Month: August 2026

Noimg

Naugachia: हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची डायल-112 टीम, कांवरिया समेत तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कांवरिया समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से घायलों को प्राथमिक उपचार मिल सका। डायल-112 के पदाधिकारी रामराज सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने घायलों की स्थिति का जायजा लिया और बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल वीरेंद्र कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (JLNMCH), भागलपुर रेफर […]

Noimg

Naugachia: पूर्व सांसद ने पूछा – सुरक्षा कार्यों की निगरानी कौन कर रहा था?- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीनवगछिया। राघोपुर में गंगा ने तटबंध तोड़ा तो सोमवार को सरकार की नजर भी इलाके पर पहुंची। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गंगा क्षेत्र में करीब 70 मीटर तटबंध ध्वस्त होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवाई सर्वेक्षण कर कटाव और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुल का भी निरीक्षण किया। तटबंध टूटने के बाद प्रशासन और पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। लेकिन मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण के बीच तटबंध की जमीनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी तेज हो गए हैं। तटबंध टूटने से खरीक प्रखंड के दक्षिणी हिस्से में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों और खेतों की ओर बढ़ रहा है, जिससे हजारों लोगों पर […]

Noimg

Naugachia: पानी गिराने के विवाद में मारपीट, एक आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र के ढोढिया गांव में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान ढोढिया निवासी सुबोध मंडल, पिता स्व. खोखा मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को वादी अंकित कुमार ने नदी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पानी गिराने को लेकर हुए विवाद के दौरान सुबोध मंडल समेत पांच-छह लोगों ने उनके और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट की घटना में परिवार के कुछ सदस्यों को चोट भी आई थी। आवेदन के आधार पर नदी थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने […]

Noimg

Naugachia: जातिसूचक गाली का विरोध करने पर युवक से मारपीट, चाकू से हमला कर किया जख्मी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सावन की अंतिम सोमवारी की रात लोकमानपुर मोड़ के पास आयोजित गाना-बजाना एवं डांस कार्यक्रम के दौरान रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जातिसूचक गाली देने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घटना को लेकर लोकमानपुर निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार दास ने एससी-एसटी थाना में आवेदन देकर चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आशीष कुमार दास ने अपने आवेदन में बताया कि 23 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने ग्रामीण पंकज दास और राजीव दास के साथ लोकमानपुर मोड़ फोरलेन के पास आयोजित कार्यक्रम देखने गया था। इसी दौरान वह मनीष कुमार ठाकुर से […]

Noimg

Naugachia: बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठग ने युवक से 1.21 लाख रुपये ठगे, APK लिंक भेजकर बनाया शिकार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भवनपुरा निवासी एक युवक को साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर झांसे में लिया और उसके बैंक खाते से कुल 1,21,688 रुपये की साइबर ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित मिथुन कुमार (30) ने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित मिथुन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 22 अगस्त की शाम करीब चार बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को यूको बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि मिथुन के बैंक खाते से दो लाख रुपये भेजे जा रहे हैं, लेकिन किसी कारण से लेन-देन […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया के धर्मचंद भगत ने योग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, जिले का नाम किया रोशन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य योगा खेल प्रतियोगिता 2026 में नवगछिया के धर्मचंद भगत ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नवगछिया एवं भागलपुर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि बिहार राज्य योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन 22 एवं 23 अगस्त 2026 को मुंगेर स्थित इंडोर स्टेडियम में किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। धर्मचंद भगत ने सीनियर वर्ग में भागलपुर जिले की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि को नवगछिया के लिए गौरव का क्षण माना […]

Noimg

Naugachia: चोरी गई पिकअप 48 घंटे में बरामद, कटिहार से एक आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई पिकअप वाहन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने कटिहार जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गापुर गोशाला, प्रेमनगर, थाना मिर्चाबाड़ी, जिला कटिहार निवासी प्रेमराज कुमार, पिता मनोज राम उर्फ देवनारायण राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को वादी अविनाश कुमार ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर पिकअप वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया कि पिकअप चालक रवि कुमार वाहन लेकर बांका से नवगछिया की ओर आ रहा था। इसी दौरान खगड़िया बस स्टैंड के समीप तीन अज्ञात लोगों ने हाथ देकर वाहन को रुकवाया। […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा का दबाव बढ़ा तो राघोपुर बांध में दरार, 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ रातभर चला बचाव अभियान, 250 मजदूरों के साथ 20 नाव और भारी मशीनरी मोर्चे पर; प्रशासन ने कहा—स्थिति नियंत्रण में। भागलपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज कटाव ने खरीक प्रखंड के काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध की सुरक्षा को एक बार फिर चुनौती दी है। सोमवार तड़के करीब 2 बजे E-Nose के डाउनस्ट्रीम में राघोपुर बांध-सह-रेलवे टैगिंग बांध का करीब 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नदी के लगातार बढ़ते दबाव के बीच प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटी हैं। यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।कटाव के बाद दोनों कट एंड को सुरक्षित रखने और पानी के फैलाव को रोकने के लिए रिंग बांध का निर्माण शुरू […]

Noimg

Bhagalpur: राघोपुर में बांध ध्वस्त, मंत्री के घर घुसा पानी, सीएम ने ली जानकारी, अफसरों ने मौके पर डाला डेरा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बीती रात 2:30 बजे मिली सूचना के बाद मचा हड़कंप, कजिकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध पर युद्धस्तर पर बचाव कार्य। प्रशासन ने कहा-घबराने की जरूरत नहीं।राघोपुर का बांध ध्वस्त होने के बाद ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल का घर जलमग्न व गांव में पानी फैल गया। खास बात यह है कि ऊर्जा मंत्री और पथ निर्माण विभाग मंत्री – दोनों का गृह क्षेत्र खरीक प्रखंड से जुड़ा है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर / नवगछिया । रात का सन्नाटा था। घड़ी की सुई करीब ढाई बजे पहुंची थी। तभी नवगछिया अनुमंडल के खरीक अंचल में कजिकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध से कटाव की खबर ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। नींद उड़ना भी लाज़मी था कारण कटाव के बाद बदलती धार ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के घर […]

Noimg

Bhagalpur: रात के डेढ़ बजे फर्स्ट ईयर हॉस्टल में पहुंचे सेकंड ईयर के छात्र, रैगिंग के आरोप से मचा हड़कंप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कुछ छात्र मुंह ढककर पहुंचे हॉस्टल, रोकने पहुंची फैकल्टी से भी हुई तनातनी; 15 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) के फर्स्ट ईयर हॉस्टल में शनिवार की रात अचानक माहौल गरमा गया। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे सेकंड ईयर के कुछ छात्र प्रथम वर्ष के छात्रों के हॉस्टल में पहुंच गए। रैगिंग की आशंका से छात्रों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद कुछ छात्र मुंह ढककर हॉस्टल पहुंचते नजर आए, जिससे कैंपस में चर्चा और चिंता दोनों बढ़ गई। मामले की सूचना मिलते ही कॉलेज के फैकल्टी सदस्य हॉस्टल पहुंचे। यहां छात्रों और फैकल्टी के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, रैगिंग रोकने के दौरान […]