Month: August 2026

Noimg

Naugachia: दो सौतनों की आपसी मारपीट में सास-ससुर भी हुए चोटिल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ढोलबज्जा के मिल्की टोला में विवाद के बाद मची अफरा-तफरी, डायल-112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया नवगछिया। कोसी पार ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के मिल्की टोला वार्ड संख्या-1 में दो सौतनों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे सास-ससुर के साथ भी मारपीट की गई। घायल महिला की पहचान निभा कुमारी, पति अखिलेश मंडल, के रूप में हुई है। निभा कुमारी ने आरोप लगाया कि उसकी सौतन कंचन देवी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में निभा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोशी की स्थिति में पहुंच गई। घटना की सूचना डायल-112 की टीम को मिली। मौके पर […]

Noimg

Naugachia: पानी घटा तो राघोपुर में लौटी राहत की सांस, चार सामुदायिक रसोई से थामी गई मुश्किल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ काजीकोरैया – राघोपुर मार्जिनल बांध के कटाव के बाद प्रशासन अलर्ट, पांच वार्डों में राहत व्यवस्था। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। काजीकोरैया – राघोपुर मार्जिनल बांध में कटाव और जलप्रवाह से पैदा हुई चिंता के बीच मंगलवार को राघोपुर के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई। प्रभावित इलाके में जलस्तर घटने लगा है, जिससे हालात में सुधार के संकेत मिले हैं। हालांकि प्रशासन ने खतरे को देखते हुए निगरानी और राहत कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती है।कटाव से पैदा हुई स्थिति का असर वार्ड संख्या 05, 06, 07, 08 और 09 में है। इन इलाकों में प्रशासन की नजर लगातार बनी हुई है। प्रभावित लोगों की जरूरतों के मुताबिक राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही […]

Noimg

Bhagalpur: किशोरियों ने सीखा नेतृत्व का पाठ, लैंगिक समानता पर खुलकर हुई चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था समवेत की ओर से रविवार को खैरपुर, खरीक में ‘किशोरी क्षमता वर्धन, प्रेरणा नेतृत्व एवं सामुदायिक भागीदारी’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संत कबीर प्रेरणा केंद्र नन्हकार, महात्मा गांधी प्रेरणा केंद्र नवादा, अंबेडकर प्रेरणा केंद्र खैरपुर तथा सावित्रीबाई फुले प्रेरणा केंद्र नरकटिया की करीब 50 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के मुख्य स्रोत व्यक्ति समवेत के निदेशक विक्रम और संस्कृतिकर्मी वर्षा ऋतु रहे। विभिन्न सत्रों के दौरान किशोरी नेतृत्व, लैंगिक विषमता के विभिन्न आयाम, लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने वाले कारकों तथा किशोरियों के नेतृत्व और आगे बढ़ने में आने वाली सामाजिक एवं व्यवहारिक बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समवेत के निदेशक विक्रम ने कहा कि लैंगिक […]

Noimg

Bhagalpur: 60 साल पुराने कुआ नाला पुल पर हथौड़े चलने लगे, लेकिन कहलगांव की राह कब खुलेगी !- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कुआ नाला पुल को 3 अगस्त को क्षतिग्रस्त घोषित किया गया था। इसके बाद पुल पर बड़े वाहनों के साथ चारपहिया और तीनपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। फिलहाल सिर्फ बाइक, साइकिल और पैदल यात्रियों को पुल से गुजरने की अनुमति है। प्रदीप विद्रोही। भागलपुर। कहलगांव के लोगों के लिए मंगलवार को कुआ नाला पुल पर हथौड़े तो चले, लेकिन बंद रास्ते के खुलने की उम्मीद अभी भी दूर नजर आ रही है। करीब छह दशक पुराने एनएच-80 के कुआ पुल की मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हुआ है। फिलहाल पुल पर तीन मजदूर लोहे के एक्सपेंशन ज्वाइंट तक पहुंचने के लिए ऊपरी सतह की कंक्रीट काटने में जुटे हैं। पुल की हालत ऐसी है कि […]

Noimg

Bhagalpur: हरियाली के पेशे से आई खुशहाली, ब्यूटी बिहारी बनीं ग्रामीण महिला उद्यमिता की अद्भुत मिसाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिले के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के सियारगढ़ गांव की रहने वाली ब्यूटी बिहारी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और बदलाव की सशक्त मिसाल बन चुकी हैं। कभी घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ब्यूटी आज ‘दीदी की नर्सरी’ की सफल उद्यमी और जीविका की सामुदायिक उत्प्रेरक के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। ब्यूटी बिहारी के पति नवीन कुमार सिंह खेती-किसानी का कार्य करते हैं। सीमित जमीन और पारंपरिक खेती के कारण परिवार की आय सीमित थी। घरेलू जिम्मेदारियों और सामाजिक संकोच के कारण ब्यूटी के लिए घर से बाहर निकलकर स्वतंत्र रूप से काम करना भी आसान नहीं था। ऐसे समय में जीविका से जुड़ना उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत साबित हुआ।जीविका […]

