Month: August 2026

Noimg

Purnia: आम्रपाली प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन सोहर लोकगीत एवं पामरिया नृत्य का दिया गया प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के तत्वावधान में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, पूर्णिया में आयोजित 15 दिवसीय विलुप्तप्राय लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं को बिहार की समृद्ध लोक सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी सोहर लोकगीत एवं पामरिया लोकनृत्य की विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान लोकगीत की प्रशिक्षिका चांदनी शुक्ला ने प्रतिभागियों को सोहर लोकगीत की पारंपरिक गायन शैली, प्रस्तुति एवं लोकजीवन में इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, लोकनृत्य के प्रशिक्षक एवं आम्रपाली पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ कलाकार अमित कुमार ने प्रशिक्षुओं को पामरिया नृत्य की विभिन्न मुद्राओं, ताल-लय, पद संचालन एवं प्रस्तुति की बारीकियों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर जिला […]

Noimg

Purnia: ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल हुए जितेंद्र यादव, सेवा स्टॉल लगाकर अकीदतमंदों की सेवा की- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को सीरत-उन-नबी कमेटी के बैनर तले जुलूस निकाला गया। जुलूस में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव भी शामिल हुए। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों की सेवा के लिए महापौर विभा कुमारी एवं जितेंद्र यादव की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लाइन बाजार में सेवा स्टॉल लगाया गया था। जितेंद्र यादव सुबह से अपने समर्थकों के साथ सेवा स्टॉल पर मौजूद रहे और जुलूस में शामिल लोगों को पानी, शरबत एवं जूस पिलाकर सेवा की। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत भी किया। जुलूस की अगुवाई कर रहे मुफ्ती मो. जुबैर आलम सिद्दीकी, मौलाना कुतुबुद्दीन अशरफी, हाजी अहसान, कमेटी के सचिव मो. सोहेल जावेद उर्फ राजू […]

Noimg

Bhagalpur: आईआईटी-जेईई 2027 की तैयारी के लिए टेक्नो पॉइंट में निशुल्क कोचिंग की पहल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास से शुरू हुई व्यवस्था, लक्ष्य के प्रति ईमानदार व मेहनती विद्यार्थियों का होगा चयन भागलपुर। जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास से शहर के प्रतिष्ठित टेक्नो पॉइंट में आईआईटी-जेईई 2027 की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। यह पहल टेक्नो पॉइंट के निदेशक इंजीनियर अंशु सिंह के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। ज्ञात हो कि टेक्नो पॉइंट भागलपुर का पहला कोचिंग संस्थान है, जो विगत 30 वर्षों से विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई एवं नीट की तैयारी करा रहा है। अब टेक्नो पॉइंट की ओर से जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। संस्थान के निदेशक इंजीनियर अंशु सिंह स्वयं आईआईटियन हैं और विगत […]

Noimg

Naugachia: राजकीय डिग्री महाविद्यालय रंगरा चौक में आयोजित हुआ ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । राजकीय डिग्री महाविद्यालय, रंगरा चौक में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सहायक प्राध्यापक (संविदा) डॉ. गुलशन कुमार रजक ने विद्यार्थियों को पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में बताया तथा इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. नवीन कुमार नीरज, पुष्पा कुमारी, कुमार गौरव, राजीव कुमार, डॉ. समीर कुमार, सौरभ कुमार एवं प्रिया कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। पुलिस पदाधिकारी राम दयाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं आवश्यक जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सहायक […]

Noimg

Naugachia: जीबी कॉलेज में आयोजित हुआ ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल, विद्यार्थियों को ‘सहयोग पोर्टल’ की दी गई जानकारी नवगछिया। बिहार सरकार की पहल के अंतर्गत मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को जी.बी. कॉलेज, नवगछिया में ‘एकता, समानता, जीवन आसान’ की भावना को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक समस्याओं और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सत्येन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र-छात्रा को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक कठिनाई न हो, […]

Noimg

Naugachia: गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी, खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या-7 के पास मंगलवार शाम गंगा का जलस्तर 32.07 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 31.60 मीटर है। इस तरह गंगा खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंध की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तटबंध पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिन स्थानों पर रेनकट हुआ था, वहां एनसी बोरा डालकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। वहीं, गोपालपुर के बलमतर बांध पर भी पानी का दबाव बना हुआ है। इसे देखते हुए जदयू नेता प्रमोद चौबे ने प्रशासन से बलमतर बांध […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया हाई स्कूल के सामने खुला Kangen Water का नया आउटलेट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

Homes Eleven के माध्यम से शुरू हुआ केंद्र, Live Demo के जरिए लोगों को दी जा रही उत्पाद की जानकारी नवगछिया। शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य एवं शुद्ध पेयजल से जुड़ी नई पहल के रूप में नवगछिया हाई स्कूल के सामने Kangen Water का नया आउटलेट शुरू किया गया है। आउटलेट का संचालन Homes Eleven के माध्यम से किया जा रहा है। आउटलेट पर Kangen Water की विशेषताओं और इसके उपयोग से संबंधित जानकारी लोगों को दी जा रही है। ग्राहकों के लिए Live Demo की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से लोग स्वयं इसकी प्रक्रिया और उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Homes Eleven की ओर से Kangen Water को प्रकृति से प्रेरित ताजगी, […]

Noimg

Naugachia: प्रेम प्रसंग की गलत अफवाह फैलाने के आरोप में युवक समेत तीन की बेरहमी से पिटाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर गलत अफवाह फैलाने के आरोप में एक युवक समेत तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में तीनों के सिर में चोट लगी है। घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान राघोपुर निवासी 18 वर्षीय सूदन कुमार, बुधन दास और 60 वर्षीय रोशन दास के रूप में हुई है। घायल पक्ष के अनुसार, गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक द्वारा गलत अफवाह फैलाए जाने की बात सामने आई थी। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर […]

Noimg

Naugachia: जंग साफ करने के दौरान हाथ से छूटी मशीन, मजदूर का पैर हुआ गंभीर रूप से जख्मी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। ट्रैक्टर में लगे जंग को साफ करने के दौरान मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जंग साफ करने वाली मशीन अचानक मजदूर के हाथ से छूट गई और उसके बाएं पैर में जा लगी। मशीन की चपेट में आने से मजदूर का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल मजदूर की पहचान भवानीपुर साहू टोला निवासी पप्पू साह, पिता महेश्वर साह, के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार की सुबह पप्पू साह ट्रैक्टर के डाला में लगी जंग को मशीन की मदद से साफ कर रहा था। वह मशीन से ट्रैक्टर के डाला पर लगी जंग को हटा रहा था। इसी दौरान अचानक मशीन अनियंत्रित होकर उसके हाथ से छूट गई और सीधे उसके […]

Noimg

Naugachia: प्रेम विवाह के बाद महिला से मारपीट, सिर फटा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के शंकरपुर में मंगलवार को 23 वर्षीय सोनी देवी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि अलग जाति में प्रेम विवाह करने के कारण ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता है। पति के घर पर नहीं रहने के दौरान सास संगीता देवी और ससुर शिव साह ने लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसका सिर फट गया और हाथ में भी चोट आई। घायल सोनी देवी को उसके पति गुलशन शाह ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के दो बच्चे हैं। सोनी देवी ने आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर पहले भी पति-पत्नी के साथ मारपीट करते रहे हैं। महिला ने […]