Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय किसान की मौत, दो युवक गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र के मोमलखा गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 70 वर्षीय किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका भागलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मोमलखा गांव निवासी वकील मंडल (70), पिता स्वर्गीय चुन्नी मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को वकील मंडल अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव की सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क […]

Noimg

Bhagalpur: 24 घंटे में 2.33 लाख कांवरिए! सुलतानगंज में आस्था का सैलाब, मशीनों ने दर्ज की भक्तों की भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सुलतानगंज में श्रावणी मेले के दौरान आस्था का जनसैलाब लगातार बढ़ रहा है। गंगाजल भरकर बाबा धाम की ओर बढ़ रहे कांवरियों की भीड़ अब आंकड़ों में भी दिखाई देने लगी है। जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए दो पीपुल काउंटिंग मशीनों ने महज 23 घंटे में 2 लाख 33 हजार 124 कांवरियों की मौजूदगी दर्ज की है।प्रशासन द्वारा कांवरियों की संख्या का वैज्ञानिक तरीके से आकलन करने के लिए कृष्णगढ़ और धाधी बेलारी में पीपुल काउंटिंग मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 10 अगस्त की शाम 5 बजे से 11 अगस्त की शाम 4 बजे तक कुल 2,33,124 कांवरियों की गणना हुई।इनमें सबसे अधिक भीड़ कृष्णगढ़ क्षेत्र में दर्ज की […]

Noimg

Bhagalpur: खेत से विदेश तक जर्दालू की उड़ान को मिलेगी रफ्तार, भागलपुर के आम किसानों के लिए खुल रहे नए बाजार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर।भागलपुर का जर्दालू आम अब सिर्फ स्वाद और पहचान का सवाल नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में बिहार की ब्रांडिंग और किसानों की आमदनी बढ़ाने की संभावनाओं का भी बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। जीआई टैग प्राप्त जर्दालू आम को विदेशों तक पहुंचाने की राह में मौसम, परिवहन, गुणवत्ता और बाजार से जुड़ी चुनौतियों को लेकर भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में सवाल उठाया था। अब केंद्र सरकार के जवाब ने जर्दालू उत्पादकों और निर्यातकों के लिए कई अहम तस्वीरें साफ की हैं। लोकसभा में प्रश्न संख्या 3788 के माध्यम से सांसद ने केंद्र सरकार से जर्दालू आम के निर्यात की स्थिति, मौसम के प्रभाव, विदेशी बाजारों की आवश्यकताओं, परिवहन सुविधाओं और किसानों को मिल […]

Noimg

Bhagalpur: अमित शाह से मिले भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल, केंद्रीय सुरक्षा बल ग्रुप सेंटर और NDRF बटालियन की स्थापना की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर भागलपुर समेत आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और समग्र विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मांग-पत्र सौंपा। सांसद ने विशेष रूप से भागलपुर में किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के ग्रुप सेंटर तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की पूर्ण बटालियन की स्थायी स्थापना की मांग प्रमुखता से रखी।मुलाकात के दौरान सांसद अजय कुमार मंडल ने गृह मंत्री को भागलपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों की भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के तट पर स्थित भागलपुर के साथ-साथ नवगछिया, बांका, मुंगेर और खगड़िया जैसे इलाके प्रत्येक […]

Noimg

Bhagalpur: 2009 की पूजा, 2026 की पेशी: कोर्ट पहुंचे मंत्री संजय यादव, बोले – ‘नया वारंट मेरे खिलाफ नहीं’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। करीब 17 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन के मामले ने एक बार फिर झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री और गोड्डा विधायक संजय यादव को अदालत की चौखट तक पहुंचा दिया। मंगलवार को वह भागलपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। भौतिक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद मंत्री ने मामले को लेकर अपनी सफाई दी और उन चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की, जिनमें उनके खिलाफ नए वारंट की बात कही जा रही थी।संजय यादव ने साफ कहा कि उनके खिलाफ कोई नया वारंट जारी नहीं हुआ है। उनके मुताबिक, अदालत ने उन गवाहों के खिलाफ वारंट जारी किया है, जो लगातार सुनवाई से अनुपस्थित रहे हैं।‘धार्मिक आयोजन को चुनावी कार्यक्रम बना दिया गया’:मंत्री ने 2009 की घटना […]

Noimg

Purnia: एथलेटिक्स एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए 16 अगस्त को होगा बालकों का चयन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र, पूर्णिया में एथलेटिक्स (बालक वर्ग) के लिए नए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया 16 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के पत्रांक 3703 दिनांक 10 अगस्त 2026 के आलोक में इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में होगा। जानकारी के अनुसार, इस चयन प्रक्रिया में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 12 बालक खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा प्रशिक्षकों एवं चयनकर्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है। चयनित खिलाड़ियों को एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नियमित खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ रहने, खाने, पढ़ाई, खेल सामग्री एवं ड्रेस की सभी सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा […]

Noimg

Purnia: हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ पूर्णिया। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के मार्गदर्शन में किया गया। रैली को कमान्डेंट (प्रशासन) जनार्दन मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है। साइकिल रैली के माध्यम से एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने आम लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराया तथा 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक […]

Noimg

Purnia: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बी.एड. प्रशिक्षुओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया सफाई अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। मिल्लिया फखरूद्दीन अली अहमद बी.एड. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रामबाग, पूर्णिया में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को बी.एड. सत्र 2025-27 (द्वितीय वर्ष) के प्रशिक्षुओं ने पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रभात कॉलोनी स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप आंगनबाड़ी केंद्र तथा बाड़ी हाट, वार्ड संख्या-21, लाइन बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण कर साफ-सफाई की और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अभियान के दौरान प्रशिक्षुओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों के अंदर एवं आसपास के परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही केंद्रों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों को मिलने वाले पोषाहार, खेल-खेल में सीखने की पद्धति तथा उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने […]

Noimg

Purnia: असम में बाढ़ का कहर: दो बिहारी मजदूरों की मौत, सांसद पप्पू यादव ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। असम में आई भीषण बाढ़ ने बिहार के दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। रोजगार की तलाश में असम गए पूर्णिया जिले के दो युवा मजदूरों की बाढ़ के पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, शोक संवेदना व्यक्त की और तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। सांसद ने दोनों परिवारों को अपनी ओर से 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के कसबा विधानसभा अंतर्गत जलालगढ़ प्रखंड की चक पंचायत स्थित बैसा सिम्मा गांव (वार्ड संख्या-11) निवासी अजय कुमार के 19 वर्षीय छोटे भाई राहुल कुमार तथा […]

Noimg

Purnia: पेनाल्टी शूटआउट में बक्सा घाट ने मारी बाजी, मरियम नगर को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति, पूर्णिया के तत्वावधान में झील टोला बाघमारा स्थित स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित 15 दिवसीय 43वें फुटबॉल चैंपियनशिप एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के ग्यारहवें दिन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आदिवासी यूनाइटेड क्लब, मरियम नगर और फुटबॉल क्लब बक्सा घाट, पूर्णिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें फुटबॉल क्लब बक्सा घाट ने 3-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल, तेज […]