Month: August 2026

Noimg

Naugachia: श्रावणी मेला में मानव सेवा की मिसाल बना महाकाल बोल बम सेवा समिति का निःशुल्क सेवा शिविर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

24 घंटे कांवरियों की सेवा में जुटे हैं स्वयंसेवक, भोजन से लेकर चिकित्सा तक की नि:शुल्क व्यवस्था बरुण बाबुल नवगछिया / बांका । श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों शिवभक्तों की सेवा के लिए बेलहर प्रखंड के जयनगर जोड़ीपार (बमकाली मंदिर के समीप) स्थित महाकाल बोल बम सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत का केंद्र बना हुआ है। 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 25 अगस्त तक चलने वाले इस सेवा शिविर में दिन-रात सेवा का क्रम जारी है। यहां प्रतिदिन हजारों कांवरिया भोजन, विश्राम, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं। श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को किसी प्रकार की […]

Noimg

Naugachia: हर दूसरे दिन बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी, सप्ताह में तीन बार 18 घंटे की पैदल यात्रा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के ‘कन्हैया बम’ बने आस्था की मिसाल सावन में सप्ताह के छह दिन कांवर पथ पर बीतते हैं शिक्षक कन्हैया कुमार के, सिर्फ शनिवार को रहते हैं घर नवगछिया। शिवभक्ति जब साधना बन जाती है तो कठिन से कठिन राह भी आसान लगने लगती है। नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई गांव पंचायत के संत नगर टोला निवासी शिक्षक कन्हैया कुमार, जिन्हें कांवर पथ पर लोग ‘कन्हैया बम’ के नाम से जानते हैं, सावन में अपनी अनूठी तपस्या के कारण हजारों शिवभक्तों के बीच विशेष पहचान बना चुके हैं। वे हर दूसरे दिन बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक करते हैं और सप्ताह में तीन बार सुल्तानगंज से लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा महज 18 […]

Noimg

मदरौनी के प्रशांत कुमार सिंह की नई पहल, पटना में ‘बिहार लाइब्रेरी’ की दूसरी शाखा का शुभारंभ – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

बुद्धा कॉलोनी में हुआ उद्घाटन, बिहार के हर जिले में लाइब्रेरी स्थापित करने का रखा लक्ष्य पटना/नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी गांव के युवा समाजसेवी एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय प्रशांत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक और महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने सोमवार, 10 अगस्त 2026 को पटना के बुद्धा कॉलोनी में ‘बिहार लाइब्रेरी’ की दूसरी शाखा का शुभारंभ किया। यह पहल बिहार के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। लाइब्रेरी का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सदस्य संजीव कुमार सिंह तथा बिहार के ट्रैफिक डीआईजी सुशांत सिंह सरोज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में […]

Noimg

Naugachia: शिक्षा विभाग में उदयपुर राजस्थान के वर्कशॉप में डॉ. चंदन का चयन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नारायणपुर:-: ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल भ्रमरपुर के शिक्षक डॉ कुमार चंदन का चयन शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र रीजनल सेंटर हवाला खुर्द बडगांव उदयपुर राजस्थान द्वारा आयोजित दस दिवसीय वर्कशॉप के लिए हुआ है। डॉ चंदन द्वारा वहाँ पर दस दिवसीय कार्यशाला हमारी सांस्कृतिक विविधता विषय पर भाग लेंगे। डॉ चंदन ने दूरभाष पर बताया की बिहार से बाहर जाकर प्रशिक्षण लेना मेरा पहला अनुभव होगा। यह मेरे लिए ही नही बल्कि भागलपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। प्रशिक्षण वर्कशॉप से न केवल हमें अपनी बल्कि अन्य भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़े विभिन्न रोचक सांस्कृतिक विविधताओं एवं अवधारणाओं को जानने का मौका मिलेगा। कार्यशाला से हम जो कुछ सीखेंगे […]

