Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: आसमान से बरसे फूल, जमीन पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सुल्तानगंज में सावन के दूसरे सोमवार का अद्भुत नजारा; हेलीकॉप्टर से कांवरियों पर हुई पुष्पवर्षा, शिवभक्ति में डूबा सुल्तानगंज। अजगैविनाथ मंदिर से कांवरिया पथ और धांधली बेलारी तक फूलों की बारिश, हजारों कांवरियों ने कहा – ऐसा स्वागत पहले कभी नहीं देखा। प्रदीप विद्रोह भागलपुर। आसमान में मंडराता हेलीकॉप्टर… नीचे केसरिया सैलाब… चारों तरफ कांवरियों की भीड़ और उसी बीच अचानक आसमान से बरसने लगी फूलों की पंखुड़ियां। देखते ही देखते पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा।सावन के दूसरे सोमवार को भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित ऐतिहासिक अजगैविनाथ धाम में कुछ ऐसा ही अद्भुत और मनमोहक दृश्य देखने को मिला। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के प्रमुख द्वार के […]

Noimg

Bhagalpur: क्षतिग्रस्त कौआ नदी पुल मरम्मत के लिए 2.50 करोड़ का प्राक्कलन तैयार, स्वीकृति के लिए परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सुरक्षा कारणों से पुल पर आवागमन नियंत्रित, हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय। विधायक शुभानंद मुकेश ने दावा किया है कि मरम्मत का कार्य डेढ़ माह में पूरा कर लिया जाएगा। पुल के दुरुस्त होते ही भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।प्रदीप विद्रोही भागलपुर। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-80 (एनएच-80) पर कहलगांव के समीप स्थित कौआ नदी पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत को लेकर स्थानीय विधायक ई शुभानंद मुकेश के प्रयास से पथ निर्माण मंत्री ई कुमार शैलेन्द्र के निर्देश पर संबंधित प्रमंडल द्वारा पुल की आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्रवाई तत्काल शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।पुल की तकनीकी जांच विशेषज्ञों की टीम से कराई गई है। जांच के […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में रेल का नया नक्शा तैयार: 6 स्टेशन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बदलेंगे शक्ल, 108 ट्रेनें और अरबों की परियोजनाएं @ संसद में सांसद अजय मंडल के सवाल पर रेल मंत्रालय ने खोला भागलपुर के रेल विकास का पूरा खाका; कहीं स्टेशन बनकर तैयार तो कहीं मास्टर प्लान पर काम तेज। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर की रेल कनेक्टिविटी अब केवल ट्रेनों की संख्या बढ़ने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले समय में स्टेशन, ट्रैक और यात्री सुविधाओं की पूरी तस्वीर बदलने वाली है। भागलपुर संसदीय क्षेत्र के छह रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प चल रहा है, जबकि दोहरीकरण, तीसरी-चौथी रेल लाइन और बायपास जैसी बड़ी परियोजनाएं भी क्षेत्र की रेल क्षमता को नया विस्तार देने की तैयारी में हैं।इस पूरे बदलाव का खाका लोकसभा में उस समय […]

Noimg

Bhagalpur: मनेर का लड्डू, गया का तिलकुट, सिलाव का खाजा, की ख्याति से कम नहीं कहलगांव का रसकदम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। ‘ रसकदम ‘ न केवल एक मिठाई है, बल्कि यह क्षेत्र की परंपरा, आतिथ्य और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी है। जैसे मनेर का लड्डू, गया का तिलकुट और सिलाव का खाजा अपनी अनूठी पहचान रखते हैं, वैसे ही कहलगांव का रसकदम भी स्वाद, ख्याति और भावना का अनोखा संगम है। यह मिठाई न केवल मेहमानों का स्वागत करती है, बल्कि रिश्तों की मिठास को भी बढ़ाती है। रसकदम को चखते ही इसकी स्वादिष्टता मन को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि दूर-दराज यानी देश – विदेश से आए मेहमानों के लिए भी खास तोहफा है। सच में, कहलगांव का रसकदम केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि एक अनुभव है।सो,कहलगांव शहर में […]

