Month: August 2026

Noimg

Naugachia: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खरीक थाना क्षेत्र का मामला, दो विधि-विरुद्ध बालक भी निरुद्ध; पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 को पीड़िता ने खरीक थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि तीन-चार व्यक्ति उसके घर आए और उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि एक वाहन में पहले से मौजूद रूपसा कुमार ने शादी का झांसा देकर […]

Noimg

Naugachia: कोसी का पानी घरों में घुसा, 500 परिवार प्रभावित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मदरौनी, सहौरा व सधवा में बिगड़े हालात; भाजपा नेता गौरव सिंह ने लिया जायजा, राहत शिविर व नाव परिचालन की मांग नवगछिया । कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी, सहौरा एवं सधवा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी का पानी कई इलाकों में फैलने के साथ दर्जनों घरों में प्रवेश कर गया है। इससे लगभग 500 परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोगों के सामने आवागमन, भोजन और दैनिक जरूरतों से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गौरव सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय […]

Noimg

Naugachia: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के भवानीपुर चकरामी के समीप सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी निवासी दिनेश साह के 19 वर्षीय पुत्र दर्शन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दर्शन कुमार का इलाज चल रहा था, इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दर्शन कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार की सुबह नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। DESK2026

Noimg

Naugachia: बाइक-टोटो की टक्कर में युवक घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के विशु बाबा स्थान के पास बुधवार को बाइक और टोटो की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची गोपालपुर थाना की गश्ती टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को महज 10 मिनट के अंदर अस्पताल पहुंचाया। समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से घायल युवक को इलाज मिल सका। घायल युवक की पहचान नारायणपुर निवासी नीतीश कुमार, पिता फुदो मंडल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार बाइक से अकेले नवगछिया से नारायणपुर स्थित चंडी स्थान जा रहे थे। इसी दौरान विशु बाबा स्थान के समीप उनकी बाइक की टोटो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद नीतीश कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो […]

Noimg

Naugachia: राघोपुर तटबंध हादसे पर ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने जताया दुख- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राहत-बचाव कार्य में तेजी के निर्देश, लापता मजदूरों की तलाश में जुटीं टीमें नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के राघोपुर तटबंध पर मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव के गंगा नदी में पलटने की घटना पर बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता बरतने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत […]

Noimg

Naugachia: 15 दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम कराया गया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सड़क दुर्घटना में करीब 15 दिन पहले गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी निवासी दर्शन कुमार (19), पिता दिनेश शाह के रूप में हुई है। मौत के बाद बुधवार सुबह नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले दर्शन कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। DESK2026

Noimg

Naugachia: नवपदस्थापित थानाध्यक्ष का ग्रामीणों ने किया स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रविशंकर सिंह ने संभाली गोपालपुर थाना की कमान, अपराध नियंत्रण और भयमुक्त माहौल को बताया प्राथमिकता नवगछिया । गोपालपुर थाना में बुधवार को नवपदस्थापित थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह के योगदान पर ग्रामीणों की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने थाना की नई जिम्मेदारी संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई। अभिनंदन समारोह में स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीणों ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष से क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर […]

Noimg

Naugachia: नवपदस्थापित थानाध्यक्ष का ग्रामीणों ने किया स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रविशंकर सिंह ने संभाली गोपालपुर थाना की कमान, अपराध नियंत्रण और भयमुक्त माहौल को बताया प्राथमिकता नवगछिया । गोपालपुर थाना में बुधवार को नवपदस्थापित थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह के योगदान पर ग्रामीणों की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने थाना की नई जिम्मेदारी संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई। अभिनंदन समारोह में स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीणों ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष से क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर […]

Noimg

Naugachia: रंगरा शिक्षा विभाग की कमान कनक भारती को- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बीआरसी कर्मियों ने किया स्वागत, विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने पर जोर नवगछिया। रंगरा प्रखंड शिक्षा विभाग का प्रभार कनक भारती को सौंपा गया है। प्रभार ग्रहण करने के बाद बीआरसी कार्यालय में शिक्षा विभाग के कर्मियों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कर्मियों ने विभागीय कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रभार संभालने के बाद कनक भारती ने बीआरसी कार्यालय के विभागीय कार्यों की जानकारी ली और विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की स्थिति से अवगत हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं, शैक्षणिक सुविधाओं और विद्यालय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं का […]

Noimg

Naugachia: इस्माईलपुर-बिंदटोली में खतरे के निशान से ऊपर गंगा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राघोपुर में चेतावनी स्तर पार, चारों संवेदनशील स्थलों पर बढ़ा नदी का दबाव; तटबंधों की निगरानी तेज नवगछिया । गंगा और कोसी के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच नवगछिया अनुमंडल के संवेदनशील तटबंधों पर नदी का दबाव बना हुआ है। जल संसाधन विभाग की बुधवार सुबह छह बजे की रिपोर्ट के अनुसार इस्माईलपुर-बिंदटोली, राघोपुर, मदरौनी और जेबी चोरहर के गेज स्थलों पर जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। कई स्थानों पर नदी का पानी तटबंध के टो तक पहुंच गया है। विभाग ने फिलहाल चारों स्थानों पर तटबंध को सुरक्षित बताया है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर और कटाव को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सबसे गंभीर स्थिति इस्माईलपुर-बिंदटोली की बताई जा […]