Noimg

Naugachia: दूसरे सोमवारी पर शिवभक्ति में सराबोर हुआ जगतपति नाथ महादेव मंदिर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मुख्य यजमान बने नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ विशेष रुद्राभिषेक; देर रात तक गूंजते रहे शिवभजन नवगछिया। सावन मास की दूसरे सोमवारी पर नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही मिनी डाक बम, कांवरियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर में लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा राज्य की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा। दूसरे सोमवारी […]

Noimg

Naugachia: रुपये दोगुना करने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, दो महिला गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के नयाटोला भवानीपुर गांव में महिलाओं को रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव की कई महिलाओं से रुपये दोगुना करने का झांसा देकर बड़ी रकम ऐंठ ली। जब पीड़ित महिलाओं ने अपनी जमा राशि वापस मांगी तो उन्हें धमकाया गया और गाली-गलौज कर भगा दिया गया। पीड़िता ने 8 अगस्त को रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उसने बताया कि नयाटोला भवानीपुर निवासी राजो देवी सहित तीन-चार महिलाओं ने अधिक मुनाफा और रुपये दोगुना करने का लालच देकर उससे नकद […]

Noimg

Naugachia: प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद युवक ने दे दी जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रंगरा के सहोरा गांव की घटना नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के सहोरा गांव में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलने पर रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान सहोरा गांव निवासी प्रमोद पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सोहित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, सोहित कुमार ने कुछ दिन पहले एक विवाहिता महिला से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से वह पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव में रह रहा था। […]

Noimg

Naugachia: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिसुबाबा स्थान चौक के पास दर्दनाक हादसा; तेतरी जीरोमाइल से आ-जा रहे थे चारों युवक दो परिवारों के बुझ गए चिराग नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के बिसुबाबा स्थान चौक के समीप सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सड़क पर चारों युवक खून से लथपथ पड़े थे। सूचना […]

Noimg

Bhagalpur: अब शिव भक्तों को टिकट के लिए कतार में खड़े रहने की मजबूरी नहीं!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सुल्तानगंज स्टेशन पर कांवरियों के बीच रेलवे का ‘मोबाइल टिकट काउंटर’, एम-यूटीएस से मौके पर ही कट रहा अनारक्षित टिकट। स्मार्टफोन, टैबलेट और ब्लूटूथ प्रिंटर से स्टेशन परिसर में टिकटिंग – डिजिटल से लेकर नकद भुगतान तक की सुविधा, रेलवे कर्मी श्रद्धालुओं की कर रहे मदद। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कंधे पर कांवर, जुबान पर ‘बोल बम’ और मंजिल बाबा बैद्यनाथ धाम। सावन के चरम दौर में जब सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की भीड़ उमड़ रही है, उसी समय टिकट के लिए लंबी कतार में खड़े रहने की परेशानी कम करने के लिए रेलवे ने तकनीक को मैदान में उतार दिया है।अब सुल्तानगंज स्टेशन पर यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए सिर्फ स्थायी टिकट काउंटर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। […]

Noimg

Bhagalpur: रेलवे के ट्रैक पर आस्था का सैलाब, एक दिन में 2.80 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने की यात्रा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ श्रावणी मेला के 11वें दिन पूर्व रेलवे ने संभाला तीर्थयात्रियों का रेला; सुल्तानगंज में 1.06 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही, 68 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों से बढ़ी रफ्तार।सुल्तानगंज में टूटा पिछले साल का आंकड़ा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन की आस्था जब चरम पर पहुंची तो रेलवे के स्टेशनों पर भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कोई बाबा बैद्यनाथ की नगरी की ओर बढ़ रहा था तो कोई सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर कांवर यात्रा शुरू करने पहुंचा था। इसी आस्था के विशाल प्रवाह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संभालने के लिए पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेला के 11वें दिन रेलवे नेटवर्क को पूरी तरह सक्रिय रखा।9 अगस्त 2026 को एक दिन में 2.8 लाख से […]