Noimg

Bhagalpur: जब गन्ना खेती उजड़ गई तब सरकार को आई चीनी मिल की याद!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पीरपैंती में 100 एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित, जब गन्ने की खेती ही सिमट गई तो मिल के लिए जमीन तलाशने की कवायद तेज। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिस इलाके में कभी गन्ने की खेती को लेकर किसानों की उम्मीदें जुड़ी थीं, वहां गन्ने की खेती का रकबा लगातार सिमटने के बाद अब सरकार को चीनी मिल की याद आई है। पीरपैंती में चीनी मिल स्थापित करने की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। इसके लिए प्रखंड की परसबन्ना पंचायत के मंदरोही गांव में करीब 100 एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित की गई है। यह जमीन बिहार सरकार की अनावाद जमीन बताई जा रही है। गन्ना विकास विभाग ने कुछ दिन पहले भागलपुर जिला प्रशासन को पत्र भेजकर चीनी मिल […]

Noimg

Bhagalpur: पैरों ने साथ छोड़ा तो दोस्त ने कंधे दे दिए 105 किमी. की राह पर दोस्ती का महाकुंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 8 साल से प्रमोद को कंधे पर बैठाकर बाबा धाम पहुंचा रहे दीपक, वाराणसी से शुरू हुआ सफर। कांवरिया पथ पर जिसे देख रुक जाते हैं कदम। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कांवरिया पथ पर हजारों कदम बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। कोई नंगे पांव चल रहा है, कोई कांवर उठाए है, कोई बोल-बम के जयघोष में अपनी थकान भूल रहा है। लेकिन इन हजारों श्रद्धालुओं के बीच दो दोस्तों की कहानी ऐसी है, जिसे देखकर राह चलते लोग भी कुछ पल के लिए ठहर जाते हैं।एक दोस्त के पैर साथ नहीं देते, तो दूसरा उसके पैर बन गया है। एक चल नहीं सकता, तो दूसरा उसे अपने कंधे पर बैठाकर 105 किलोमीटर की यात्रा करा रहा […]

Noimg

Bhagalpur: 50 हजार टन रेत में गढ़ा शांति का संदेश, दीघा तट पर बोले महादेव – ‘अब युद्ध नहीं, शांति चाहिए’- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

@ सावन सोमवारी पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की अनूठी पहल; ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘Pray For World Peace’ से गूंजा समुद्र तट। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन की पवित्र सोमवारी पर जब देशभर में महादेव की आराधना हो रही है, उसी बीच पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध दीघा समुद्र तट से बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है। करीब 50 हजार टन बालू से तैयार की गई 20 फीट ऊंची महादेव की विशाल सैंड आर्ट के जरिए उन्होंने युद्ध और हिंसा से जूझ रही दुनिया के सामने विश्व शांति, प्रेम, करुणा और मानवता की अपील रखी है।समुद्र की लहरों के सामने रेत से उकेरे गए महादेव के विराट स्वरूप के साथ कलाकार ने ‘ॐ […]

Noimg

Purnia: भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने मनाया क्रांति दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : पटना स्थित बिहार विधानसभा परिसर के शहीद स्मारक पर भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से क्रांति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे निर्णायक चरण था। इस आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी और पूरे देश में आजादी की अंतिम लड़ाई का संकल्प मजबूत किया। […]

Noimg

Purnia: सनातन आस्था के मुद्दे पर दिल्ली में संतों के प्रदर्शन में शामिल हुए सांसद पप्पू यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : नई दिल्ली में सनातन आस्था और अयोध्या के राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले चढ़ावे के कथित दुरुपयोग के विरोध में संत समाज ने प्रदर्शन किया। स्वामी प्रकाश आनंद महाराज, जगतगुरु स्वामी योगेश जी और आचार्य कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में साधु-संत मंडी हाउस से प्रधानमंत्री आवास की ओर कूच के लिए एकत्र हुए। इस प्रदर्शन में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान संत समाज ने मंदिरों में मिलने वाले चढ़ावे और दान की राशि के प्रबंधन में पारदर्शिता की मांग उठाते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने की बात कही। सांसद पप्पू यादव ने संतों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा […]

Noimg

Purnia: अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत बीएड कॉलेज में पोस्टर, क्विज, वाद-विवाद व कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को मिल्लिया फखरूद्दीन अली अहमद बी.एड. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रामबाग में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2025-27 एवं 2026-28 के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के सहायक प्राध्यापक एवं समन्वयक डॉ. मुरलीधर कुमार के नेतृत्व में हुआ। सुबह से ही कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा और प्रशिक्षुओं ने शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, क्विज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर वाद-विवाद तथा कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नई शिक्षा नीति-2020, मातृभाषा में शिक्षा, कौशल विकास, समावेशी […]