Noimg

Bhagalpur: ब्राउन शुगर के खिलाफ गांव की हुंकार,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बच्चों से महिलाओं तक ने संभाला मोर्चा @ चार किलोमीटर तक निकली जागरूकता रैली, किशोरों को नशा छोड़ने की दिलाई शपथ। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहलगांव अनुमंडल के घोघा थाना क्षेत्र का जानीडीह पंचायत रविवार की देर शाम एक अलग तस्वीर पेश कर रहा था। हाथों में जागरूकता का संदेश और जुबां पर ब्राउन शुगर के खिलाफ आवाज – गांव की महिलाएं, स्कूली बच्चे और ग्रामीण एक साथ सड़क पर उतर आए। मौका था सूखा नशा ब्राउन शुगर (BS) के खिलाफ जागरूकता अभियान का।जानीडीह पंचायत के कुलकुलिया गांव से शुरू हुई यह रैली करीब चार किलोमीटर का सफर तय करते हुए घोघा थाना पहुंची। रैली का नेतृत्व जानीडीह ग्राम कचहरी की सरपंच लवली भूषण ने किया। खास बात यह रही कि […]

Noimg

Bhagalpur: कहलगांव रेलवे स्टेशन पर महिला का मोबाइल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

छीनने की दो घटना, वृद्ध व युवक पकड़ा गया प्रदीप विद्रोही भागलपुर। इन दिनों कहलगांव में मोबाईल चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। हाट, बाजार हो या रेलवे-स्टेशन हर जगह ऐसे चोर सक्रिय है। यह चोर पल झपकते ही राहगीरों के पैकेट से मोबाईल उड़ा ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में कहलगांव रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दो मोबाईल चोरी की घटना को चोर अंजाम देने के क्रम में यात्री के हत्थे चढ गया। दोनों घटना में महिला से मोबाइल छीनने की कोशिश का मामला सामने आया। घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध वृद्ध व युवक चोर को पकड़ लिया। बाद में मौके पर मौजूद RPF (रेलवे सुरक्षा बल) के जवानों ने […]

Noimg

Bhagalpur: सात साल की उम्र, 15 घंटे की डाकबम यात्रा: नन्हे कृष्णा ने रच दी आस्था की अनोखी कहानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। उम्र महज सात साल, लेकिन हौसला ऐसा कि बड़ों के कदम भी ठिठक जाएं। लखीसराय के संतर मोहल्ला निवासी नन्हे कृष्णा कुमार ने आस्था, संकल्प और अद्भुत जज़्बे की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।कृष्णा कुमार, पिता वाल्मीकि मोदी, ने डाकबम बनकर सुल्तानगंज से गंगाजल उठाया और लगातार कठिन यात्रा करते हुए महज 15 घंटे में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जल अर्पित किया।आमतौर पर डाकबम यात्रा को शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन माना जाता है। ऐसे में महज सात वर्ष की उम्र में कृष्णा का इस यात्रा को पूरा करना अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है। नन्हे कदम, बड़ा संकल्प:सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा […]

Noimg

Bhagalpur: 220 एकड़ जमीन और 500 करोड़ के बाद भी इंतजार क्यों ! सबौर से विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय शुरू करने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विधायक ई० शुभानंद मुकेश ने एक अलग रास्ता सुझाया है – जब तक अंतीचक में स्थायी कैंपस तैयार नहीं होता, तब तक सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के परिसर से विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का अस्थायी संचालन शुरू किया जाए। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला की ऐतिहासिक धरती पर केंद्रीय विश्वविद्यालय का सपना अब सिर्फ ईंट-पत्थर के परिसर से नहीं, बल्कि कक्षाओं की शुरुआत से पूरा करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थायी परिसर के निर्माण में हो रही देरी के बीच कहलगांव विधायक ई० शुभानंद मुकेश ने एक अलग रास्ता सुझाया है – जब तक अंतीचक में स्थायी कैंपस तैयार नहीं होता, तब तक सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के परिसर से विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का अस्थायी […]

Noimg

Bhagalpur: अब छात्राओं की समस्या नहीं रहेगी ‘फाइलों’ में – एसएम कॉलेज में शुरू हुआ समाधान का नया रास्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। छात्राओं की शिकायतें और समस्याएं अब सिर्फ आवेदन देकर इंतजार करने तक सीमित नहीं रहेंगी। समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एसएम कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया और कॉलेज प्रशासन ने उनकी समस्याओं को सुनने तथा निर्धारित समय-सीमा में समाधान की दिशा में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत शुरू किए गए इस शिविर की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य प्रो. निशा झा ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर छात्राओं के लिए अपनी समस्याओं को सीधे सामने रखने का प्रभावी मंच है। प्राप्त शिकायतों के त्वरित निपटारे का प्रयास किया जाएगा।प्राचार्या ने छात्राओं को शिविर के उद्देश्य और […]