Month: August 2026

Noimg

Naugachia: जमुनियां में 12वीं शरीफ पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शांति, भाईचारे और पैगम्बर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प नवगछिया प्रखंड के जमुनियां गांव में 12वीं शरीफ का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव स्थित मदरसा अलैहे दादिया से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांव के बड़े-बुजुर्गों से लेकर युवाओं और बच्चों तक ने इसमें सहभागिता की। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शिक्षाओं और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया। जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए लोगों को शांति और इंसानियत का संदेश […]

Noimg

Naugachia: पति खरीद रहा था रसगुल्ला, लाल जोड़े में पत्नी प्रेमी संग हुई फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महज 18 दिन पहले हुई थी शादी, पहली बार मायके जाने के लिए निकली थी नवविवाहिता; डायल-112 की तत्परता से रात 2 बजे प्रेमी के साथ बरामद नवगछिया। नवगछिया बाजार में शादी के महज 18 दिन बाद एक नवविवाहिता के पति को बाजार में छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। नवविवाहिता अपने पति के साथ पहली बार मायके जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसने पति से ससुराल वालों के लिए रसगुल्ला खरीदने की बात कही। पति जब नवगछिया बाजार के मिल टोला स्थित सोनी डेयरी में रसगुल्ला खरीदने लगा, उसी दौरान पहले से संपर्क में रहे प्रेमी के पहुंचने पर वह उसके साथ फरार हो गई। घटना के बाद करीब पांच घंटे तक […]

Noimg

Naugachia: राघोपुर में मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, 20 सुरक्षित, दो लापता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तटबंध मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, तेज धार में मची अफरातफरी; लापता मजदूरों की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर में बुधवार को तटबंध मरम्मत एवं कटाव निरोधी कार्य के दौरान बड़ा नाव हादसा हो गया। गंगा की तेज धार के बीच मजदूरों से भरी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव पर करीब 22 मजदूर सवार बताए जा रहे थे। नाव के पलटते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और मजदूर अपनी जान बचाने के लिए गंगा की तेज धारा में कूद पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच राहत एवं बचाव […]

Noimg

Naugachia: ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित राखी बनाओ प्रतियोगिता के सम्बंध में संरक्षक निलेश कुमार झा नें कहा – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ज्ञान वाटिका विद्यालय के संरक्षक निलेश कुमार झा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर भी है। विद्यालय में आयोजित राखी बनाने की प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सामने रखने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर असीम संभावनाएं होती हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन एवं उचित मंच मिले तो वे अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार सकते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में सृजनात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण बच्चों […]

Noimg

Naugachia: नन्हे हाथों ने बनाई एक से बढ़कर एक राखियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ज्ञान वाटिका विद्यालय में रक्षाबंधन पर राखी बनाने की प्रतियोगिता, बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन नवगछिया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक त्योहारों और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया में राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पना, कलात्मक सोच, मेहनत और सृजनात्मकता को रंग-बिरंगी राखियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों के धागे, मोती, रिबन, सजावटी सामग्री […]

Noimg

Bhagalpur: अदाणी पीरपैंती पावर प्लांट में किसानों की समस्याओं को लेकर अहम बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। अदाणी पीरपैंती पावर प्लांट प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए किसानों और समाज के बुद्धिजीवियों की ओर से लगातार विरोध जताया जा रहा है। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में किसानों एवं बुद्धिजीवी समाजसेवियों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पावर प्लांट के परियोजना प्रमुख राजीव गोयल से मुलाकात कर समस्याओं को उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन परियोजना प्रमुख को सौंपा। इस दौरान परियोजना प्रमुख की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार एवं नौकरी में प्राथमिकता देने की बात भी कही गई। बताया गया कि बैठक के दौरान दिलीप मिश्रा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को […]

Noimg

Bhagalpur: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, अजगैबीनाथ के बाद नमामि गंगे घाट भी जलमग्न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट पानी, श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी; घाट को बंद करने की बन रही स्थिति भागलपुर। गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। सुल्तानगंज में गंगा नदी खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है। बढ़ते जलस्तर का असर अब गंगा घाटों और आसपास के इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। इसके बाद गंगा का पानी तेजी से नमामि गंगे घाट की ओर फैल रहा है। स्थिति यह है कि नमामि गंगे घाट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट पानी बह […]

Noimg

Bhagalpur: घर डूबे तो छत नहीं, अब नाव ही सहारा! 50 हजार लोगों की जिंदगी पानी पर, शरण के लिए भी जद्दोजहद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा का पानी बढ़ा तो दियारा की जिंदगी भी जैसे ठहर गई। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीछे का इलाका अब पानी के घेरे में है। शंकरपुर, चौवनिया, दारापुर, रत्तीपुर, बैरिया और अजमेरीपुर समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। करीब 50 हजार की आबादी इस बाढ़ की मार झेल रही है।हालात ऐसे हैं कि जिन गलियों में कभी बच्चे दौड़ते थे, वहां अब नाव चल रही है। घरों में पानी घुसने के बाद लोग जरूरी सामान, बच्चों और मवेशियों को लेकर ऊंचे और सुरक्षित ठिकानों की ओर निकल रहे हैं। सड़कें और संपर्क मार्ग डूबने से रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बाढ़ का पानी ही नहीं, रास्ते भी […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा-कोसी का पानी दे रहा चेतावनी! कहलगांव में खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर ऊपर नदी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार में गंगा और कोसी का तेवर एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगा है। बुधवार दोपहर 2 बजे की जलस्तर रिपोर्ट में कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से 0.81 मीटर ऊपर बहती मिली। यह राज्य के दर्ज 31 प्रमुख जलमापी केंद्रों में खतरे के निशान के मुकाबले सबसे अधिक बढ़ा हुआ जलस्तर है।पटना के गांधीघाट पर भी गंगा खतरे के निशान से 0.80 मीटर ऊपर है, जबकि हथीदह में 0.78 मीटर और दीघाघाट में 0.11 मीटर ऊपर पानी दर्ज किया गया है।कहलगांव में बढ़ता पानी, पटना में भी दबाव:कहलगांव में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 0.12 मीटर बढ़ा है। यानी नदी सिर्फ खतरे के निशान के ऊपर ही नहीं है, बल्कि पानी बढ़ने का सिलसिला […]

Noimg

Purnia: संगठनात्मक तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक, स्व. प्रवीण सिंह कुशवाहा को दी गई श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिला कांग्रेस कमिटी भागलपुर की ओर से बुधवार को कांग्रेस भवन, दीपनगर में आगामी प्रदेश निर्देशित कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान ने किया।बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रखंड स्तर पर कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों ने कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक तैयारियों और रणनीति पर विचार-विमर्श किया।बैठक से पूर्व भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेसजनों […]