्वास पूर्णिया।जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए ‘बॉडी, माइंड एंड सोल’ (शरीर, मन और आत्मा) विषय पर प्रेरणादायी एवं सहभागितापूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, डांस एजुकेशनलिस्ट एवं प्रमाणित डांस थेरेपिस्ट सुश्री स्वरा पटेल थीं। उन्होंने मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, सीईओ सुजीत प्रसाद, प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, एडमिनिस्ट्रेटर प्रीतम दास, वाइस प्रिंसिपल राज कुमार दास, सीनियर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर त्रिबेणी पाण्डेय सहित सभी शिक्षक, समन्वयक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय […]

Purnia: पूर्णिया को देश ही नहीं, दुनिया के अग्रणी शहरों में शामिल करना मेरा संकल्प : सांसद पप्पू यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को अध्ययन सामग्री व खेल किट का वितरण, रोजगार मेले सहित कई जनकल्याणकारी घोषणाएं पूर्णिया। लोकसभा में अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को शांति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने युवाओं, खिलाड़ियों और गरीब तबके के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच अध्ययन के लिए गद्दों का वितरण किया गया, वहीं खिलाड़ियों को क्रिकेट किट, फुटबॉल किट, हाई जंप एवं लॉन्ग जंप किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी […]

Purnia: बंधुआ मजदूर अधिनियम से जुड़े मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई पूर्णिया। कसबा थाना पुलिस ने बंधुआ मजदूर अधिनियम एवं जानलेवा हमले से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (एसडीपीओ-2) डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार, कसबा थाना क्षेत्र के जियनगंज वार्ड संख्या-5 निवासी मुस्ताक (60 वर्ष), पिता स्व. अब्दुल अजीज के फर्दबयान पर कसबा थाना कांड संख्या 236/26 दर्ज किया गया था। यह मामला 3 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा बंधुआ मजदूर अधिनियम की धाराओं 4, 16 एवं 20 के तहत दर्ज हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय […]

Purnia: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। माउंट लिट्रा स्कूल, रंगभूमि मैदान रोड स्थित परिसर में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, पूर्णिया इकाई की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में सबसे पहले जिले के निजी विद्यालयों को ई-समाधान पोर्टल के माध्यम से प्राप्त परस्वीकृति (मान्यता) की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि संगठन के प्रयासों एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से पूर्णिया जिले के लगभग सभी प्रखंडों के निजी विद्यालयों को परस्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। संगठन के जिला सचिव राजेश कुमार झा ने कहा कि संगठन द्वारा लगातार किए गए प्रयासों को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से […]

Bhagalpur: स्वदेशी जागरण मंच के दक्षिण बिहार प्रांतीय विचार वर्ग का भव्य शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित राष्ट्र निर्माण का आधार : अरुण ओझा भागलपुर। स्वदेशी जागरण मंच, दक्षिण बिहार प्रांत के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग का शुभारंभ शनिवार को डोकानिया स्मृति भवन, भागलपुर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अरुण ओझा, भागलपुर की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शरद शालारपुरिया, क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय, दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांतीय संयोजक यदुनंदन प्रसाद, भाजपा के नवगछिया प्रभारी पवन कुमार मिश्रा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह बालमुकुंद गुप्त ने भारत माता, पंडित दीनदयाल […]