Month: August 2026

Noimg

Naugachia: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ भाकपा की पदयात्रा, दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर महंगाई, बेरोजगारी और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने गांव, बाजार, चौक-चौराहों पर आम लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आगामी आंदोलन में भागीदारी की अपील की। पदयात्रा के दौरान सैदपुर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि इन जनसमस्याओं के समाधान और बदलाव की मांग को लेकर 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर […]

Noimg

Naugachia: मानदेय भुगतान नहीं होने पर शिक्षा स्वयंसेवकों ने जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर नवगछिया अनुमंडल शिक्षा स्वयंसेवक संघ की बैठक मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय तिरासी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा स्वयंसेवक संघ के सचिव पलटन रजक ने की, जबकि संचालन राकेश कुमार रजक ने किया। बैठक में अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षा स्वयंसेवकों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई। शिक्षा स्वयंसेवकों ने कहा कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय जारी नहीं किया गया तो जिले के सभी शिक्षा स्वयंसेवक सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अनुमंडल अध्यक्ष […]

Noimg

Naugachia: लगातार बढ़ रहा गंगा-कोसी का जलस्तर, तटबंध सुरक्षित; विभाग ने बढ़ाई निगरानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी इलाकों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और कहीं से भी किसी प्रकार के कटाव या रिसाव की सूचना नहीं है। विभागीय अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्माईलपुर-बिंदटोली स्थित स्पर संख्या-7 पर सोमवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 30.36 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी स्तर 30.60 मीटर तथा खतरे का स्तर 31.60 मीटर निर्धारित है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय में ध्यान पर विशेष सत्र, छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य का दिया संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

इंडक्शन कार्यक्रम के तहत टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक इं. अंशु कुमार सिंह ने बताया ध्यान का महत्व, कराया व्यावहारिक अभ्यास भागलपुर। भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में नामांकित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत ध्यान (मेडिटेशन) पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक इं. अंशु कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को ध्यान के महत्व, उसके वैज्ञानिक लाभ और जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपने संबोधन में इं. अंशु कुमार सिंह ने कहा कि ध्यान केवल मानसिक शांति का माध्यम नहीं, बल्कि एकाग्रता, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन की प्रभावी साधना है। […]

Noimg

Naugachia: चोरी का मोबाइल खरीदने वाला गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ फोन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। चोरी का मोबाइल खरीदकर अपने पास रखने के मामले में नवगछिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. असफाक, निवासी काझा गणेशपुर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चोरी के मोबाइल की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज […]

Noimg

Naugachia: शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को समझाना पड़ा महंगा, भाई की लाठी-डंडे से पिटाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को समझाना उसके ही भाई को महंगा पड़ गया। आरोप है कि समझाने से नाराज युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर अपने भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल की पहचान चंदन कुमार, पिता देवेंद्र मंडल, के रूप में हुई है। वहीं मारपीट का आरोप उसके भाई बंटी कुमार, पिता देवेंद्र मंडल, पर लगाया गया है। परिजनों के अनुसार, बंटी कुमार शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था। इसी दौरान उसके भाई चंदन कुमार ने उसे समझाने और शांत कराने का प्रयास किया। आरोप […]

Noimg

Naugachia: जानवर चराने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-भाला चलने से पांच घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मंगलवार को जानवर चराने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-भाला से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। घायलों में एक पक्ष के रुदल यादव (30 वर्ष), पिता बिंदेश्वरी यादव, पिंटू यादव (22 वर्ष), पिता बिंदेश्वरी यादव तथा जागो देवी, पति बिंदेश्वरी यादव शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से अंग्रेज कुमार (26 वर्ष), पिता दिलीप यादव तथा रितेश कुमार (27 वर्ष), पिता दिलीप यादव घायल […]

Noimg

Naugachia: खेलने के दौरान 5 रुपये का सिक्का गले में फंसा, 14 वर्षीय किशोर मायागंज रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। खेल-खेल में मुंह में 5 रुपये का सिक्का रखना एक किशोर के लिए भारी पड़ गया। सिक्का अचानक गले में फंस जाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना श्रीपुर गांव की है। घायल किशोर की पहचान सूरज कुमार (14 वर्ष), पिता शंभू सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि सूरज खेलते समय 5 रुपये का सिक्का मुंह में रखकर खेल रहा था। इसी दौरान सिक्का अचानक उसके गले में फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल उसे अनुमंडल […]

Noimg

Bhagalpur: जिला स्कूल में ‘साइबर स्मार्ट ट्यूसडे’ कार्यक्रम, एसएसपी ने छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को भागलपुर के जिला स्कूल में ‘साइबर स्मार्ट ट्यूसडे’ के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतुलेश झा तथा साइबर थाना की टीम ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी कभी साझा न करें। उन्होंने बताया […]

Noimg

Bhagalpur: फोन की घंटी ने भटकाया ध्यान, दुकान के काउंटर से करीब एक लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र के शेरमारी बाजार में दिनदहाड़े एक कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। चोर ने बड़ी ही शातिराना तरीके से दुकानदार का ध्यान भटकाया और कुछ ही मिनटों में दुकान के काउंटर से नकदी व पर्स लेकर फरार हो गया। दुकानदार के अनुसार चोरी गए नकद, पर्स और उसमें रखे जरूरी दस्तावेजों समेत कुल नुकसान करीब एक लाख रुपये का हुआ है। पीड़ित दुकानदार मुन्ना चौधरी ने बताया कि वह अपनी कपड़े की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करने के बाद वह दुकान के अंदर अपनी पत्नी को फोन देने चले गए। इसी बीच एक व्यक्ति दुकान में दाखिल हुआ और […]