Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: कहलगांव में अब रुकेगी हावड़ा – नटेसर स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहलगांव के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 03029/03030 हावड़ा – नटेसर – हावड़ा स्पेशल ट्रेन का कहलगांव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का फैसला किया है। यह सुविधा अगस्त के अंतिम सप्ताह से प्रभावी होगी।रेलवे के अनुसार, 03029 हावड़ा – नटेसर स्पेशल 26 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली यात्राओं में कहलगांव स्टेशन पर सुबह 5:46 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 5:48 बजे रवाना होगी। वहीं, 03030 नटेसर – हावड़ा स्पेशल 27 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली यात्राओं में कहलगांव स्टेशन पर 20:40 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति में इसके प्रस्थान का समय […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार की नदियों में उतार-चढ़ाव: 31 स्टेशनों के आंकड़ों ने खोली बाढ़ की नई तस्वीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ गंगा के कई स्टेशनों पर पानी बढ़ा है। गांधीघाट पर जलस्तर 49.54 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के निशान से 0.94 मीटर नीचे है। हाथीदह में 0.08 मीटर, भागलपुर में 0.13 मीटर और कहलगांव में 0.19 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार में नदियों का मिजाज एक जैसा नहीं है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के 25 अगस्त की दोपहर 2 बजे के आंकड़े बताते हैं कि जहां कई नदियों का जलस्तर घट रहा है, वहीं कुछ प्रमुख स्टेशनों पर पानी फिर चढ़ने लगा है। सबसे अहम बात यह है कि खतरे के निशान से ऊपर पानी वाले स्टेशन भी मौजूद हैं, जबकि कई जगह जलस्तर खतरे के निशान के काफी नीचे है।31 स्टेशनों के आंकड़ों […]

Noimg

Bhagalpur: कभी इस करवट, कभी उस करवट: गोपाल मंडल की राजनीति का ऊंट आखिर किस करवट बैठेगा!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ दिल्ली में पप्पू यादव से मुलाकात, पटना में तेजस्वी यादव से भेंट के बाद सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म; बेटे आशीष मंडल को राजनीतिक मंच देने की कवायद फिलहाल स्थिर। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कभी अपने बयानों और विवादित कार्यशैली के लिए चर्चित रहे पूर्व विधायक गोपाल मंडल इन दिनों खूब करवट ले रहे हैं। राजनीति में मौसम का मिजाज कब बदल जाए, यह बताना मुश्किल है। और अगर मामला गोपाल मंडल का हो, तो करवट का इंतजार करने वालों की कमी नहीं। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक रहे नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को लेकर अब चर्चा तेज है कि क्या वे 2029 के लोकसभा चुनाव में भागलपुर सीट से महागठबंधन के संभावित […]

Noimg

Bhagalpur: 12 शिवलिंगों से सजा अद्भुत शिवधाम भद्रेश्वरनाथ महादेव: 8वीं शताब्दी की विरासत, 153 सीढ़ियों की कठिन चढ़ाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भद्रेश्वरनाथ महादेव मंदिर: आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव अनुमंडल स्थित प्राचीन आस्था, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य को अपने भीतर समेटे भद्रेश्वरनाथ महादेव मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर की स्थापना आठवीं शताब्दी में पाल वंश के शासक धर्मपाल के पौत्र नारायणपाल द्वारा कराई गई थी। लाल मोरंग की दानेदार मिट्टी से भरपूर इस पहाड़ी तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 153 से 157 सीढ़ियों की चढ़ाई-उतराई करनी पड़ती है। यह कठिन यात्रा पूरी कर भगवान शिव के दर्शन करना श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव बन जाता है। सावन माह और शिवरात्रि के अवसर पर इस मंदिर में श्रद्धालुओं की […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा के तेवर ने रोक दिया विक्रमशिला सेतु का अगला कदम, बेली ब्रिज हटाने का फैसला टला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 28 अगस्त से शुरू होना था डी-लॉन्चिंग, चार सप्ताह के लिए टला काम; नदी का जलस्तर बना वजह।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा के ऊंचे जलस्तर ने विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज हटाने की तैयारियों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। आम लोगों के सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था में संभावित दिक्कतों को देखते हुए बेली ब्रिज की प्रस्तावित डी-लॉन्चिंग को चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी जिला प्रशासन ने दी है।पहले बेली ब्रिज को 28 अगस्त 2026 से डी-लॉन्च करने की योजना थी। अब यह काम निर्धारित तिथि पर शुरू नहीं होगा। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से जारी पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई […]

Noimg

Purnia: रामबाग शक्ति केंद्र पर भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वा पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मध्य भाग के अंतर्गत रामबाग शक्ति केंद्र पर मंगलवार को मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका शामिल हुए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीज सिंह ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक विजय खेमका ने प्रमुख कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ को […]

Noimg

Purnia: KYP केंद्र संचालकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पटना के कंकड़बाग में जुटे बिहार के 1700 केंद्र संचालक, 9 महीने से नामांकन बंद रहने और मानदेय नहीं मिलने का लगाया आरोप पटना। बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कुशल युवा प्रोग्राम (KYP) के केंद्र संचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से पटना के कंकड़बाग स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। बिहार के करीब 1700 KYP केंद्र संचालकों ने सरकार से अपने केंद्रों में जल्द से जल्द नए नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने तथा लंबित भुगतान सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। धरना प्रदर्शन के दौरान केंद्र संचालकों ने कहा कि पिछले करीब 9 महीनों से उनके केंद्रों में नामांकन की प्रक्रिया बंद है। संचालकों का आरोप है […]

Noimg

Purnia: क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स पाठ्यक्रम को लेकर छात्रों में बढ़ा असंतोष- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कुलपति को आवेदन सौंपकर पाठ्यक्रम पुनः शुरू करने की मांग, छात्र नेता पीयूष पुजारा ने कहा—मामला सीधे छात्रों के भविष्य से जुड़ा पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स पाठ्यक्रम को लेकर छात्रों के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है। पाठ्यक्रम से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखित आवेदन सौंपकर इसे पुनः शुरू करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि यह पाठ्यक्रम उनके करियर, रोजगार और भविष्य से सीधे जुड़ा है। ऐसे में इसे बंद करना अथवा अनिश्चित स्थिति में रखना उनके हितों के खिलाफ है। छात्रों ने आवेदन में बताया कि क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स एक व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रम है, जिसका संबंध स्वास्थ्य सेवाओं से है। वर्तमान समय में इस क्षेत्र की उपयोगिता […]

Noimg

Purnia: दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति पर मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ब्रह्माकुमारीज़ पूर्णिया शाखा में आयोजित कार्यक्रम में दादी जी के जीवन, आध्यात्मिक सेवा और विश्व शांति के संदेश को किया गया याद पूर्णिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय, पूर्णिया शाखा के सभागार में संचालिका बी.के. मुकुटमणि जी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू, राजस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति को ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दादी प्रकाशमणि जी के जीवन, आध्यात्मिक योगदान और विश्व शांति के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में बी.के. मुकुट दीदी ने दादी प्रकाशमणि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादी प्रकाशमणि जी का जन्म 2 सितंबर 1922 को हैदराबाद, सिंध (अब पाकिस्तान) में हुआ था। […]

Noimg

Naugachia: चौथी व अंतिम सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा जगतपति नाथ महादेव मंदिर, देर रात तक गूंजे भोलेनाथ के भजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सावन मास की चौथी व अंतिम सोमवारी पर नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में मिनी डाक बम, कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगतपति नाथ महादेव का विधि-विधान से पूजन कर गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। विशेष पूजा-अर्चना और […]